A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

अर्जेंटीना छठी बार फुटबॉल वर्ल्डकप सेमीफाइनल में:स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, एक्स्ट्रा टाइम में 2 गोल दागे; अब इंग्लैंड से मुकाबला

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने आखिरी क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया। लियोनेल मेसी की टीम छठी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। कंसास सिटी स्टेडियम में अर्जेंटीना ने 10वें मिनट में बढ़त ले ली। मैक एलिस्टर ने मेसी के पास पर गोल किया। 67वें मिनट में डैन एनड्यॉय ने गोल कर स्विट्जरलैंड को 1-1 की बराबरी दिला दी। निर्धारित 90 मिनट तक यही स्कोर रहा। इंजरी टाइम में कोई गोल नहीं हुआ। मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। इसमें जूलियन अल्वारेज ने 112वें और एमी मार्टिनेज ने 121वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को लगातार दूसरे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। अब 15 जुलाई को उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। एक रोचक फैक्ट मैच में खास 90 मिनट तक स्कोर बराबर, इंजरी टाइम गोल रहित रहा मैच के निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। रेफरी ने 8 मिनट का इंजरी टाइम दिया, लेकिन इसमें भी गोल नहीं आया। इंजरी टाइम के 8वें मिनट में स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ने शानदार सेव किया। ग्रेगर कोबेल ने कॉर्नर से लिसेंड्रो मार्टिनेज की किक को रोकने के लिए शानदार डाइव लगाई। उन्होंने गेंद को बहुत देर से देखा था। एम्बोलो को रेड कार्ड, मैदान पर रोने लगे 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड के फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो को मैदान से बाहर भेज दिया गया। वीडियो रिव्यू से पता चला कि उन्होंने ऐसा दिखाने की कोशिश की थी कि वे किसी टैकल की वजह से गिरे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। डैन एनड्यॉय ने स्विट्जरलैंड को बराबरी दिलाई हाफ टाइम के बाद स्विस टीम ने डैन एनड्यॉय के गोल के दम पर बराबरी हासिल कर ली। टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए। आखिरकार, रेड जर्सी की मेहनत रंग लाई। 67वें मिनट में डैन एनड्यॉय बाईं ओर से तेजी से आगे बढ़े और रिकार्डो रोड्रिग्ज के साथ पास का आदान-प्रदान किया और एमिलियानो मार्टिनेज को पछाड़ते हुए बेहद कंट्रोल गोल किया। मेसी के क्रॉस पर मैक एलिस्टर का गोल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मैच की शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त ले ली। 10वें मिनट में एलिस मैक एलिस्टर ने लियोनेल मेसी के शानदार पास पर गोल दागा। अर्जेंटीना ने मौजूदा एडीशन में अपना सबसे तेज गोल किया है। मेसी ने पेनल्टी कॉर्नर पर पास दिया था। इस पर एलिस्टर ने हेडर लगाकर गोल दागा। मेसी ने 10वां गोल असिस्ट किया है, जबकि एलिस्टर ने लगातार दूसरे वर्ल्ड कप एडीशन में गोल स्कोर किया है। उन्होंने 2022 में पोलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में गोल किया था। ----------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर पढ़िए… इंग्लैंड फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, नॉर्वे को 2-1 से हराया; बेलिंगहैम ने दो गोल दागे जूड बेलिंगहैम के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने रविवार के पहले मुकाबले में नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हराया। इंग्लैंड 2018 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के अंतिम-4 में पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

MP Weather: आज 27 जिलों में बादल-हल्की बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, अब तक औसतन 9.4 इंच वर्षा हुई

मानसून की गति धीमी पड़ने से मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर थम गया है। अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव होता रहेगा। रविवार को 27 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से 12 से 15 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। 13 और 14 जुलाई को दक्षिण, पूर्वी और मध्य हिस्से में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। संभावना है कि 15 जुलाई के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश का दायरा बढ़ सकता है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भिंड, दतिया, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, बड़वानी, झाबुआ और आलीराजपुर में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा, मेघगर्जन, वज्रपात।

इन शहरों में मौसम साफ

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ।

मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े

1 जून से 11 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 8 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 9.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 8.7 इंच मानी जाती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से अधिक पानी गिरा है। 30 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि 25 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है।

सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, रतलाम, आगर-मालवा, दमोह, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, श्योपुर।

सामान्य से कम बारिश वाले जिले: पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला और टीकमगढ़।

Continue reading on the app

  Sports

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो

 भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ब्रिटेन के दौरे में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मिली हार के लिए खिलाड़ियों को दोष देने के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया और कहा कि टीम का चयन आईपीएल के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। मौजूदा चैंपियन भारत के लिए यह दौरा निराशाजनक रहा। आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद उसे पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में इंग्लैंड के हाथों 0-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, ‘‘विदेशी धरती पर मिली इस पराजय के लिए खिलाड़ियों को आसानी से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है लेकिन मुझे लगता है कि उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिन्होंने आईपीएल को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बना दिया है जिससे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव पड़ता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं के लिए चुनौती यह है कि वे आईपीएल के प्रदर्शन के दबाव में आए बिना ऐसे बल्लेबाजों का चयन करें जो विदेशों में अच्छा खेल सकते हैं।

उन्हें ऐसे बल्लेबाजों की पहचान करके उन्हें ही भारत के लिए चुनना चाहिए। भारत को अब टी20 क्रिकेट में अपने अधिकतर मैच विदेशों में खेलने हैं। अब घरेलू क्रिकेट का मजा खत्म हो चुका है।’’ आईपीएल की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती रही है कि उसमें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचें तैयार की जाती हैंजिससे ‘पावर-हिटिंग’ को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा आईपीएल में बाउंड्री भी छोटी होती हैं। ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम ने भी खेल को बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल बना दिया है।

Sun, 12 Jul 2026 12:39:19 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala: मोदी की मेगा डील से Pakistan में हलचल, मुनीर-शहबाज़ क्यों घबराए? | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T07:17:01+00:00

Mojtaba Khamenei on Trump: पिता के सुपुर्द-ए-खाक होते ही मुज्तबा खामेनेई की Trump को धमकी! Explainer #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T07:14:31+00:00

Bhojpuri Bulletin: पवन सिंह का बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म की एक-एक डिटेल जानो | Pawan Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T07:15:36+00:00

Ram Mandir Donation Theft News: राम मंदिर चढ़ावे के काउंटिंग के दूसरी शिफ्ट में होती थी चोरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T07:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once