Nepal PM Balendra Shah 26 अगस्त को संसद में देंगे विपक्ष के सवालों के जवाब
(शिरिष बी प्रधान) काठमांडू, 17 अगस्त नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अगले हफ्ते संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में उपस्थित होकर सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। यह घोषणा प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष प्रसाद आर्यल ने सोमवार को दी। आर्यल ने कहा, ‘‘मैं सदन को सूचित करता हूं कि प्रतिनिधि सभा के नियम 2026 के अध्याय 9 के तहत प्रधानमंत्री के साथ सीधे सवाल-जवाब का सत्र 26 अगस्त की बैठक के लिए तय किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन की हर पार्टी के कम से कम एक सांसद को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा।
प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने सदस्यों से अपने सवाल छोटे रखने का भी आग्रह किया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब विपक्ष प्रधानमंत्री शाह से 31 मई को सदन की बैठक में दिए गए उन बयानों पर स्पष्टीकरण की मांग कर रहा है, जिनमें उन्होंने कहा था कि नेपाल ने भी भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण किया है।
Imran Khan की आंखों की दृष्टि लगभग सामान्य, Pakistan के उच्चतम न्यायालय में रिपोर्ट
सज्जाद हुसैन इस्लामाबाद, 17 अगस्त पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय को सोमवार को जेल अधिकारियों ने अवगत कराया कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और उनकी दृष्टि ‘‘लगभग सामान्य’’ है। यह घटनाक्रम शीर्ष अदालत द्वारा इस्लामाबाद के एक प्रमुख निजी चिकित्सा संस्थान ‘शिफा इंटरनेशनल’ में खान के इलाज के संबंध में याचिका पर सुनवाई करने से एक दिन पहले सामने आया है। अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक को जनवरी के अंत में आंख संबंधी परेशानी ‘राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लुजन’ का पता चलने के बाद कई बार इस्लामाबाद के पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) ले जाया गया था।
रावलपिंडी की अदियाला जेल के अधिकारियों ने 73 वर्षीय नेता की आंखों की ताजा स्थिति के बारे में शीर्ष अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीमारी का पता लगने के बाद से ही खान का समुचित इलाज किया गया और पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान में अस्पताल के नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मोहम्मद आरिफ खान और अल-शिफा ट्रस्ट आई हॉस्पिटल के विट्रेओ-रेटिनल सर्जन डॉ. नदीम कुरैशी द्वारा उनका इलाज किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया, ‘‘इसके परिणामस्वरूप, उनकी आंख में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है और उनकी दृष्टि लगभग सामान्य हो गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








