Gold Price Today: रक्षा बंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आई 2500 रुपये की गिरावट
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में पिछले दो सप्ताह से जारी बढ़ोतरी का सिलसिला आज (मंगलवार) को थम गया. इसके साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. मंगलवार (18 अगस्त) के शुरुआती कारोबार में सोना 700 रुपये से ज्यादा टूटकर कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी का भाव करीब 2500 रुपये टूट गया.
अभी क्या है सोने-चांदी की कीमत?
बता दें कि अगस्त के महीने में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. इस महीने में अब तक सोना करीब 15000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. जबकि चांदी की कीमत 19 हजार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है. हालांकि आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. उसके बाद 22 कैरेट सोने का भाव 142,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 155,510 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. वहीं चांदी की कीमत 236,620 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त... अगस्त में पुत्रदा एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानें तिथि-शुभ मुहूर्त और उपाय
Putrada Ekadashi 2026: सावन में पुत्रदा एकादशी श्रावण मास की अंतिम एकादशी माना जाता है. यह एकादशी बेहद खास मानी जाती है. इस वर्ष 23 और 24 अगस्त 2026 को दोनों दिनों पर पुत्रदा एकादशी तिथि लग रही है. इसमें भी हरिवासर का समापन हो रहा है. ऐसे में लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन है कि सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा. जब भी एकादशी तिथि दो दिन पर पड़ती है तो व्रत के दिन को लेकर असमंजस बना रहता है. चलिए जानते हैं इस साल किस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा, नोट करें इसकी तिथि और शुभ मुहूर्त.
कब है पुत्रदा एकादशी व्रत?
द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का प्रारंभ 23 अगस्त 2026 को मध्य रात्रि 2 बजे होगा. इस तिथि का समापन 24 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर होगा. ऐसे में सावन मास की पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा. इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को 24 अगस्त 2026 को पारण करना होगा. इस दिन हरिवासर समाप्त होने का समय सुबह 10 बजकर 29 मिनट है. हरिवासर खत्म होने के बाद ही पारण किया जा सकता है.
वैष्णव पुत्रदा एकादशी का व्रत 24 अगस्त 2026, सोमवार को रखा जाएगा. ये लोग 25 अगस्त 2026 को एकादशी व्रत का पारण करने वाले हैं. पारण तिथि पर द्वादशी तिथि का समापन सुबह 06:20 पर होगा.
क्यों 2 दिन पड़ रहा है एकादशी व्रत?
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, इस बार हरिवासर के कारण दो दिन व्रत रखा जाएगा. 23 अगस्त को गृहस्थ लोग पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंदे जबकि 24 अगस्त 2026 को वैष्णव लोग यानी इस्कॉन के लोग व्रत पालन करेंगे. दरअसल, वैष्णव लोग द्वादशी तिथि के समापन होने से पहले और सूर्योदय के बाद पारण कर सकते हैं. अगर वे 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो 24 अगस्त को पारण सूर्योदय के बाद नहीं कर सकते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि हरिवासर सूर्योदय के बाद खत्म होगा. ऐसे में उनका व्रत 48 घंटों को हो जाएगा. इस वजह से पुत्रदा एकादशी का व्रत दो दिन का है.
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर स्वराशि में सूर्य का गोचर होगा, इन 6 राशियों का जगेगा सोया भाग्य
सावन पुत्रदा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
23 अगस्त का पंचांग
- सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर होगा.
- सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 38 मिनट पर होगा.
- चंद्रोदय- दोपहर 3:27 पर होगा
- चंद्रास्त- रात 02:08, (अगस्त 24)
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:25 से सुबह 05:10
- प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:47 से 05:55 तक
- अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11:51 से दोपहर 12:42 तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:38 से शाम 07:00 तक
- अमृत काल- रात 10:33 से रात 12:21 तक
वहीं, 23 अगस्त को राहुकाल शाम 5 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
24 अगस्त का पंचांग
- सूर्योदय- सुबह 05:55 मिनट पर होगा
- सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 37 मिनट तक
- चंद्रोदय- शाम 4 बजकर 13 मिनट पर होगा
- चंद्रास्त- रात 03:03, 25 अगस्त 2026
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:25 मिनट से लेकर 05:10 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:41 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:37 से लेकर 06:59 तक
- अमृत काल- दोपहर 03:07 से शाम 04:54 तक
24 अगस्त 2026 को राहुकाल का समय सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 9:05 तक रहेगा.
पुत्रदा एकादशी 2026 पारण का समय
सावन महीने में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी के लिए 24 अगस्त 2026 को पारण का समय दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 16 मिनट पर होगा और 25 अगस्त 2026 को पारण का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक होगा.
क्यों रखा जाता है सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत?
सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत मुख्य रूप से संपान प्राप्ति के लिए, संतान की लंबी आयु के लिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए, संतान से जुड़ी किसी प्रकार की समस्याओं के निवारण के लिए रखते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विधिवत पूजा और व्रत करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं.
सावन पुत्रदा एकादशी का महत्व
श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस व्रत को रखने से वंश वृद्धि होती है और पाप नष्ट हो जाते हैं. साथ ही साधक को अंत में मोक्ष मिलता है.
सावन पुत्रदा एकादशी पर कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा?
श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन प्रात:काल जल्दी उठकर स्नान करना होता है. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और फिर घर के मंदिर में चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. इसके बाद विधि-विधान से उनका पंचामृत से स्नान करवाएं. उन्हें पीले फूल, तुलसी दल, फलों और सफेद मिठाइयों का भोग लगाएं. इसके बाद ऊं नमों भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें. साधक पुत्रदा एकादशी पर संतान गोपाल मंत्र का भी 108 बार जाप कर सकते हैं. इसके बाद व्रत पढ़ें या सुने और अंत में आरती करके पूजा समाप्त करें.
सावन पुत्रदा एकादशी उपाय
- इस दिन तुलसी पौधे के सामने घी का दीया जलाएं.
- इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करें और उन्हें गंगाजल के साथ हल्दी चढ़ाएं.
- सावन पुत्रदा एकादशी पर पीपल के पेड़ के पास चौमुखी दीया जलाना चाहिए. आटे से बनाया दीया जलाने से घर की परेशानियां दूर होती हैं.
पुत्रदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए?
पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने वाले लोगों को व्रत अपनी क्षमता और संकल्प के अनुसार निर्जल या फलाहार रखना चाहिए. व्रत के दौरान अनाज, चावल, दाल और सामान्य नमक का सेवन नहीं किया जाता है. फलाहार करने वाले लोग दिनभर फल, दूध, दही, मखाने, नारियल, सूखे मेवे और साबूदाने का सेवन कर सकते हैं. इस व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी या पकौड़ी भी खाई जा सकती है. आलू, शकरकंद और लौकी जैसी सात्विक सब्जियों का सेवन भी कई व्रतों में किया जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









