अपनी फैन को ही दिल दे बैठे... किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं सुनील गावस्कर की लव स्टोरी, जानिए कैसे शादी तक पहुंची बात
Sunil Gavaskar Love Strory: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर आज 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं. जब गावस्कर क्रिकेट खेला करते थे, तब बड़े-बड़े गेंदबाज उनसे डरते थे. मगर ये तूफानी बल्लेबाज अपनी ही एक फैन के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया था और वो फैन उनकी पत्नी मार्शनील हैं. जी हां, सुनील गावस्कर जब अपने गेम के प्राइम टाइम में थे, तभी स्टेडियम पहुंचीं मार्शनील उनसे ऑटोग्राफ लेने पहुंची थीं.... लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये ऑटोग्राफ देने वाला ही एक दिन उनका पति बन जाएगा... तो आइए आपको सुनील गावस्कर और मार्शनील की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जो पूरी तरह फिल्मी लगती है...
कैसे हुई थी गावस्कर और मार्शनील पहली मुलाकात
सुनील गावस्कर और उनकी पत्नी मार्शनील गावस्कर की लव स्टोरी का पहला पड़ाव तो उनकी मुलाकात थी... 1973 में टीम इंडिया दिल्ली में एक मैच खेल रही थी. उस समय मार्शनील भी अपनी पढ़ाई के के लिए दिल्ली में थीं. क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाली मार्शनील अपनी दोस्तों के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (जो पहले फिरोज शाह कोटला) मुकाबला देखने पहुंचीं.
लंच ब्रेक के दौरान दर्शकों को भारतीय खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेने का मौका मिला. तो अपनी दोस्तों के साथ मार्शनील भी सभी खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेने पहुंच गईं. तभी उनकी नजर वहां मौजूद सुनील गावस्कर पर पड़ी. मार्शनील ने तो सुनील गावस्कर से उनका ऑटोग्राफ मांगा, लेकिन गावस्कर ने तो ऑटोग्राफ के साथ-साथ अपना दिल भी मार्शनील को ही दे दिया.
पहली नजर में हुआ प्यार
जैसा ही आपको बताया कि मार्शनील तो सुनील गावस्कर के पास ऑटोग्राफ लेने पहुंची थीं, लेकिन उनकी खूबसूरती के सामने सुनील गावस्कर क्लीन बोल्ड हो गए और पहली नजर का प्यार कर बैठे. हालांकि, इसका अंदाजा मार्शनील तक को नहीं था कि गावस्कर उन्हें पसंद करने लगे हैं. मगर, प्यार छुपाए कहां छुपता है... कुछ वक्त बात ही जब सुनील गावस्कर कानपुर टेस्ट मैच खेलने पहुंचे.
ज्यादा दिन तक छिप नहीं पाई लव स्टोरी
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि उस दौर में सुनील गावस्कर का नाम चलता था. गावस्कर जब मैदान पर उतरते थे, तो करोड़ों देशवासी दिल थामकर मैच देखा करते थे. ऐसे में गावस्कर पर मीडिया की नजरें बनी रहती थीं. मार्शनील कानपुर से थीं और उनसे हुई पहली मुलाकात के बाद सुनील गावस्कर का कानपुर आना-जाना काफी बढ़ गया था. अखबारों में खबरें छपने लगीं कि गावस्कर कानपुर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आते हैं.
कैसे किया प्यार का इजहार
अब आप सोच रहे होंगे कि प्यार होने के बाद सुनील गावस्कर ने आखिर मार्शनील को प्रपोज कैसे किया था. तो आपको बता दें, कि कानपुर जाने पर गावस्कर अक्सर अपने दोस्त अजय गुप्ता के घर पर ही रुकते थे. बाद में उन्होंने अपने दोस्त को पूरी बात बताई और मार्शनील के परिवार तक मैच टिकट पहुंचाने के लिए कहा था.
फिर जब मार्शनील अपने पूरे परिवार के साथ मैच देखने पहुंचीं, तो बस वहीं गावस्कर ने मार्शनील को उनके पूरे परिवार के सामने प्रपोज किया था. इसके लिए उन्होंने मार्शनील के परिवार को कानपुर में एक टेस्ट मैच देखने के लिए बुलाया था और मैच खत्म होने के बाद उनके घर वालों की मौजूदगी में अपने रिश्ते का इजहार किया था.
23 दिसंबर 1974 को रचाई शादी
सुनील गावस्कर ने पूरे परिवार के सामने ही मार्शनील को शादी के लिए प्रपोज किया था. परिवार की सहमति मिली और दोनों का रिश्ता तय हो गया. इसके बाद 23 सितंबर 1974 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. ये जोड़ी भारतीय क्रिकेट के सबसे खूबसूरत और मशहूर जोड़ियों में से एक है.
ये भी पढ़ें: इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले तो हराया और फिर छिड़ा भारत के जख्मों पर नमक, बोले- 'मुझे तो बहुत मजा आया...'
WhatsApp के 'यूजरनेम फीचर' पर आया जवाब, Meta ने सरकार को पत्र में क्या लिखा?
WhatsApp Username Feature: WhatsApp के "यूज़रनेम" फीचर रोल आउट विवाद पर अब कंपनी ने सरकार को जवाब भेज दिया है। कंपनी ने मिले जवाब पर सरकार ने जांच शुरू कर दी है। जुलाई की शुरुआत में सरकार ने भारत में मेटा को नोटिस जारी किया था।
गत 1 जुलाई को सरकार ने भारत में WhatsApp पर "यूजरनेम" फीचर रोल आउट करने के बारे में मेटा को नोटिस भेजा था। नोटिस में सरकार ने मेटा से "यूजरनेम" फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देने को कहा था। सूत्रों ने ANI को बताया कि सरकार ने मेटा से कहा था कि जब तक इस मामले पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक "यूजरनेम" फीचर रोल आउट न करे।
Meta has submitted its reply to Government regarding rollout of the WhatsApp “usernames” feature. Reply was received last night from WhatsApp. It is under examination, as of now. On July 1, Govt had issued notice to Meta regarding rollout of the “usernames” feature on WhatsApp in… pic.twitter.com/6XnWGG9mXg
— ANI (@ANI) July 10, 2026
मेटा ने WhatsApp के "यूज़रनेम" फीचर को रोल आउट करने के बारे में सरकार को अपना जवाब भेज दिया है। WhatsApp से कल रात जवाब मिला। अभी इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा से स्पष्टीकरण के निर्देश
क्या है पूरा विवाद?
WhatsApp ने जून-जुलाई 2026 में अपना 'यूजरनेम' (Username) फीचर पेश करने का ऐलान किया था। इसके पीछे मुख्य कारण यूज़र्स की प्राइवेसी को बढ़ाना था, जिससे किसी अंजान व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर शेयर करने की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन भारत सरकार ने फिलहाल इस फीचर पर रोक लगा दी है। सरकार को डर है कि अगर मोबाइल नंबर की जगह सिर्फ Username से बातचीत शुरू होगी, तो साइबर अपराधी फर्जी पहचान बनाकर लोगों को आसानी से निशाना बना सकते हैं। इससे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और तथाकथित 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ने की आशंका है।
अब Meta (WhatsApp की पैरेंट कंपनी) ने इस मामले में सरकार को अपना पक्ष और सुरक्षा उपायों की जानकारी सौंप दी है। फिलहाल सरकार इसकी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही तय होगा कि भारत में यह फीचर कब और किन शर्तों के साथ शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: एआई का असर! मेटा ने 8,000 कर्मचारियों की छंटनी शुरू की




News Nation











.jpg)







