Responsive Scrollable Menu

Haryana HTET Result 2026 जारी: bseh.org.in पर करें चेक, जानें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की तारीखें

Haryana HTET Result 2026 OUT: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता की स्थिति जांच सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह मूल्यांकन प्रक्रिया 5 अगस्त को परिणाम जारी होने के साथ पूरी हो गई।

परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके साथ ही BSEH ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जो योग्य अभ्यर्थियों के लिए 10 से 12 अगस्त 2026 तक तय जिला केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

HTET 2026: जानें जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2026
  • एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप: 25 जून 2026
  • PGT एडमिट कार्ड: 1 जुलाई 2026
  • PRT और TGT एडमिट कार्ड: 2 जुलाई 2026
  • HTET परीक्षा: 4 और 5 जुलाई 2026
  • प्रोविजनल आंसर की: 6 जुलाई 2026
  • आपत्ति दर्ज करने की विंडो: 6 से 9 जुलाई 2026
  • परिणाम घोषणा: 5 अगस्त 2026
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: 10 से 12 अगस्त 2026

Haryana HTET Result 2026 OUT: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां HTET Result 2026 या Score Card से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जन्मतिथि, रोल नंबर या पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें, जो दस्तावेज सत्यापन और भविष्य की भर्ती प्रक्रिया में काम आएगा।

HTET 2026: पात्रता मानदंड

लेवल I – प्राइमरी टीचर (PRT):

  • अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • निर्धारित मानकों के अनुसार डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.El.Ed./समकक्ष) होना जरूरी है।

लेवल II – ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT):

  • अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • B.Ed. या निर्धारित शिक्षक-प्रशिक्षण योग्यता अनिवार्य है।

लेवल III – पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT):

  • अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • B.Ed. होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
HTET परीक्षा में बैठने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

HTET 2026: क्वालिफाइंग क्राइटेरिया

  • सामान्य वर्ग: पास होने के लिए कम से कम 60% अंक लाना अनिवार्य है।
  • SC/ST/OBC वर्ग: पास होने के लिए न्यूनतम 55% अंक हासिल करने होंगे।

यह क्वालिफाइंग प्रतिशत HTET परीक्षा पर लागू होता है, जबकि किसी विशेष लेवल की परीक्षा में बैठने की पात्रता अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता से तय होती है।

आगे क्या करना होगा अभ्यर्थियों को?
प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करने के लिए BSEH ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तारीखों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होने की अपील की है।

इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे पात्रता प्रमाण पत्र और आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी अपडेट के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

कंफर्म! 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11, कर्व्ड डिस्प्ले और Dimensity 7500 चिपसेट से होगा लैस

iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 की भारत में लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 20 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से कंपनी इस फोन को टीज कर रही थी और अब लॉन्च डेट सामने आने के बाद यूजर्स का इंतजार खत्म हो गया है। आइए अब जानें की इस आने वाले फोन में क्या-क्य़ा खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। 

नए डिजाइन के साथ आएगा iQOO Z11
iQOO Z11 का डिजाइन पहले ही टीज किया जा चुका है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें पीछे की तरफ Horizontal Camera Bar देखने को मिलेगा। यह डिजाइन iQOO के पिछले स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग होगा और फोन को नया लुक देगा। कंपनी के टीजर के अनुसार, स्मार्टफोन Blue, Green और Silver तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़े-ः 8000mAh बैटरी वाला Poco M8 Power लॉन्च: फुल चार्ज पर चलेगा 3 दिन, मिलेगा iphone 17 जैसा आरेंज कलर डिजाइन

Curved Display मिलेगा
फोन के फ्रंट में Curved-Edge Display दी जाएगी, जिससे इसका प्रीमियम लुक और बेहतर होगा। कर्व्ड स्क्रीन की वजह से यूजर्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। हाल ही में सामने आई Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB RAM मिलने की भी उम्मीद है, जिससे फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Android 16 पर करेगा काम
रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11 बॉक्स से बाहर Android 16 पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी का लेटेस्ट OriginOS 6 कस्टम यूजर इंटरफेस मिलेगा, जो नए फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

कीमत कितनी हो सकती है?
फिलहाल कंपनी ने iQOO Z11 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि यह फोन iQOO Z11x से ऊपर की पोजिशन में आएगा। भारत में iQOO Z11x की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iQOO Z11 की शुरुआती कीमत लगभग 30,000 रुपये हो सकती है।

अभी तक कंपनी ने कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और स्टोरेज वेरिएंट जैसी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान इन सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 2 मिनट लेट हो जाती टीम इंडिया तो गॉल में नहीं मिलती जीत, जानिए वजह

गॉल में भारतीय टीम 2 मिनट पहले जीत गई. अगर वैसा नहीं हुआ होता तो फिर जीत के लाले भी पड़ सकते थे. ऐसा कैसे होता, आइए जानते हैं. Wed, 19 Aug 2026 14:23:41 +0530

  Videos
See all

नाबालिग से दरिंदगी | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:15:24+00:00

7 बुलडोजर ने मिलकर तोड़ा मदरसा | #viralshorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers