A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

मसूरी होमस्टे में नग्न अवस्था में मिला दिल्ली की महिला का शव, एक महीने बाद पति गिरफ्तार

Mussoorie woman death case: उत्तराखंड के मसूरी में जन्मदिन मनाने पहुंचे दिल्ली के एक कपल की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। दिल्ली की 27 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल पारुपुडी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के लगभग एक महीने बाद पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है

Continue reading on the app

दिल्ली में 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भंडाफोड़, रोहिणी पुलिस ने 3 गैंगस्टर दबोचे

Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested: राजधानी दिल्ली में रंगदारी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए रोहिणी जिला पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर अनिल पंडित के निर्देश पर कारोबारियों की रेकी कर रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहे थे. आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

1 करोड़ से शुरू हुई रंगदारी, बाद में मांगे 5 करोड़

पुलिस के मुताबिक, 6 मार्च 2026 को दिल्ली के एक मोबाइल शॉप मालिक को फोन कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद जून में दोबारा धमकी भरा कॉल आया, जिसमें हैरी बॉक्सर का नाम लेते हुए रंगदारी की रकम बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई. मामला तब और गंभीर हो गया जब 4 जुलाई को पीड़ित के घर की तस्वीरें और वीडियो भेजकर 24 घंटे के भीतर हत्या की धमकी दी गई.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

धमकी मिलने के बाद रोहिणी पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की. 50 से अधिक संदिग्ध वाहनों की जांच के बाद पुलिस शिव गोविंद तक पहुंची. पूछताछ में खुलासा हुआ कि रेकी का निर्देश अभिनव सिंह ने दिया था. इसके बाद अभिनव सिंह और आजमगढ़ निवासी विवेक यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

नादिर शाह हत्याकांड से भी जुड़ा है आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि शिव गोविंद पहले से दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी रह चुका है. वहीं, अभिनव सिंह वर्ष 2024 के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड में भी आरोपी है. पुलिस के अनुसार अभिनव गैंग के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट, होटल में ठहराने और टारगेट की रेकी कराने का काम करता था.

मोबाइल फोन से मिले कई संभावित टारगेट

आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में करोल बाग के एक ज्वेलर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक व्यक्ति और चंडीगढ़ के एक संभावित टारगेट की रेकी से जुड़ा डेटा भी बरामद हुआ है. इससे संकेत मिलते हैं कि गैंग कई बड़े कारोबारियों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था.

विदेश में बैठे अनिल पंडित से हर रोज होती थी बात

रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल ने इस कामयाबी पर बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे. यह तीनों इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए हर रोज विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित के सीधे संपर्क में रहते थे. अनिल पंडित ही इन्हें बताता था कि किस व्यापारी से कितनी रकम मांगनी है और किसे डराना है.

पुलिस के अनुसार, इस गैंग का नेटवर्क विदेश में बैठे अनिल पंडित और हैरी बॉक्सर से शुरू होकर अभिनव सिंह तक आता था, जिसके बाद अभिनव इस काम को शिव गोविंद और विवेक यादव से पूरा करवाता था. दिल्ली पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए गैंग के अन्य मददगारों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, हिसार में एक जिम ट्रेनर को 5 सेकंड में मारी थी 10 गोलियां

Continue reading on the app

  Sports

Team India Squad: टीम इंडिया से जिन्हें ड्रॉप किया, अब उनका ही सेलेक्शन, इन 2 खिलाड़ियों की वापसी

भारतीय टीम को 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज खेलनी है, जबकि 23 जुलाई से भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा शुरू होगा, जिसमें 3 टी20 मैच खेले जाएंगे. इन दोनों ही सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में एक-एक बदलाव हुआ है. Sun, 12 Jul 2026 15:51:02 +0530

  Videos
See all

Big Breking on Iran America War LIVE: अभी-अभी ईरान में ताबड़तोड़ हमले | Hormuz | Trump | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T11:06:02+00:00

UP Third Front: चंद्रशेखर-स्वामी प्रसाद, बनेगी बात? | BSP | Mayawati | UP Election 2027 | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T11:05:32+00:00

Maharashtra News : गौ-मूत्र पिलाया, जादू-टोना...-Girija Raut #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T11:04:12+00:00

CM Himanta Viral Moment: सीएम हिमंता ने अपने हाथ से ड्रग्स को मिट्टी में मिलाया #shorts #cmhimanta #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T11:05:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once