Responsive Scrollable Menu

Aryan Khan: आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश पड़ी भारी, भीड़ के बीच गिरा फैन; राघव ने पकड़ा शहनाज का हाथ VIDEO

Aryan Khan Viral Video: राघव जुयाल ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिनमें आर्यन खान और शहनाज गिल समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। पार्टी से लौटते वक्त आर्यन खान के साथ फोटो लेने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते एक फैंस अचानक गिर गया।   

बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे कई सितारे
राघव जुयाल की पार्टी में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, रवि दुबे, सरगुन मेहता, अमन गुप्ता और रणवीर अल्लाहबादिया जैसे कई चेहरे दिखाई दिए। पार्टी के वीडियो में सितारे मस्ती करते और इस खास मौके को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

राघव और शहनाज का वीडियो चर्चा में

पार्टी से सामने आए एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसमें राघव जुयाल और शहनाज गिल साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। इस वीडियो के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

आर्यन खान के वीडियो वायरल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी पहुंचे थे। पार्टी के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन के आसपास फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके करीब आने की कोशिश में अपना संतुलन खो देता है और नीचे गिर जाता है।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आर्यन इसके बाद वहां से सुरक्षित निकल गए। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट कर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

राघव जुयाल की नई फिल्म पर नजर
राघव जुयाल अब अपनी अगली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल कर रहे हैं। इसमें राघव के साथ संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े- '10 साल मेरे साथ खेल गई...' आकांक्षा पर Gaurav Khanna ने कसा तंज, तलाक और सेक्सुअलिटी पर की बात!

Continue reading on the app

Dhamaal 4 X Review: धमाल 4 ने हंसाया या किया बोर? फिल्म देखकर जानें कैसे रिव्यू दे रहे दर्शक

Dhamaal 4 X Review: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. निर्देशक इंद्र कुमार एक बार फिर अपनी पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौटे हैं.

'धमाल' फ्रेंचाइजी पिछले कई सालों से अपनी हल्की-फुल्की, बेफिक्र और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट वाली कॉमेडी के लिए जानी जाती रही है. इस बार भी फिल्म उसी अंदाज को बरकरार रखने की कोशिश करती है. बिना ज्यादा लॉजिक के सिर्फ हंसी और मनोरंजन पर आधारित ये फिल्म पुराने 'धमाल' वाले एहसास को फिर से ताजा करती है.

एक्स पर कैसा है 'धमाल 4' का रिव्यू?

ऐसे में अब धमाल 4 के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू शेयर किए जा रहे हैं. जहां कुछ लोगों को पुरानी गैंग पसंद आई तो, वहीं कुछ ने एवरेज दर्जे के जोक्स की आलोचना की है. कई लोगों का कहना है कि फिल्म में कॉमेडी का तड़का देखने को मिला, वहीं कुछ को इसमें कमियां भी नजर आईं. इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. तो चलिए जानते हैं लोग एक्स पर फिल्म को देखकर और क्या कुछ कह रहे हैं. 

धमाल 4 को लेकर तरण आदर्श ने दिया ऐसा रिव्यू

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने धमाल 4 का रिव्यू एक्स पर शेयर करते हुए इसे मजेदार बताया है. उन्होंने लिखा है, " धमाल 4 मज़ेदार, रेटिंग साढ़े तीन स्टार, धमाल 4 अपने नाम पर खरी उतरती है और पागलपन को एक नए लेवल पर ले जाती है... फिल्म के पहले हाफ में खूब हंसी-मजाक है, इंटरवल के बाद का हिस्सा शानदार है और क्लाइमैक्स में इमोशन्स का तड़का भी है... इसमें लॉजिक मत ढूंढिए  यह फिल्म स्ट्रेस दूर करने वाली है.  डायरेक्टर इंद्र कुमार ने मनोरंजन का हर मसाला इसमें डाला है – स्लैपस्टिक ह्यूमर, खजाने की खोज, समुद्री लुटेरे, हॉरर और यहां तक कि ऑक्टोपस, मगरमच्छ, बाघ और सांप भी...धमाल 4 वही देती है जिसका यह फ़्रैंचाइजी वादा करती है. जबरदस्त धमाल."

धमाल 4 को लोगों ने दिए ऐसे रिव्यू

वहीं ‘धमाल 4’ को ऑडियंस अच्छे रिव्यूज दे रही है. कुछ लोगों को पसंद आई, तो कुछ ने इसे एवरेज बताया. एक ने यूजर ने लिखा, “धमाल4 का फाइनल रिव्यू जो मेन लीड है, वो साइड एक्टर है. जो साइड एक्टर है, वो मेन लीड है. जिनकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है, उनका स्क्रीनटाइम कम है. जिसकी कॉमिक टाइमिंग आजकल बहुत बुरी है, उसका स्क्रीनटाइम ज्यादा है. फिजिकल कॉमेडी का ट्राई किया है, बुरे तरीके से फेल हो गए है.

एक और यूजर ने लिखा, “जोक्स इतने घटिया हैं कि, हंसी नहीं आएगी. फालतू सीन डाले हैं. अजय देवगन भाई साहब, फिर से अपनी ही मूवी में साइड रोल? आप बेहतर डिज़र्व करते हैं, आपके फैंस बेहतर डिज़र्व करते हैं. 90s से देखता आया हूं इसलिए आज बिना ट्रोलिंग के सच बोल रहा हूं.”

 

एक और यूजर ने लिखा, “ रितेश देसमुख, अजय देवगन इस डिज़्नी जैसे मैडकैप कॉमेडी एडवेंचर में बहुत सारे इनहाउस रेफरेंस हैं.” एक यूजर ने लिखा,“धमाल 4 देख ली गई है! खूब मज़ा आया. इसका क्रेज़ी, एक्शन-कॉमेडी-एडवेंचर वाइब बहुत पसंद आया! अपनी तरह की अनोखी, हाई सी ड्रामा, ट्रेज़र हंट, इमोशनल ड्रामा, ट्विस्ट और टर्न सब एक रोलरकोस्टर में, सीटी बजाते हुए, एक मज़ेदार राइड में, जो सिर्फ़ एंटरटेनमेंट में बदल जाती है.”

‘धमाल 4’ की रेटिंग

एक यूजर ने लिखा, “ धमाल 4 रिव्यू: एडवेंचर और हंसी-मजाक से भरपूर! रेटिंग 3.5/5 स्टार धमाल 4, धमाल सीरीज में एक नई एंट्री है और यह फ्रैंचाइजी की वैल्यू को बनाए रखती है, साथ ही खजाने की खोज के एडवेंचर को एक नए लेवल पर ले जाती है. इसमें मजा है और रितेश देशमुख , अंजलि आनंद, रवि किशन और बच्चों का अच्छा साथ मिला है. हॉरर, कॉमेडी, एक्शन, समुद्री लुटेरों वाली चीजें, स्टंट, एडवेंचर, ड्रामा, चोरी, खजाने की खोज वगैरह, यह 2 घंटे 24 मिनट में एंटरटेनमेंट के सभी फैक्टर्स को एक साथ लाती है."

ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव और एक्स वाइफ अंजना के विवाद में कूदे यश, बोले- 'धमकियों से नहीं डरता, जरूरत पड़ी तो सबकी पोल खोल दूंगा'

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में लगातार 3 हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम की बल्लेबाजी को लेकर बवाल

भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. कोच ने विदेशी परिस्थितियों में अनुकूलन की कमी और खराब प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की. क्या टीम को अपनी रणनीति बदलनी होगी? #CricketIndia #TeamIndia #EnglandTour #CricketNews #BCCI Fri, 10 Jul 2026 13:15:58 +0530

  Videos
See all

Viral Video | पुल से कूद रही थी महिला....पुलिस ने किया रेस्क्यू | #usa | #newyork | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T08:15:54+00:00

Amayra Case: मदद की गुहार, लेकिन नहीं मिला साथ! #amayracase #justice #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T08:16:29+00:00

Flood-like conditions in Canada Viral | चलने लगा डस्टबिन! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T08:16:58+00:00

Amayra Case: अमायरा केस में नया खुलासा, जांच में आया नया मोड़! #amayracase #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T08:16:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers