Responsive Scrollable Menu

दीपके के गांव में स्कूल की मरम्मत शुरू:दो दिन पहले वीडियो बनाकर गिनाई थीं कमियां; CCTV और टॉयलेट का काम चालू

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के गांव के सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। यह काम दीपके द्वारा स्कूल का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की कमी उजागर करने के दो दिन बाद शुरू हुआ। दरअसल, दीपके ने 15 अगस्त को संतुक पिंपरी गांव के जिला परिषद स्कूल का दौरा किया था। वे अपनी पार्टी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत करने वहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का वीडियो बनाकर क्लासरूम की टूटी खिड़कियां और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव को उजागर किया था। अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की। पंचायत ने शुरू कराया मरम्मत का काम दीपके के दौरे के तुरंत बाद स्थानीय ग्राम पंचायत सक्रिय हुई और सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू करने का आदेश दिया। संतुक पिंपरी के सरपंच विजय पुरी ने मीडिया से कहा, “ दीपके स्कूल आए और उन्होंने यहां की सुविधाएं देखीं। उनके बताए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कमियों पर हमने काम शुरू कर दिया है।” उन्होंने बताया, “क्षतिग्रस्त खिड़कियां बदली जा रही हैं और खराब CCTV कैमरों को भी बदला जा रहा है। नई खिड़कियों के फ्रेम लगाए जा रहे हैं।” सरपंच विजय पुरी ने ये भी कहा कि स्कूल के टॉयलेट में पानी की कमी की समस्या भी थी। उन्होंने बताया, “हमने वॉशरूम में चौबीसों घंटे पानी की सप्लाई की व्यवस्था कर दी है।” बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की 15 अगस्त को हमले में लगी गंभीर चोटों से रविवार को मौत हो गई थी। CJP के मुताबिक, मफीक 13 अगस्त को अपने गांव करिसुंडा के सरकारी स्कूल में CJP के 'स्कूल ठीक करो' अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें पीटा। CJP का कहना है कि हमलावरों ने उनसे माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। इनकार करने पर परिवार पर हमला किया गया। इसमें हफीज और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। सोमवार को CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका के साथ में प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात की। उनके साथ विजय मल्लांगी, अंकित भारद्वाज, आकाश प्रेम और सुधीर सांगवान मौजूद थे। परिवार ने कहा कि वह आर्थिक मुआवजा नहीं चाहता। उसकी मांग है कि गरीब गांव के बच्चों के लिए उचित सरकारी स्कूल बनाया जाए और पिता की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।

Continue reading on the app

BJP की नई टीम में बड़े चेहरे इधर-उधर, यूपी ATS के हत्थे चढ़ा JeM लिंक वाला संदिग्ध; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नितिन नवीन की नई टीम में बदलाव कर दिया है, जिससे मोदी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं यूपी एटीएस ने मेरठ में मदरसे के नाम पर चंदा एकत्र कर पाकिस्तान भेजने वाले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Meerut Doctor Death: 26 साल की डॉक्टर खुशहाली की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप! Meerut Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:30:08+00:00

Ukraine attacks Moscow with drone strikes | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers