Responsive Scrollable Menu

कानपुर सेंट्रल स्टेशन: आरपीएफ कांस्टेबल की फुर्ती से बची यात्री की जान

कानपुर सेंट्रल स्टेशन: आरपीएफ कांस्टेबल की फुर्ती से बची यात्री की जान

Continue reading on the app

वीनस विलियम्स को US ओपन का वाइल्ड कार्ड:सेरेना के लिए एक जगह रोकी, 46 की उम्र में फिर उतरेंगी

7 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को यूएस ओपन के विमेंस सिंगल्स मुख्य ड्रॉ के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है। टूर्नामेंट ने एक और वाइल्ड कार्ड की घोषणा रोक रखी है। यह जगह उनकी छोटी बहन और 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स को मिल सकती है। सेरेना ने इस साल विंबलडन में सिंगल्स के जरिए टेनिस में वापसी की थी। 46 साल की उम्र में US ओपन खेलेंगी वीनस 46 साल की वीनस पिछले साल भी वाइल्ड कार्ड के जरिए US ओपन में खेली थीं। उन्होंने 2023 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) के अनुसार, वीनस 1981 में 47 साल की उम्र में खेलने वाली रेनी रिचर्ड्स के बाद यूएस ओपन सिंगल्स में उतरने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वीनस ने 2000 और 2001 में US ओपन का सिंगल्स खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने 5 विंबलडन सिंगल्स खिताब भी अपने नाम किए हैं। हालांकि, मौजूदा समय में उनकी सिंगल्स फॉर्म अच्छी नहीं है। वह जुलाई 2025 से अपने पिछले 14 WTA सिंगल्स मैच हार चुकी हैं। सेरेना ने विंबलडन में की थी वापसी 44 साल की सेरेना ने इस साल विंबलडन में सिंगल्स के जरिए वापसी की थी। यह 2022 US ओपन के बाद किसी ग्रैंड स्लैम के सिंगल्स ड्रॉ में उनका पहला मैच था। हालांकि, उन्हें पहले ही राउंड में हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिट रहने पर टेनिस खेलना जारी रखने की इच्छा जताई थी। अब US ओपन के लिए एक विमेंस वाइल्ड कार्ड की घोषणा बाकी है। अगर सेरेना न्यूयॉर्क में खेलने का फैसला करती हैं तो उन्हें यह जगह मिल सकती है। चार साल बाद साथ डबल्स खेलीं, सिनसिनाटी में हारीं वीनस और सेरेना ने सोमवार को सिनसिनाटी ओपन में डबल्स मैच खेला। यह 2022 US ओपन के बाद पहली बार था जब दोनों बहनें किसी टूर्नामेंट में साथ डबल्स खेल रही थीं। हालांकि, उन्हें मार्टा कोस्त्युक और पेटन स्टियर्न्स के खिलाफ टाई-ब्रेकर में हार मिली। दोनों बहनों ने विंबलडन में भी साथ डबल्स खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन सिंगल्स मैच के दौरान सेरेना के घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें नाम वापस लेना पड़ा था। स्लोएन स्टीफंस समेत 6 और खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड 2017 US ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस समेत 6 अन्य खिलाड़ियों को भी विमेंस सिंगल्स के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है। अन्य खिलाड़ियों में कैरल यंग सुह ली, रीज ब्रांटमायर, 17 साल की थिया फ्रॉडिन, फ्रांस की लियोलिया जीनजीन और ऑस्ट्रेलिया की टायला प्रेस्टन शामिल हैं। विमेंस ड्रॉ में एक वाइल्ड कार्ड की घोषणा अभी बाकी है। मोनफिल्स आखिरी ग्रैंड स्लैम खेलेंगे मेंस सिंगल्स में 39 साल के फ्रांस के गेल मोनफिल्स और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन को वाइल्ड कार्ड मिला है। मोनफिल्स सितंबर में 40 साल के हो जाएंगे और इस सीजन के अंत में संन्यास लेंगे। पोपिरिन ने 2024 में नोवाक जोकोविच को हराकर यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई थी। अमेरिका के मार्टिन डैम जूनियर, माइकल झेंग, जे.जे. वुल्फ, सेबेस्टियन गोरज्नी और 18 साल के जैक कैनेडी को भी वाइल्ड कार्ड मिला है। मेंस ड्रॉ में भी एक जगह की घोषणा बाकी है। US ओपन का मुख्य ड्रॉ 30 अगस्त से शुरू होगा। इससे पहले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेले जाएंगे। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:पिछले 10 साल से टीम इंडिया नहीं हारी; जीते तो टॉप-8 में पहुंचेंगे मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। पूल-D का यह मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से से खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है। दोनों टीमों 19 मैच हुए हैं। इनमें भारत 17 मैच जीता, जबकि 2 ड्रॉ रहे। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL, 1st Test Day-5 Live Score: गॉल टेस्ट में जीत से भारत 6 विकेट दूर, श्रीलंका की फूल रही है सांसे

India vs Sri Lanka, 1st Test Day-5 Live cricket score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन चल रहा है. चौथे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका ने 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में भारतीय टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट निकालने होंगे. Wed, 19 Aug 2026 08:11:02 +0530

  Videos
See all

PAK Ex PM Imran Khan: इमरान पर Supreme Court के फैसले से Asim Munir- Shehbaz Sharif क्यों बैचेन? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:38:31+00:00

Bel Patra Ke Upay: क्या है बेलपत्र ? जानें इसकी महिमा? | Shailendra Pandey | Bhagya Chakra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:36:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers