VIDEO:आग की लपटों से घिरी कार... अगले ही पल टनल ने दिखाया अपना कमाल
Gurgaon-Dwarka Expressway Tunnel: एयरपोर्ट, हॉस्पिटल और मॉल में आग लगते ही छत से पानी बरसते आपने देखा होगा, लेकिन अब यही तकनीक भारत की सड़कों पर बनी टनलों में भी यात्रियों की सुरक्षा कर रही है. गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में चलती कार में अचानक आग लगने के बाद कुछ ही सेकंड में टनल का ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि टनल में लगा हाई प्रेशर वॉटर मिस्ट सिस्टम (HPWMS) आग लगते ही अपने-आप चालू हो जाता है. यह बेहद महीन पानी की बूंदों से आग और धुएं को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे आग फैलने का खतरा कम हो जाता है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
नोएडा की दीपा ने पूरा किया पिता का सपना, पावर लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिं में थाईलैंड में जीता तीन गोल्ड, बच्चों को दे रहीं मुफ्त प्रशिक्षण
दीपा सिंह लोकल18 से बताती हैं कि जब उन्होंने कराटे क्लास ज्वाइन की थी, तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी. हालांकि पावर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग करते हुए उन्हें सिर्फ एक साल ही हुआ है, लेकिन इतने कम समय में उन्होंने कई इंटरनेशनल अवॉर्ड हासिल किए हैं. उनका कहना है कि समय मायने नहीं रखता, बल्कि आपके अंदर लगन और जुनून होना चाहिए. उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18




















