Responsive Scrollable Menu

Lock Upp 2: एक नहीं इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन, ये दो कंटेस्टेंट्स एक साथ होंगे बाहर, शो में आएगा महा ट्विस्ट

Lock Upp 2:  नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों सुर्खियों में हैं. शो में कंटेस्टेंट्स आए दिन नया ड्रामा शुरू करते हैं और खूब हंगामा देखने को मिलता है.  वहीं, इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स  नॉमिनेटेड है. जिनमें  से जजमेंट डे पर किसी एक का पत्ता कटने वाला है. लेकिन लेटेस्ट अपडेट के मुताबकि, इस बार एक नहीं बल्कि 2 लोग शो से बाहर होंगे. तो चलिए जानते हैं किन 2 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटने वाला है.

इस हफ्ते ये 5 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेटेड

इस हफ्ते 'लॉक अप 2' से एलिमिनेट होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने हैं. इनमें सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), रियाज अली (Riyaz Aly), श्रेया कालरा (Shreya Kalra), वरुण यादव (Varun Yadav) और राम कपूर (Ram Kapoor) शामिल हैं. इन पांचों कंटेस्टेंट्स में से सुनीता कई बार कह चुकी है कि उन्हें अब ये गेम नहीं खेलना है और वो शो से बाहर जाना चाहती है. दूसरी ओर रियाज अली भी शो में कुछ खास करते दिखाई नहीं दे रहे हैं. बस टास्क वाले दिन वो परफॉर्मेंस अच्छी करते हैं.वहीं, राम कपूर भी शो में पूरी तरह खुलकर सामने नहीं आए हैं.

इन ये कंटेस्टेंट होंगे बाहर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते शो से जो दो लोग बाहर होने वाले हैं वो सुनीता आहूजा और रियाज अली है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसका ऐलान नहीं किया है. लेकिन शो से जुड़े सोर्स और सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट्स सामने आ रहा है, जिसमें डबल एविक्शन में इन दो का नाम सामने आया है. लोगों का कहना है कि सुनीता आहूजा और रियाज अली का गेम सबसे वीक है, तो इन दोनों का एविक्शन एक दम सही है अब देखना होगा कि शो स्ट्रीम होने के बाद कौन बाहर होता है.

ये भी पढ़ें- कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया था धोखा, पीठ पीछे इस हसीना से कर रहे थे फ्लर्ट, श्रेया कालरा का दावा

'लॉक अप 2' में होगी गोविंदा की एंट्री

जजमेंट डे वाला एपिसोड 11 जुलाई की रात टेलिकास्ट किया था और शो में इस बार फराह खान और रितेश देशमुख स्टेज पर गोविंदा (Govinda) का स्वागत करते दिखाई देंगे. स्टेज पर गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा के बारे में बातें करते भी दिखाई दिए. फराह गोविंदा से पूछती हैं कि सुनीता ने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो कोई. इस पर गोविंदा मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'मैं लेकर आया हूं जेब में एक गोली.' फिर सब हंसने लगते हैं. फिर बातचीत में आगे गोविंदा ने सुनीता आहूजा के विवादित बयान पर भी मजाकिया अंदाज में कमेंट किया. उन्होंने हंसते-हंसते कहा- 'ये सीने पर मारना चाह रही थी तो मार ले पूरा.' 

शो में इस हफ्ते हुआ तमाशा

वहीं, शो में इस हफ्ते काफी तमाशा देखने को मिला. आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा का काफी सुनाया. हुआ यूं कि गलती से श्रेया के हाथ से आकांक्षा के चेहरे पर लग जाती है, तो आकांक्षा उसे खूब खरी खोटी सुनाती है. उनके बिस्तर पर और खाने में पानी फेक देती है. लेकिन इस पर श्रेया ज्यादा रिएक्शन नहीं देती. वहीं, दूसरी ओर शो में सभी लोगों ने गैंगअप कर लिया और श्रेया का काफी बुली किया गया. इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे को भी काफी कुछ सहना पड़ा. राम कपूर भी इस बार खुलकर बोलते दिखें. अब देखना होगा कि जजमेंट डे पर फराह और रितेश किसकी बैंड बजाते हैं.

