OTT Release This Week: अगर आप हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो 13 से 19 जुलाई का ये वीक आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम, थ्रिलर, रोमांस, सोशल ड्रामा और इंटरनेशनल कंटेंट देखने को मिलेंगे. एक तरफ लंबे इंतजार के बाद 'रक्तांचल सीजन 3' धमाकेदार वापसी कर रहा है, तो दूसरी ओर के.सी. बोकाडिया की सोशल ड्रामा फिल्म 'तीसरी बेगम' भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. तो चलिए जानते हैं, इसे पूरे हफ्ते क्या-क्या रिलीज होगा.
रक्तांचल सीजन 3 (Raktanchal 3)
पूर्वांचल के अपराध और राजनीति की दुनिया पर बेस्ड क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'रक्तांचल' का तीसरा सीजन इस हफ्ते रिलीज होने जा रहा है. रितम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस क्राइम सीरीज को पिछले सीजन की तरह, दर्शक इस सीरीज. को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं. ये 16 जुलाई 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी.
सेकंड लव (Second Love)
अब डेटिंग रियलिटी शो में तमिल इंडस्ट्री की भी एंट्री होने वाली है. 'बाहुबली' फिल्म की एक्ट्रेस राम्या कृष्णन रियलिटी डेटिंग शो सेकंड लव लेकर आ रही है, जिसमें 30 की उम्र वाले 12 ऐसे सिंगल लोग शामिल हैं जिनका दिल पहले टूट चुका है. शो में ये लोग एक विला में एक साथ आएंगे और प्यार को एक और मौका देंगे. ये 13 जुलाई से जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम हो गया है.
मर्डर 101 (Murder 101)
अमेरिका के मशहूर 'रेडहेड मर्डर्स' केस पर बेस्ड ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज मर्डर 101 भी इस हफ्ते देखने को मिलेगी. ये सीरीज टेनेसी के एक हाई स्कूल की सोशियोलॉजी क्लास की कहानी दिखाती है, जहां स्टूडेंट्स टीचर एलेक्स कैंपबेल की देखरेख में उन मर्डर्स को सुलझाने की कोशिश करते हैं. इस सीरीज को भी आप 13 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
तीसरी बेगम फिल्म भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी. ये फिल्म महिलाओं के सम्मान और महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है. के.सी. बोकाडिया द्वारा लिखित, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को 18 जुलाई 2026 से 'वेव्स' प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखा जा सकता है.
राइड ऑर डाई (Ride or Die)
'राइड ऑर डाई' एक एक्शन-कॉमेडी सीरीज है जिसमें हैना वाडिंगहम और ऑक्टेविया स्पेंसर लीड रोल में नजर आएंगे. इसकी कहानी दो सबसे अच्छी दोस्तों के बारे में है, जिनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनमें से एक के इंटरनेशनल हत्यारा होने का पता चलता है. इस सीरीज को 15 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
द हॉक (The Hawk)
इस हफ्ते कॉमेडी में एक और कंटेंट देखने को मिलने वाला है. कॉमेडी सीरीज द हॉक भी इस वीक रिलीज होगी. इसमें विल फेरेल लॉनी हॉकिन्स का रोल प्ले करते दिखेंगे. सीरीज में देखने को मिलेगा की कैसे एक उम्रदराज प्रोफेशनल गोल्फर पना पुराना जादू वापस पाने और गोल्फ का ग्रैंड स्लैम पूरा करने की कोशिश करता है. इस आप 16 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 ने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर रखकर टीम मैनेजमेंट ने तीन ऑलराउंडर को मौका दिया। इस फैसले के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठने लगे। आलोचकों का कहना है कि टीम अतिरिक्त बल्लेबाजी के चक्कर में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की अनदेखी कर रही।
पहले वनडे से एक दिन पहले भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने भी टीम मैनेजमेंट से अपील की थी कि 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुलदीप यादव को लगातार मौके दिए जाएं। लेकिन बर्मिंघम में टॉस के समय जब भारतीय प्लेइंग-11 का ऐलान हुआ तो कुलदीप का नाम शामिल नहीं था।
इंग्लैंड के खिलाफ 3 ऑलराउंडर के साथ उतरा भारत शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को टीम में जगह दी। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार के कंधों पर रही। बल्लेबाजी को नंबर-8 तक मजबूत करने की कोशिश में कुलदीप को बाहर बैठना पड़ा।
क्यों ऑलराउंडर के चक्कर में कुलदीप कुर्बान हो रहे? दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल गेंदबाजी में ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाए थे। भारत वह सीरीज के चार मैच हारा था और एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। आखिरी टी20 में वॉशिंगटन को बाहर भी कर दिया गया था। उस मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी उनकी गेंदबाजी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी थी।
कुलदीप को विदेश में कम मौके मिलते हैं कुलदीप टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन उम्मीद थी कि वनडे में उन्हें मौका मिलेगा, वो भी तब जब अगले साल वनडे विश्व कप खेला जाना है। हालांकि हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा की गैरमौजूदगी ने टीम संतुलन बदल दिया है। दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी में गहराई देते हैं, जिसके कारण टीम मैनेजमेंट ने अतिरिक्त ऑलराउंडर पर भरोसा जताया।
2023 वनडे विश्व कप के बाद के आंकड़े भी इस बहस को मजबूत करते। विदेशी सरजमीं पर खेले गए 10 वनडे में कुलदीप यादव सिर्फ 6 मैच खेल पाए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर 8 और अक्षर पटेल सभी 10 मुकाबलों में टीम का हिस्सा रहे। अगर सभी फॉर्मेट की बात करें तो इसी दौरान कुलदीप ने सिर्फ 11 मैच खेले, जबकि वॉशिंगटन 26 और अक्षर 30 मुकाबले में टीम का हिस्सा रहे थे।
कुलदीप को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता अभिषेक नायर ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि बल्लेबाजी की गहराई जरूरी है। लेकिन इसके लिए विकेट लेने वाले गेंदबाज की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए। उनके मुताबिक मैच जीतने के लिए विकेट लेना सबसे अहम होता। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा विकेट निकालने वाले गेंदबाज हैं, जबकि गुरनूर बरार इस स्तर पर नए। बाकी विकल्प रन रोक सकते हैं, लेकिन लगातार विकेट लेने की क्षमता कुलदीप यादव जैसी नहीं है।
नायर ने कुलदीप को भारत का 'एक्स-फैक्टर' गेंदबाज बताते हुए कहा कि बीच के ओवरों में वह मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते। ऐसे में उन्हें बाहर रखना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता।
पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह की वापसी जरूर भारत के लिए बड़ी राहत रही, लेकिन कुलदीप यादव की गैरमौजूदगी ने यह बहस फिर तेज कर दी है कि क्या टीम इंडिया जरूरत से ज्यादा ऑलराउंडरों पर निर्भर होती जा रही है।
भारत की प्लेइंग- XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।