ककोरा (कंटोला) की मसालेदार सब्जी बनाने की आसान रेसिपी. यह पोषक तत्वों से भरपूर है और पराठे, पूरी या रोटी के साथ स्वादिष्ट लगती है. तो जानते हैं इसे बनाने का परफेक्ट तरीका.
पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार नेUCC ड्राफ्ट बिल की समीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस 9 सदस्यीय समिति की कमान सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को सौंपी गई है।
विंबलडन 2026 के सेंटर कोर्ट का 'रॉयल बॉक्स' शुक्रवार को खेल जगत के दिग्गजों के मिलन का साक्षी बना। क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और टेनिस के जादूगर रोजर फेडरर की मुलाकात ने फैंस का दिल जीत लिया। इस रीयूनियन के बाद सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया।
सचिन ने लिखा खास संदेश तेंदुलकर ने फेडरर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "कुछ रैलियां कभी खत्म नहीं होतीं। हमारी दोस्ती उनमें से ही एक है। रोजर, तुम्हारे साथ समय बिताना हमेशा सुखद होता है। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।" दोनों दिग्गजों की यह बॉन्डिंग देखकर खेल प्रेमियों ने खूब प्यार बरसाया।
Some rallies never end. Our friendship is one of them.
शुभमन गिल और ब्रायन लारा भी रहे मौजूद विंबलडन के इस खास दिन पर भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी और पुरानी यादें एक साथ दिखीं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली बार विंबलडन के रॉयल बॉक्स में मुकाबला देखने पहुंचे थे। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले गिल ने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर टेनिस का आनंद लिया। वहीं, ब्रायन लारा की मौजूदगी ने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर क्रिकेट की सबसे महान प्रतिद्वंद्विताओं में से एक की यादें ताजा कर दीं।
Good company, great tennis, and timeless memories.
सितारों से सजा था रॉयल बॉक्स इस बार का रॉयल बॉक्स किसी फिल्मी या खेल सितारों के अवार्ड फंक्शन से कम नहीं था। विभिन्न खेल क्षेत्रों के दिग्गज यहां मौजूद थे। इसमें लिवरपूल के कप्तान वर्जिल वैन डिज्क और लीड्स यूनाइटेड के चेयरमैन पराग मराठे भी शामिल थे। इन दिग्गज हस्तियों ने सेंटर कोर्ट से मुकाबलों का लुत्फ उठाया।
ज्वेरेव ने फाइनल में बनाई जगह मैच की बात करें तो अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया। उन्होंने ब्रिटिश वाइल्डकार्ड आर्थर फेरी की विंबलडन यात्रा का अंत कर दिया। ज्वेरेव ने 7-6(0), 6-2, 6-4 से सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
Moving into his first Wimbledon final with a 13th consecutive Grand Slam victory.
पिछले महीने रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) जीतने के बाद, ज्वेरेव अब अपने दूसरे लगातार मेजर खिताब से बस एक जीत दूर हैं। विंबलडन में यह उनका पहला फाइनल है और ग्रैंड स्लैम में उनकी जीत का सिलसिला अब 13 मैचों तक पहुंच गया है।