Gujarat Cotex करेगी खाद्य तेल और इन्फ्रास्ट्रक्चर में कारोबार, दो नई इकाइयां होंगी शुरू
कपड़ा कंपनी गुजरात कोटेक्स लिमिटेड ने सोमवार को खाद्य तेल और बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में अपने कारोबार के विस्तार की योजना की घोषणा की। इसके लिए कंपनी दो नए कारोबार खंड - ‘प्रभात ऑयल्स’ और ‘प्रभात इन्फ्राटेक’ - शुरू करेगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में गुजरात कोटेक्स लि. ने कहा कि यह कदम कंपनी की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह कमाई के नए जरिये तलाशना, लंबे समय के लिए नए कारोबारी मंच बनाना और अंशधारकों के मूल्य को बढ़ाना चाहती है।
प्रभात ऑयल्स के तहत, कंपनी खाद्य तेल और रिफाइंड तेल के कारोबार में उतरने की योजना बना रही है। इसके कामकाज में कारोबार, प्रसंस्करण, परिशोधन, ‘जॉब वर्क’ और इससे जुड़ी दूसरी गतिविधियां शामिल होंगी। कंपनी प्रवर्तक समूह के अनुभव और ‘प्रभात’ ब्रांड की अच्छी साख का इस्तेमाल करके इस क्षेत्र में अपनी बड़ी मौजूदगी बनाएगी।
प्रभात इन्फ्राटेक बुनियादी ढांचा और रियल एस्टेट क्षेत्र पर ध्यान देगी। यह इकाई आवासीय, व्यावसायिक और अपार्टमेंट डेवलपमेंट परियोजनायें शुरू करने की योजना बना रही है। इसमें मुख्य रूप से सूरत और धोलेरा स्मार्ट सिटी जैसे उभरते हुए विकास केंद्रों पर ध्यान दिया जाएगा, जो व्यावसायिक तौर पर फायदेमंद होंगे।
Airtel Payments Bank की नई चेयरपर्सन होंगी शबनम सिन्हा, Sunil Mittal छोड़ेंगे बोर्ड
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की। इसके तहत सुनील मित्तल 30 सितंबर, 2026 को गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद निदेशक मंडल से भी हट जाएंगे। सिन्हा फिलहाल एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक हैं।
वह धोखाधड़ी की निगरानी के लिए गठित निदेशक मंडल की विशेष समिति की प्रमुख हैं तथा जोखिम प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी समितियों की सदस्य भी हैं। कंपनी ने बयान में कहा कि सुनील मित्तल गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद 30 सितंबर, 2026 से निदेशक मंडल से हट जाएंगे। बयान के अनुसार, निदेशक मंडल की नियुक्ति और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी के बाद सिन्हा एक अक्टूबर, 2026 से तीन साल के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक की चेयरपर्सन का पद संभालेंगी।
भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन मित्तल को अप्रैल, 2016 में एयरटेल पेमेंट्स बैंक का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया था। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा कि मित्तल के नेतृत्व में बैंक राजस्व के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा भुगतान बैंक बन गया और उपभोक्ता तथा उद्यम, दोनों क्षेत्रों में उसकी मजबूत मौजूदगी बनी। बयान के अनुसार, वर्तमान में बैंक एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिये हर महीने 12.1 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं और करीब तीन करोड़ बैंक खाताधारकों को सेवाएं दे रहा है।
इसके लिए पांच लाख से अधिक बैंकिंग केंद्रों का नेटवर्क है, जो देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है और भारत के चार में से तीन गांवों तक पहुंचता है। बैंक ने देशभर में औपचारिक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बैंक और यूपीआई ऑटोपे सेवा प्रदाता बनने की दिशा में भी विस्तार किया है। मित्तल ने कहा कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक की अध्यक्षता करना और इसे आसान पहुंच पर केंद्रित पहल से शहरी तथा ग्रामीण भारत में लाखों ग्राहकों को सेवाएं देने वाली विश्वसनीय संस्था के रूप में विकसित होते देखना उनके लिए सम्मान की बात रही है।
उन्होंने कहा कि बैंक ने देश के सबसे बड़े बैंकिंग नेटवर्क में से एक बनाया, वंचित समुदायों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा और सुरक्षित, डिजिटल-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराईं। उन्होंने विश्वास जताया कि शबनम सिन्हा के नेतृत्व में बैंक इस मजबूत आधार को आगे बढ़ाएगा और प्रमुख डिजिटल बैंकिंग मंचों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