ये भी पढ़ें- 'मेरी आंखों में आंसू आ जाएंगे...', धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं Hema Malini, 'बागबान' फिल्म को लेकर कही ऐसी बात

Continue reading on the app

IND VS ENG: पांचवें T20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11! वैभव सूर्यवंशी सहित ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

IND VS ENG Fifth T20I Predicted Playing-11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मैच आज साउथैम्पटन में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज को गंवा चुकी है और अब आखिरी मैच को जीतने के लिए यकीनन बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेगी. पिछले मैच में न तो भारत के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर पाए थे और न ही गेंदबाजों ने कुछ खास किया था. ऐसे में अब टीम इंडिया पांचवें टी-20 मैच में अपनी प्लेइंग-11 में एक दो नहीं बल्कि 3 बड़े बदलाव करती नजर आ सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन बदलाव के बारे में बताते हैं.

वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं बाहर

इंग्लैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला था. मैनेजमेंट ने संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी को बाहर करके 15 साल के वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल किया था. मगर, लगातार 3 पारियों में वैभव कुछ खास नहीं कर सके. पहले मैच में वह 14 रन बनाकर आउट हो गए, दूसरे में 13 और तीसरे मैच में वह 15 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठे.

हर मैच में उन्हें शुरुआत तो मिल रही है और वह छक्के भी लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं आ सकी है. ऐसे में अब सीरीज हारने के बाद आखिरी मैच में टीम मैनेजमेंट वैभव को बाहर करके अपने अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन क प्लेइंग-11 में वापस ला सकती है.

तिलक वर्मा पर भी लटकी तलवार

टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी इस सीरीज में काफी निराशाजनक रहा है, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट उन्हें भी अंतिम ग्यारह से बाहर करने के बारे में सोच सकती है. प्रदर्शन की बात करें, तो इस सीरीज में अब तक तिलक के बल्ले से जो सबसे बड़ी पारी आई है, वो 24 रन की थी. वहीं, पहले मैच में 13, दूसरे में 24, तीसरे में 3 और चौथे मैच में वह 11 रन बनाकर ही आउट हो गए. वह इस सीरीज के 4 मैचों में सिर्फ 51 रन ही बना पाए हैं.

वॉशिंगटन सुंदर पर भी गिर सकती है गाज

इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा के साथ-साथ वॉशिगंटन सुंदर पर भी गाज गिर सकती है. सुंदर को ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी-20 मैच की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था, लेकिन वहां न तो वह बल्ले से कुछ खास कर सके और न ही गेंद से. इंग्लैंड के खिलाफ उस मैच में सुंदर ने 5 रन बनाए थे और उन्हें सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी के लिए मिला था, जिसमें उन्होंने 19 रन लुटा दिए थे और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. ऐसे में अब सुंदर को अंतिम ग्यारह से बाहर किया जा सकता है.

पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

पांचवें टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें: 'इंग्लैंड में खेलना IPL में खेलने जैसा थोड़ी है...', पूर्व भारतीय कप्तान ने सबके सामने टीम इंडिया को बताई उसकी कमजोरी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: रोहित शर्मा से आगे निकल जाएगा ये खिलाड़ी, साउथैम्प्टन के मैदान पर उतरते ही बना देगा रिकॉर्ड

India vs England, 5th T20I: साउथैम्प्टन में 5वें T20 के लिए मैदान पर उतरते ही जॉस बटलर, रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे. बटलर के अलावा इंग्लैंड के आदिल रशीद के पास भी दुनिया के छठे खिलाड़ी बनने का मौका होगा. Sat, 11 Jul 2026 09:56:07 +0530

  Videos
See all

Ali Khamenei Funeral: ये रहे दुनिया के सबसे बड़े अंतिम संस्कार #alikhamenei #iran #ayatollahkhamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T05:02:13+00:00

Datia Vidhan Sabha: क्यों कटा Narottam Mishra का टिकट? #narottammishra #bjp #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T05:02:42+00:00

US-Iran Conflict Update: अगर मेरी हत्या होती है तो ईरान में आएगी तबाही - ट्रंप | Trump Warning #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T05:09:20+00:00

EPFO New Rule: EPFO के नए नियमों ने किसे किया परेशान, किसे किया खुश? | PF Interest | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T05:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers