झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC प्रारंभिक और बैकलॉग के बाद CGL परीक्षा भी रद्द, CM सोरेन ने खुद किया एलान
JSSC CGL Exam Cancelled: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक और बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने TDPL के जरिए कराई गई JSSC-CGL समेत सभी परीक्षाओं और उनके रिजल्ट को रद्द करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही 2014 से अब तक हुई परीक्षाओं और भर्तियों की भी जांच कराई जाएगी.
मुख्यमंत्री ने जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की घोषणा की है. यह फैसला पिछले 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आया है. छात्र लंबे समय से परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर विरोध कर रहे थे. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस मामले के सभी पहलुओं पर विचार करते हुए, हमने TDPL से जुड़ी सभी चीजों को रद्द करने का फैसला किया है. कहा कि इसमें आयोजित परीक्षाएं, घोषित नतीजे, चुने गए या शामिल हुए उम्मीदवार और TDPL की ओर से की गई अन्य सभी गतिविधियां शामिल हैं.
#WATCH | Ranchi: Jharkhand CM Hemant Soren says, "Addressing all aspects of the issue, we have decided to cancel everything associated with TDPL—including the examinations conducted, the results published, the candidates selected or who participated, and all other activities… pic.twitter.com/ZVeZ1j8j61
— ANI (@ANI) August 17, 2026
छात्रों में दिखी खुशी
सरकार के ऐलान के बाद रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला. छात्रों की ओर से परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी. अब कमेटी की जांच में 2014 से अब तक आयोजित परीक्षाओं और उनसे जुड़ी भर्तियों की प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी। सरकार के इस फैसले को JSSC भर्ती विवाद में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: JPSC धांधली में एक और बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA अरेस्ट, अब तक 22 गिरफ्तारियां
प्रारंभिक और बैकलॉग भी हो चुके हैं रद्द
झारखंड में छात्र आंदोलन और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के बीच राज्य सरकार ने 9 अगस्त 2026 को JPSC की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा-2025 के साथ 2023 और 2025 की बैकलॉग भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया. इसके अलावा सरकार ने TDPL एजेंसी के जरिए कराई गई अन्य परीक्षाओं की भी जांच और समीक्षा कराने का ऐलान किया है.
सीएम सोरेन ने बताई वजह
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि SIT और CID की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. चूंकि जांच अभी चल रही है, इसलिए हर जानकारी को खुलकर बताना संभव नहीं है. हालांकि, यह देखा गया है कि CGL प्रक्रिया के जरिए नियुक्त किए गए लोगों को अब JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है. इसके अलावा, अलग-अलग समय पर यहां काम करने वाली कई कंपनियों का एक जटिल और आपस में जुड़ा हुआ नेटवर्क भी सामने आया है. जांच का दायरा 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं तक फैला है. हमने संबंधित विभाग और CID को निर्देश दिए हैं. चूंकि जांच शुरू हो चुकी है, इसलिए इसे पूरी तरह और बारीकी से किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: झारखंड परीक्षा विवाद: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच आज होगी नए सिरे से बातचीत, छात्रों ने स्वीकार किया प्रस्ताव
Israel Hamas War Update: Gaza की तबाही इजराइली सेना पर भारी! | PTSD | Netanyahu | War News| N18G
Israel Hamas War Update: Gaza की तबाही इजराइली सेना पर भारी! | PTSD | Netanyahu | War News| N18G #Gaza #Israel #IsraeliSoldiers #IsraelHamasWar #GazaWar #IsraelNews #GazaNews #MiddleEast #WarNews #गाजा #इजरायल #इजरायलीसैनिक #गाजायुद्ध गाजा युद्ध के दौरान इजरायली सैनिकों में बीमारी और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर रिपोर्ट सामने आती रही हैं। पहले सैनिकों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी और फूड पॉइजनिंग के मामलों की खबर आई थी, वहीं युद्ध के मानसिक स्वास्थ्य प्रभाव को लेकर भी बड़ी संख्या में सैनिकों के इलाज की रिपोर्ट सामने आई है। ======================================================== news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, uttar pradesh weather news, ashutosh mishra mother murder ambedkar nagar, ips officer mother murder up, ambedkar nagar robbery murder case, akhilesh yadav up law and order, uttar pradesh law and order crisis, assam bulldozer action supreme court, delhi excise policy kejriwal sisodia hearing, rahul gandhi supreme court hearing, vande mataram controversy sonia gandhi, nitin nabin andhra pradesh visit news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18











