Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: ग्वालियर NH-19 पर मजदूरों से भरे लोडिंग वाहन की ट्रक से भिड़ंत; 8 की मौत

Breaking News Today Live Updates: आज 18 अगस्त 2026 और दिन मंगलवार है.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की बैठक करेंगे. बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.

उधर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग-79 पर करीब रात 12 बजे मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया. टक्कर के बाद वाहन पलट गया. हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 मजदूर घायल हुए हैं. सभी घायलों को जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

वहीं झारखंड सरकार के JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद नियुक्त उम्मीदवारों का धरना जारी है. जिन अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के बाद अपने पदों पर काम भी किया था, वे प्रोजेक्ट भवन में प्रदर्शन कर नियुक्ति को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा अमेरिका चुनाव:** अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अमेरिका में बिना फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे होते हैं. ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव व्यवस्था में फोटो आईडी के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

SRK-अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ीं मुश्किलें, नोटिस जारी करने के बाद तुकाराम मुंढे बोले- किसी को नहीं छोड़ेंगे

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किल में फंस गए हैं. विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद अब कमिश्नर तुकाराम मुंढे का कड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भ्रामक दावों और प्रतिबंधित उत्पादों के सरोगेट विज्ञापन को लेकर कानून बेहद सख्त है और नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में बड़ा हादसा, फील्डर की गर्दन में लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल

भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. गेंद रोकने के प्रयास में उनकी गर्दन में चोट लगी है. चोटिल होने के तुरंत बाद चांदीमल मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. चांदीमल का चोटिल होना श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है. Tue, 18 Aug 2026 11:02:19 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर जोरदार हमला? | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:15+00:00

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers