Responsive Scrollable Menu

Ground Report: 26.82 करोड़ रुपये से हुआ विंध्याचल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, जानिए क्या-क्या बदला

मां विंध्यवासिनी धाम में बढ़ते श्रद्धालुओं को देखते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विंध्याचल रेलवे स्टेशन का 26.82 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है. स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जहां यात्रियों को लिफ्ट, एस्केलेटर, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग रूम, पेयजल और दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं मिलेंगी.

Continue reading on the app

Bahamas Plane Crash: बहामास में नासाऊ के पास प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत; रोकी गईं फ्लेमिंगो एयर की सेवाएं

Bahamas Plane Crash: कैरेबियन देश बहामास एक भीषण विमान हादसा हो गया. जिसमें विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. उसके बाद अधिकारियों ने 'फ्लेमिंगो एयर' की सभी सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दीं. जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ. जो इस द्वीप-समूह की राजधानी नसाऊ के ठीक पश्चिम में समुद्र में स्थित है. बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने पहले कहा था कि हादसे में एक व्यक्ति की जान बच गई है लेकिन बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुष्टि की कि उस व्यक्ति की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई है. फिलहाल हादसे में मारे गए लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

विमान हादसे पर बहामास के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

इस विमान हादसे पर बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, "हम गहरे दुख के माहौल में जमा हुए हैं, नागरिक बहामास की आजादी की 53वीं सालगिरह मना रहे थे, लेकिन ये शोक का दिन बन गया है. जिन परिवारों को यह दुखद खबर मिली है कि उनका कोई अपना अब घर नहीं लौटेगा, उनके प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं."

विमान ने लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान

बहामास के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी ने एक बयान में पुष्टि की है कि इस विमान ने राजधानी नसाऊ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन एंड्रोस के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन विमान रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. अधिकारियों ने विमान की पहचान बहामास में रजिस्टर्ड सेसना 402 के तौर पर की है.

फ्लेमिंगो एयर का विमान क्रैश

बहामास के ऊर्जा, यूटिलिटीज और एविएशन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये विमान फ्लेमिंगो एयर का था. हादसे के बाद फ्लेमिंगो एयर की सेवाएं रोक दी गई हैं. मंत्रालयन ने कहा कि एयरलाइंस के ऑपरेटर सर्टिफिकेट को रोकना सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया एक एहतियाती कदम है, जबकि अधिकारी क्रैश से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं. मंत्रालय ने बताया कि यह सस्पेंशन शुक्रवार को हुई सुरक्षा से जुड़ी दो घटनाओं के बाद किया गया है.

फ्लेमिंगो एयर के एक अन्य विमान में लगी आग

बताया जा रहा है कि इस विमान हादसे से पहले फ्लेमिंगो एयर के और विमान में आग लगी थी, लेकिन उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. इस बात की जानकारी बहामास की ऊर्जा, यूटिलिटी और एविएशन मंत्री जोबेथ कोल्बी डेविस ने दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को फ्लेमिंगो एयर के एक विमान के साथ एक घटना हुई थी. उन्होंने बताया कि विमान मायागुआना जा रहा था, तभी पायलट ने कोई समस्या बताई और विमान को नासाऊ वापस ले आया. उन्होंने बताया कि विमान के उतरने और यात्रियों के बाहर निकलने के बाद उसमें आग लग गई. इस घटना की भी जांच की जा रही है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

Wimbledon: रॉयल बॉक्स में तेंदुलकर फैमिली संग शुभमन गिल, पर लाइमलाइट चुरा ले गई सारा की क्यूटनेस

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के कारण सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर शुभमन गिल की तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में शुभमन के साथ सचिन तेंदुलकर भी नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सचिन के साथ उनकी वाइफ और बेटी सारा भी नजर आ रही हैं. Sat, 11 Jul 2026 07:23:12 +0530

  Videos
See all

Bhagyafal: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? #shorts | Horoscope | Taurus Rashi |Rashifa #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T02:40:20+00:00

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका युद्ध की खबर | Trump | Khamenei | Netanyahu | Hormuz | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T02:42:27+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका में टूटा Ceasefire|जंग शुरू |Trump | Hormuz| IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T02:45:23+00:00

Bhagyafal: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? #shorts | Gemini Rashi | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T02:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers