Responsive Scrollable Menu

नशे के खिलाफ सागर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। प्रदेशभर में तस्करों पर शिकंजा कसते हुए लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच, सागर में भी पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 2.80 लाख रुपये बताई गई है।

बता दें कि सागर की कैंट थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटरसाइकिल MP 15 ZH 2945 को जब्त किया है। पुलिस ने कुल 3.60 लाख का रुपये का मशरूका जब्त किया गया। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों की पूछताछ करने में जुटी है।

20 किलो से अधिक गांजा जब्त

पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने राठौर बंगला क्षेत्र में घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों संदिग्धों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों पर मामला दर्ज

गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने बाइक सवार सौरभ अहिरवार (21 वर्ष), निवासी ग्राम तालचिरी और प्रिंस अहिरवार (19 वर्ष), निवासी बिल्थरे मोहल्ला, गौरझामर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दमोह में भी पकड़ा गया गांजा

बता दें कि दमोह में भी पुलिस ने गांजा जब्त किया है। कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीआईपी रोड स्थित एक्सीलेंस स्कूल के पास से पति-पत्नी को 3 किलो 935 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Continue reading on the app

बेगूसराय को मिला नया DM, Richie Pandey संभालेंगे जिले की कमान; Srikant Shastri का तबादला

Begusarai News: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सोमवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई जिलों के जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का असर बेगूसराय पर भी पड़ा है। अब Richie Pandey बेगूसराय [...]

Continue reading on the app

  Sports

Shaheen Afridi की हैट्रिक का VIDEO, वनडे में पहली बार झटके 7 विकेट, टीम को बनाया चैंपियन

Shaheen Afridi 7 wicket: नेशनल चैंपियंस कप के फाइनल में शाहीन शाह अफरीदी ने एक के बाद एक 7 विकेट अपने नाम किए और ऐसा करते हुए अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया. Wed, 19 Aug 2026 07:19:21 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi | PM Modi | Amit Shah: "Delhi में छात्रों पर पैलेट गन और लाठियां चली" #cjpprotest #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:15:42+00:00

Flood Viral Video : पुल गिरा तो थम गई 15 पंचायतों की आवाजाही | Viral Video | Flood Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers