Responsive Scrollable Menu

Smriti Irani बनीं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, PM Modi और नितिन नवीन का जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संगठन और राष्ट्र की सेवा करने का एक और मौका देने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया। ईरानी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक साधारण भाजपा कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर सेवा करने की जिम्मेदारी मिलने तक का यह सफर बेहद विनम्रता से भरा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी तथा संगठन और राष्ट्र की सेवा करने का एक और मौका दिया।’’ ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने का संकल्प सिर्फ भविष्य की एक सोच नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प में योगदान देना जिम्मेदारी और सौभाग्य, दोनों है।

ईरानी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए संगठन में हर जिम्मेदारी ‘‘सबसे पहले’’ सेवा करने का एक अवसर होती है, जो ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ के सिद्धांत से प्रेरित होती है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी भावना और हमारे वरिष्ठ नेतृत्व के निरंतर मार्गदर्शन के साथ, मैं नयी प्रतिबद्धता के साथ यह जिम्मेदारी संभालने, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और राष्ट्र-निर्माण व मां भारती की सेवा के बड़े मिशन में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।’’ ईरानी ने कहा, ‘‘मैं देश भर में अपने सभी सहयोगियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

Continue reading on the app

NSG श्वान डॉनी को सेना प्रमुख का सम्मान मिला, Red Fort धमाके के बाद की थी विस्फोटकों की तलाश

वर्ष 2025 में लाल किला क्षेत्र में हुए धमाके के बाद विस्फोटकों की तलाश में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के छह साल के श्वान डॉनी को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेना प्रमुख के प्रशंसा पत्र के लिए चुना गया है। नर लैब्राडोर डॉनी को फरवरी 2022 में ‘ब्लैक कैट’ कमांडो बल की के-9 (श्वान) इकाई में शामिल किया गया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से 14 अगस्त को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि डॉनी को इस सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

पिछले वर्ष 10 नवंबर को 17वीं सदी के मुगलकालीन स्मारक लाल किला के पास विस्फोट हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। एनएसजी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि डॉनी को 10-11 नवंबर, 2025 को लाल किला क्षेत्र में तैनात किया गया था। उसने वाहन से किए गए आईईडी (वीबीआईईडी) विस्फोट से प्रभावित घटनास्थल को विस्फोटकों से मुक्त कराने की कार्रवाई के दौरान अहम भूमिका निभायी।

इसके बाद 12 नवंबर को डॉनी ने एक ऐसे वाहन की भी तलाशी ली, जिस पर लाल किला विस्फोट से जुड़े विस्फोटक ले जाए जाने का संदेह था। एनएसजी के अनुसार, यह वाहन हरियाणा के फरीदाबाद स्थित खंदावली में खड़ा था, जहां डॉनी ने एक बार फिर विस्फोटकों की मौजूदगी की पुष्टि की। एनएसजी ने कहा कि डॉनी को ‘‘असाधारण तकनीकी दक्षता, विश्वसनीयता और अभियान में प्रदर्शन’’ के लिए सम्मानित किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर हमला! | Hormuz | IRGC | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:12:01+00:00

Pakistan SC On Imran Khan: इमरान खान को लेकर पाक सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! | Breaking news | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:10:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers