सुनील मित्तल ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, शबनम सिन्हा संभालेंगी कमान
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को नेतृत्व में परिवर्तन का ऐलान किया है। इसके तहत अब सुनील भारती मित्तल कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड से इस्तीफा देंगे, जो कि 30 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा।
मित्तल की जगह शबनम सिन्हा 1 अक्टूबर, 2026 से एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चेयरपर्सन का पद संभालेंगी। उनकी नियुक्ति को बोर्ड और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल चुकी है।
मौजूद समय में सिन्हा बैंक के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा,भारत के सबसे तेजी से बढ़ने वाले डिजिटल बैंकों में से एक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने आज नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की। इसके तहत, सुनील भारती मित्तल 30 सितंबर, 2026 से नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और बोर्ड से हट जाएंगे।
फाइलिंग में आगे कहा गया, बोर्ड और आरबीआई की मंजूरी के बाद शबनम सिन्हा को 1 अक्टूबर, 2026 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की चेयरपर्सन नियुक्त किया जाता है।
अपनी नियुक्ति पर बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि वह बैंक की मौजूदा रफ्तार को आगे बढ़ाने, विकास के अगले चरण को गति देने और ग्राहकों, भागीदारों व समुदायों के लिए बैंक के प्रभाव को बढ़ाने के मकसद से बोर्ड और मैनेजमेंट टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक में यह जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है, खासकर ऐसे समय में जब डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज भारत की समावेशी विकास यात्रा की रीढ़ बन रही हैं।
बैंक के अनुसार, उनके पास डेवलपमेंट फाइनेंस, फाइनेंशियल सर्विसेज, पब्लिक पॉलिसी और इंस्टीट्यूशनल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्रों में तीन दशकों से ज्यादा का लीडरशिप और बोर्ड का अनुभव है।
उनके प्रोफेशनल करियर में वर्ल्ड बैंक के साथ काम करना भी शामिल है, जहां उन्होंने एशिया, अफ्रीका और यूरोप की सरकारों और संस्थाओं को गवर्नेंस, रिस्क मैनेजमेंट और ऑपरेशनल के मामलों में सलाह दी।
भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन मित्तल को अप्रैल 2016 में एयरटेल पेमेंट्स बैंक का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया था। बैंक का कहना है कि उनकी लीडरशिप में यह आय के मामले में भारत का सबसे बड़ा पेमेंट्स बैंक बन गया और इसका कामकाज कंज्यूमर और एंटरप्राइज दोनों तरह के बिजनेस में फैला।
इस बदलाव पर बात करते हुए मित्तल ने कहा कि चेयरमैन के तौर पर सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने भरोसा जताया कि सिन्हा बैंक की मजबूत नींव को और आगे बढ़ाएंगे और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर इसकी स्थिति को और मजबूत करेंगे।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Viral Video | जमीन विवाद में चली 12 बोर की गोली .. VIDEO VIRAL #shorts #viralvideo #viralnews
Viral Video | जमीन विवाद में चली 12 बोर की गोली .. VIDEO VIRAL #shorts #viralvideo #viralnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, ashok dham stampede, vande mataram controversy, rahul gandhi supreme court hearing, fssai, sawan somwar, nitin nabin andhra pradesh visit, delhi excise policy case, assam bulldozer action, pok unrest, fda notice to ajay devgan, shah rukh khan, tiger shroff
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
News18










