इजराइल ने अमेरिका को बताई वो खुफिया रिपोर्ट, जिससे ईरान पर और भड़क सकते हैं ट्रंप
दिसंबर में खेला जाएगा वो मुकाबला, जो आज तक भारत में नहीं हुआ, लिखा जाएगा नया इतिहास, जानें इसकी पूरी डीटेल
BBL 2026 Opening Match: भारत में पहली बार किसी विदेशी लीग का मुकाबला खेला जाने वाला है, जो वाकई एक ऐतिहासिक मौका होगा. प्रधानमंत्री इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और ऐलान किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया की घरेलू फ्रेंचाइजी लीग बिग बैश लीग 2026 का ओपनिंग मैच भारत में आयोजित होगा. इतना ही नहीं इसके साथ ही वेन्यू और डेट भी सामने आ गई हैं. जरा सोचिए, जब भारत में बीबीएल का मुकाबला खेला जाएगा, तो दृष्य कितना रोमांचक होने वाला है. तो आइए जानते हैं कि आखिर ये ऐतिहासिक मैच किस मैदान पर खेला जाएगा.
भारत में खेला जाएगा ऐतिहासिक मैच
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि क्रिकेट में भारत आए दिन एक नया आयाम हासिल कर रहा है. इस बीच अब क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि बिग बैश लीग 2026 का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाने वाला है. ये पहला मौका होगा, जब किसी विदेशी टी-20 लीग का मैच भारत में होगा. जबकि आईपीएल को यूएई और साउथ अफ्रीका में खेला जा चुका है.
शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक इवेंट में आधिकार ऐलान किया गया, जहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानिस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे. ये मैच कहीं न कहीं सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड रिलेशंस से मिली ग्रांट से फंड किया जाएगा और इसे दोनों देशों के बीच लिंक को बढ़ावा देने वाली एक हफ्ते की एक्टिविटीज में से एक है.
मैच के बारे में जानें सब-कुछ
बिग बैश लीग 2026 का ओपनिंग मैच भारत में होने वाला है, जो 12 दिसंबर को खेला जाएगा. ये मैच मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे रेनेगेड्स का होम ग्राउंड माना जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार, दोपहर 2 बजेकर 40 मिनट पर शुरू होगा. जिसका लाइव प्रसारण भारत में जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे. आपको याद दिला दें, उस वक्त ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का चौथा दिन होगा.
बताते चलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उम्मीद करेग कि अगर बीसीसीआई कोई मैच विदेश में कराने के बारे में सोचता है, तो इससे भविष्य में आईपीएल मैच होस्ट करने की नींव रखी जा सकती है.
प्रधानमंत्री ने मेलबर्न स्टेडियम में क्या कहा?
#WATCH | Melbourne, Australia | During his visit to Melbourne Cricket Ground (MCG), Prime Minister Narendra Modi says, "India is set to host the Commonwealth Games in 2030. We are also striving to host the Olympics in India in 2036. Brisbane will host the Olympics in 2032. Sports… pic.twitter.com/FdFSa4tm0Y
— ANI (@ANI) July 10, 2026
शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने कहा कि, "आज यहां कोई लास्ट ओवर फिनिश का प्रेशर नहीं है. आज यहां केवल खेल की खुशी है और हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और फ्यूचर चैंपिन की एनर्जी है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने बच्चों को कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े हुए इन बच्चों से दोस्ती करने का अवसर मिल गया. पीएम ने आगे कहा कि उनके जोश को देखकर लगा कि आज यहां बच्चों का एग्जीविशन मैच नहीं है फ्यूचर चैंपियन का ऑडिशन चल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा से ये साफ है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बहुत उज्जवल है."
ये भी पढ़ें: 12 साल बाद भारत का हुआ है ऐसा हाल, चौथा T20 में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज

News Nation