स्पेन फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में:बेल्जियम को 2-1 से हराया, मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दागा; अब फ्रांस से सामना
2010 की चैंपियन स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने शुक्रवार रात बेल्जियम को 2-1 से हराया। अब स्पेन का सामना फ्रांस से होगा। यह मैच 14 जुलाई की रात 12:30 बजे खेला जाएगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में दूसरा क्वार्टर फाइनल 87 मिनट तक 1-1 की बराबरी पर था। 88वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दागा। बेल्जियम के रिजर्व गोलकीपर सेने लामेन्स ने पाउ क्यूबार्सी के शॉट पर रिबाउंड छोड़ा, जिसका मेरिनो ने पूरा फायदा उठाया। मैच में खास मेरिनो ने लगातार दूसरे मैच में निर्णायक गोल किया मेरिनो 86वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे और 2 मिनट बाद ही निर्णायक गोल दाग दिया। इससे पहले उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ इंजरी टाइम में विजयी गोल कर स्पेन को 1-0 से जीत दिलाई थी। स्पेन ने इस वर्ल्ड कप में पहला गोल खाया स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रुइज के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, बेल्जियम ने 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलेरे के गोल से बराबरी कर ली। यह इस वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ पहला गोल था। गोलकीपर कोर्टुआ चोटिल हुए, रिजर्व गोलकीपर पर बढ़ा दबाव बेल्जियम के अनुभवी गोलकीपर थिबाउ कोर्टुआ 71वें मिनट में जांघ की चोट के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हुए। उनकी जगह आए सेने लामेन्स निर्णायक क्षण में रिबाउंड नहीं संभाल सके और स्पेन ने इसका फायदा उठाया। ----------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए… अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड, मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में 8 गोल कर चुके FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। एक गोल करते ही वे टॉप पर पहुंच जाएंगे। मैच भारतीय समयानुसार 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
शाहरुख खान ने दिल्ली में खरीदा 37 करोड़ का घर:शादी के बाद इसी घर में रहे, पत्नी गौरी खान ने खुद डिजाइन किया; देखें तस्वीरें
बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क स्थित उस पूरी बिल्डिंग के अकेले मालिक बन गए हैं, जहां उन्होंने शादी के बाद अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। एक्टर के पास इस रिहायशी प्रॉपर्टी का बेसमेंट और पहला फ्लोर पहले से था। अब उन्होंने इसके दूसरे और तीसरे फ्लोर को भी खरीद लिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने इन अतिरिक्त फ्लोर के लिए करीब 37 करोड़ रुपए चुकाए हैं। यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए बेहद खास है, क्योंकि 1991 में शादी के बाद मुंबई शिफ्ट होने से पहले वे इसी घर में रहते थे। देखें शाहरुख-गौरी के घर की तस्वीरें 37 करोड़ रुपए में पूरी हुई यह डील यह प्रॉपर्टी दक्षिण दिल्ली के सबसे महंगे रिहायशी इलाकों में से एक पंचशील पार्क में स्थित है। यह पूरा प्लॉट करीब 1,200 स्क्वायर यार्ड (लगभग 10,800 स्क्वायर फीट) में फैला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इस नए सौदे की कीमत करीब 37 करोड़ रुपए तय की गई है, जिसमें जमीन की कीमत लगभग 34,260 रुपए प्रति स्क्वायर फीट आंकी गई है। इस नए अधिग्रहण के बाद अब पूरी बिल्डिंग का मालिकाना हक आधिकारिक तौर पर शाहरुख खान के पास आ गया है। घर से जुड़ी हैं शादी के बाद की यादें शाहरुख खान और गौरी खान की शादी 25 अक्टूबर 1991 को हुई थी। उनकी शादी तीन अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें कोर्ट मैरिज, पारंपरिक हिंदू शादी और निकाह शामिल था। शादी के तुरंत बाद यह कपल इसी घर में रहने लगा था। इसके कुछ समय बाद शाहरुख फिल्मों में फुल-टाइम करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए थे। यही वजह है कि इस घर से दोनों का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। गौरी खान ने खुद डिजाइन किया है घर गौरी खान ने एक पुराने इंटरव्यू में इस घर के महत्व के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे दिल्ली से हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा यहीं बिताया है। इसलिए वे अपनी मां के घर के पास एक ऐसा घर खरीदना और डिजाइन करना चाहती थीं, जहां परिवार की सारी यादें एक छत के नीचे रह सकें। गौरी के मुताबिक, इस घर का हर कोना उन्हें बच्चों के बड़े होने के अलग-अलग दौर की याद दिलाता है। घर में बनाई है 'नॉस्टैल्जिया वॉल' गौरी खान ने बताया था कि घर में एक 'नॉस्टैल्जिया वॉल' यानी यादों की दीवार बनाई गई है, जहां बच्चों के बचपन की चीजें रखी हैं। इस दीवार पर सुहाना के मेकअप ब्रश, आर्यन का बैडमिंटन रैकेट, अबराम का पहला बर्थडे गिफ्ट और शाहरुख के बनाए आर्टवर्क लगे हैं। इसके अलावा शाहरुख की तरफ से मिले कुछ खूबसूरत एंटिक्स और पोस्टकार्ड भी इस दीवार पर फ्रेम करके लगाए गए हैं। गौरी ने इसे घर का अपना सबसे पसंदीदा कोना बताया था। ये खबर भी पढ़ें सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा!:क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। ऐसा दावा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान का परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देगा। पूरी खबर पढ़ें


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



