PM Modi Letter: बोनी कपूर की बेटी को पीएम मोदी से मिला आशीर्वाद, शादी पर भेजा खास लेटर
Anshula Kapoor wedding: फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। 6 जुलाई को मुंबई में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में कई सेलेब्रिटी शामिल हुए। इस शादी के बाद अब परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाओं का संदेश मिला है। बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया और उनका आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने न्यूली वेड कपल को दिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कपूर परिवार का शादी का निमंत्रण भेजने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर को नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कामना की कि दोनों का वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास, आपसी समझ और खुशियों से भरा रहे तथा आने वाले वर्षों में वे जीवन के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का साथ निभाएं।
बोनी कपूर ने पीएम मोदी का जताया आभार
प्रधानमंत्री के संदेश से भावुक हुए बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं और आशीर्वाद उनके परिवार के लिए बेहद सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ने न सिर्फ अंशुला और रोहन के लिए इस अवसर को और यादगार बनाया, बल्कि पूरे कपूर परिवार को भी भावुक कर दिया। उन्होंने इस आत्मीयता और शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का दिल से धन्यवाद दिया।
डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी अंशुला और रोहन की लव स्टोरी
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।
इसके बाद अक्टूबर 2025 में परिवार की मौजूदगी में दोनों की सगाई हुई और 6 जुलाई को उन्होंने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।
शादी समारोह के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला। अंशुला कपूर ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी तस्वीर विवाह की रस्मों के पास रखवाई थी।
बॉलीवुड सितारों से सजी रिसेप्शन पार्टी
अंशुला और रोहन की शादी और रिसेप्शन में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, मोहित मारवाह समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।
रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की। आलिया भट्ट, रेखा, बॉबी देओल, वरुण धवन, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह सहित कई सेलिब्रिटीज ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
T20 सीरीज के बीच दो हिस्सों में बंटा टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला




Haribhoomi

















