Responsive Scrollable Menu

CIC ने लॉन्च किया उन्नत APCOMS 2.0 पोर्टल, RTI अपील प्रक्रिया होगी आसान

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सोमवार को अपनी उन्नत अपील और शिकायत प्रबंधन प्रणाली (एपकोएमएस 2.0) शुरू की। इसका मकसद सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दूसरी अपील और शिकायतों की प्रक्रिया को आसान और बेहतर बनाना है। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्नत पोर्टल को मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने शुरू किया।

मंत्रालय ने कहा कि एपसीओएमएस 2.0 को बेहतर सुरक्षा मानकों, बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है ताकि सीआईसी के डिजिटल ढांचे को मजबूत किया जा सके और आवेदकों व अन्य हितधारकों को इस्तेमाल में आसान अनुभव प्रदान किया जा सके। एपसीओएमएस एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे सीआईसी ने सितंबर 2016 में शुरू किया था। यह नागरिकों को दूसरी अपील और शिकायतें दर्ज करने की सुविधा देता है और मामलों के डिजिटल प्रसंस्करण (जैसे पंजीकरण, सुनवाई की तारीख तय करना और फैसलों को जारी व अपलोड करना) में मदद करता है।

Continue reading on the app

Akhilesh Yadav ने RLD प्रमुख पर साधा निशाना, उत्तर प्रदेश मंत्री अनिल कुमार का पलटवार

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी और रालोद पर निशाना साधते हुए किसान नेता चौधरी चरण सिंह की विरासत और और कृषक समुदाय का हवाला दिया है। यादव ने हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, जाने कहां-कहां से आ गए लोग गठबंधन बनाने। हमने चवन्नी का रुपया बना दिया था, तब भी हमें छोड़ कर चले गए वो।

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सपा छोड़ दी है लेकिन उनकी पार्टी ने जनता के साथ गठबंधन करने, सामाजिक न्याय स्थापित करने, लोगों पर भरोसा करने, उन्हें सम्मान देने और जनता हमारा समर्थन करेगी का संकल्प लिया है। यह टिप्पणी परोक्ष तौर पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान चौधरी की चवन्नी टिप्पणी के संदर्भ में थी, जब उन्होंने सपा सहयोगी रहते हुए भाजपा के प्रस्तावों को खारिज कर दिया था, उन्होंने कहा था कि वह चवन्नी नहीं हैं जिसे आसानी से पलटा जा सके। चौधरी बाद में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए थे और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं।

उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं रालोद नेता अनिल कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यादव का बयान अत्यधिक आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है और आरोप लगाया कि यह न केवल चौधरी का अपमान है, बल्कि चौधरी चरण सिंह और पूरे कृषक समुदाय की विचारधारा का भी अपमान है। कुमार ने कहा, “समाजवादी पार्टी के नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज समाजवादी पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व में चौधरी चरण सिंह परिवार के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि कृषक समुदाय 2027 के विधानसभा चुनावों में कथित अपमान का “लोकतांत्रिक जवाब” देगा। मंत्री ने कहा कि रालोद अपने नेताओं या कृषक समुदाय के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

भारत-थाईलैंड सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ शुरू, आतंकवाद रोधी अभियानों पर रहेगा फोकस | Defence News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:46:10+00:00

BPSC TRE 4 Notification 2026 LIVE: TRE 4 का विज्ञापन जारी! 32,388 पदों पर भर्ती | Bihar | CM Samrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers