A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Opinion: खिलाड़ी बेकसूर, गौतम गंभीर की सनक ने कटाई टीम की नाक, 15 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में 4-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस पूरे सीरीज में टीम इंडिया अस्थिर दिखी. हर मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में प्रयोग देखा गया जो हार की मुख्य वजह रही. यही कारण है कि अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है.

Continue reading on the app

Jasmine Sandlas ने कर ली सगाई, सिंगर ने स्टेज पर सरेआम किया रिवील, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति?

Who is Jasmine Sandlas Fiance: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस (Jasmine Sandlas) ने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. जी हां, अपनी दमदार आवाज और बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाली जैस्मिन ने दिल्ली में हुए 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के पहले कॉन्सर्ट के दौरान न सिर्फ अपने सुपरहिट गानों से माहौल बना दिया, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी सबसे बड़ी खुशखबरी भी साझा कर दी.

हजारों फैंस की मौजूदगी में जैस्मिन सैंडलस ने खुलासा किया कि उनकी सगाई हो चुकी है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर पहली बार पब्लिक्ली सभी से मिलवाया. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं. तो ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कौन हैं जैस्मिन सैंडलस के मंगेतर?

दिल्ली कॉन्सर्ट में मिला फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज

दिल्ली में 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' की शुरुआत बेहद शानदार रही. कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने अपने पॉपुलर गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन इवेंट का सबसे यादगार पल तब आया जब उन्होंने अचानक अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा ऐलान कर दिया. परफॉर्मेंस के दौरान जैस्मिन ने मुस्कुराते हुए दर्शकों को बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है. ये सुनते ही पूरे वेन्यू में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा.

स्टेज पर फ्लॉन्ट की एंगेजमेंट रिंग

सगाई का ऐलान करने के बाद जैस्मिन ने अपने हाथ की एंगेजमेंट रिंग भी फैंस को दिखाई. जैसे ही उन्होंने अंगूठी फ्लॉन्ट की, दर्शकों की एक्साइमेंट और बढ़ गई. इसके बाद उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया. शेखर के मंच पर आते ही पूरा माहौल और भी भावुक हो गया. जैस्मिन ने उनके साथ मुस्कुराते हुए समय बिताया और दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

कौन हैं जैस्मिन सैंडलस के मंगेतर शेखर चौधरी?

जैस्मिन सैंडलस के मंगेतर का नाम शेखर चौधरी बताया जा रहा है. हालांकि, वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए नहीं हैं और न ही लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, शेखर फिल्मों या म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं. वो अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं. इसी वजह से उनके प्रोफेशन, शिक्षा और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

'This Is My Man' कहकर जताया प्यार

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस ने अपने मंगेतर का परिचय बेहद खास अंदाज में कराया. उन्होंने स्टेज पर मौजूद हजारों लोगों के सामने उत्साह के साथ कहा, "This Is My Man!" जैसे ही जैस्मिन ने ये कहा, शेखर चौधरी मुस्कुराते हुए थोड़े शर्माते नजर आए. वहीं जैस्मिन दौड़कर उनके गले लग गईं. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की, जिसे देखकर पूरा ऑडिटोरियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा. ये पल कॉन्सर्ट का सबसे चर्चित और भावुक पल बन गया.

हर कदम पर साथ नजर आते हैं शेखर

हालांकि शेखर चौधरी पब्लिक में ज्यादा नजर नहीं आते, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो और तस्वीरों से पता चलता है कि वो लंबे समय से जैस्मिन के साथ कई मौकों पर मौजूद रहे हैं. बताया जा रहा है कि जैस्मिन की टीम के साथ भी उन्हें कई बार देखा गया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल क्लिप्स में जैस्मिन अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वो शेखर को गले लगाकर खुशी जाहिर करती दिखाई दे रही हैं. फैंस इन वीडियोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बताया, जबकि कई यूजर्स ने जैस्मिन को उनकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ें: जिस लड़के ने Ram Kapoor साथ की थी गंदी हरकत, अब वही बना उनका दोस्त, एक्टर ने किया दर्दनाक किस्से का खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

arg vs switzerland: क्यों एम्बोलो को रेड कार्ड मिला? क्या है FIFA का नया VAR नियम जिसने स्विटजरलैंड का खेल किया खत्म!

arg vs Switzerland highlights: फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। हालांकि इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा अर्जेंटीना की जीत नहीं, बल्कि फीफा के नए VAR नियम के तहत दिखाया गया पहला रेड कार्ड रहा। स्विट्जरलैंड के स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो को दूसरे पीले कार्ड के बाद मैदान से बाहर भेज दिया गया, जिसने आखिरी के कुछ मिनटों में मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

स्विट्जरलैंड 1954 के बाद पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था और उसने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी। मैच की शुरुआत में अर्जेंटीना ने बढ़त बना ली थी। लियोनल मेसी के कॉर्नर पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने शानदार हेडर लगाकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
इसके बाद अर्जेंटीना अपनी बढ़त को दोगुना नहीं कर सका और स्विट्जरलैंड ने शानदार वापसी की। नॉटिंघम फॉरेस्ट के फॉरवर्ड डैन एनडोए ने बाएं छोर से शानदार मूव बनाते हुए बराबरी का गोल दाग दिया। इस गोल के बाद ऐसा लग रहा था कि स्विट्जरलैंड बड़ा उलटफेर कर सकता। लेकिन मैच का सबसे बड़ा मोड़ इसके कुछ ही मिनट बाद आया। 

क्यों ब्रील एम्बोलो को मिला रेड कार्ड?
पुर्तगाल के रेफरी जोआओ पिन्हेरो ने पहले अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस को एम्बोलो को गिराने के आरोप में पीला कार्ड दिखाया। इसके बाद VAR अधिकारियों ने उन्हें मॉनिटर पर बुलाया। रीप्ले देखने पर पता चला कि एम्बोलो बिना किसी संपर्क के पहले ही गिर गए थे। रेफरी ने अपना फैसला बदलते हुए इसे सिमुलेशन यानी जानबूझकर फाउल लेने की कोशिश माना, क्योंकि एम्बोलो को पहले ही एक पीला कार्ड मिल चुका था,इसलिए उन्हें दूसरा येलो कार्ड दिखाकर रेड कार्ड दे दिया गया। 

एम्बोलो इस फैसले से पूरी तरह सन्न रह गए। उन्होंने रेफरी से काफी देर तक बहस की। लेकिन वीएआर में जो दिखा, उसके बाद फैसला नहीं बदला। मैदान छोड़ते समय उनकी आंखों में आंसू थे,जबकि उनके साथी खिलाड़ी भी लगातार विरोध करते रहे।

क्या है फीफा का नया VAR नियम?
यह फीफा विश्व कप के इतिहास में पहला मौका था जब नए 'Mistaken Identity VAR Protocol' के तहत किसी खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाया गया। इस नियम के मुताबिक अगर रेफरी किसी खिलाड़ी को गलत पहचान के आधार पर कार्ड दिखा देता या घटना की सही वजह पर संदेह होता है, तो VAR उसका रिव्यू कर सकता और फैसला बदला भी जा सकता है।

इससे पहले ग्रुप स्टेज में अमेरिका के कप्तान टिम रीम इस नियम का फायदा पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। VAR रिव्यू के बाद उन्हें दिखाया गया येलो कार्ड वापस ले लिया गया था।

आखिरी के कुछ मिनटों में अर्जेंटीना ने पासा पलटा
10 खिलाड़ियों के साथ भी स्विट्जरलैंड ने शानदार संघर्ष किया और मैच को अतिरिक्त समय तक खींच लिया था। लेकिन 112वें मिनट में अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज़ ने शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर टीम को फिर बढ़त दिला दी। इसके बाद स्टॉपेज टाइम में लाउतारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल कर अर्जेंटीना की 3-1 की जीत पक्की कर दी।

इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उसका सामना 16 जुलाई को अटलांटा में इंग्लैंड से होगा। पूरे मुकाबले में नए VAR नियम की पहली बड़ी कार्रवाई और एम्बोलो का रेड कार्ड सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना रहा।

Sun, 12 Jul 2026 11:46:13 +0530

  Videos
See all

Delhi NCR Weather Live : दिल्ली में होगी भारी बारिश, हो जाएं सावधान ! | Weather Update | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T07:46:13+00:00

IMD Alert | Monsoon Season: Himachal Pradesh Landslide-Heavy Rain के चलत लोग हैं परेशान| Traffic Jam #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T07:42:45+00:00

J&K Politics | ऑपरेशन लोटस' के दावों पर क्यों भड़कीं BJP नेता केया घोष? | Omar Abdullah #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T07:44:49+00:00

Weather Update: बाढ़-बारिश से भयंकर हाहाकार! | IMD Alert | Top News | Rain Alert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-12T07:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once