GFS Galaxy attack: ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला, एक भारतीय लापता
GFS Galaxy attack: ओमान तट के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक कमर्शियल शिप 'GFS Galaxy' को निशाना बनाया गया है। इस हमले के बाद हड़कंप मच गया है। इस कमर्शियल शिप पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से एक अब भी लापता है।
विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमले के बाद 10 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, ओमान स्थित भारतीय दूतावास लगातार ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर लापता भारतीय नागरिक की खोजबीन कर रहा है। भारत सरकार ने इस बचाव अभियान में सहयोग देने के लिए ओमान के अधिकारियों का विशेष रूप से आभार जताया है।
Our statement on the attack on a commercial vessel off the coast of Oman ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 12, 2026
???? https://t.co/JtqdfO6iJ0 pic.twitter.com/V6jD6zJOtx
भारत ने की तनाव कम करने की मांग
कमर्शियल शिप पर हो रहे हमलों की बढ़ती घटनाओं पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस क्षेत्र में तनाव को तत्काल कम किया जाना चाहिए। भारत ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर कमर्शियल शिपिंग और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मंत्रालय ने शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए कूटनीतिक बातचीत के जरिए समाधान निकालने का आग्रह किया है।
US और ईरान के बीच फिर से भड़का संघर्ष
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम खत्म होने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका का दावा है कि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक और कमर्शियल शिप पर हमला किया है, जिसके जवाब में अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सैन्य ठिकानों पर हुए हमले
अमेरिका ने ईरान के लगभग 140 सैन्य ठिकानों को सटीक हथियारों और फाइटर जेट्स के जरिए निशाना बनाया है। पलटवार करते हुए ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। तनाव इतना बढ़ गया है कि रविवार को UAE ने मिसाइल और ड्रोन हमले की चेतावनी जारी की।
कतर में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और मिसाइल सायरन बज उठे। हालाँकि, कतरी सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि उन्होंने ईरानी मिसाइलों को बीच हवा में ही मार गिराया है।
आंबेडकर की प्रतिमा को टिन से ढकने पर तमिलनाडु में बवाल; दो गुटों के बीच पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज
रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय विवाद शुरू हुआ जब स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा के अनावरण का विरोध किया। प्रतिमा में आंबेडकर को एक पैर दूसरे पैर पर चढ़ाकर बैठी हुई मुद्रा में दर्शाया गया है।



Haribhoomi
















