IND VS ENG: आज शाम कितने बजे शुरू होगा पांचवां T20 मैच? जहां एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी
IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज खेला जाएगा. मगर, एक बार फिर मैच की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां, पिछला मैच रात को 10 बजे शुरू हुआ था और फैंस को इसे देखने के लिए अपनी नींद खराब करनी पड़ी थी. वहीं, इस मैच में ऐसा नहीं होने वाला है. जी हां, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच की शुरुआत शाम में ही हो जाएगी और वक्त पर ही मैच खत्म हो जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टी-20 सीरीज का आखिरी मैच कितने बजे खेला जाएगा?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में एक बार फिर टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. आज सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रात 10 बजे नहीं बल्कि शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे. ऐसे में आज का मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब नहीं करनी पड़ेगी.
The fighting spirit doesn't fade with the scoreline. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 10, 2026
A chance for #TeamIndia to show the resilience that has always defined them.
Watch #ENGvIND 5TH T20I tomorrow 6 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels. #SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/R7CgZnMlMm
LIVE कहां देख सकेंगे मुकाबला?
IND VS ENG पांचवां टी20 मैच इस सीरीज के बाकी के मैचों की ही तरह आपको लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलने वाला है. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इस मैच का प्रसारण इंग्लिश में किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर भी आप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले पाएंगे. वहीं, न्यूज नेशन की वेबसाइट पर आप इस मैच से जुड़ी खबरें और लाइव अपडेट्स भी हासिल कर सकते हैं.
इस मुकाबले के लाइव प्रसारण का फ्री में फैंस मजा डीडी स्पोर्ट्स पर ले सकते हैं. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा. वहां पर फैंस इस मैच को फ्री डिश पर आसानी से देख पाएंगे.
Time for #TeamIndia to block out the noise, find their groove, and sign off with a win.????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 10, 2026
Watch #ENGvIND 5TH T20I tomorrow 6 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/8MXgvX3Kfc
IND VS ENG हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 34 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 15 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं. देखने में तो आपको भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा होगा, लेकिन इस 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अब तक टीम इंडिया एक भी मैच जीत नहीं पाई है और 0-3 से सीरीज गंवा बैठी है. ऐसे में अब आखिरी मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम इस सीरीज में सम्मान के साथ विदाई लेना चाहेगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
E20 पेट्रोल पर बवाल! गडकरी को किया जा रहा है बदनाम, संजय राउत का दावा
संजय राउत ने कहा कि गडकरी को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे प्रधानमंत्री पद के लिए एक बेहद मजबूत और लोकप्रिय दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करवाने की साजिश रची गई है।




News Nation
Hindustan
















