Responsive Scrollable Menu

IMC खुरपिया के काम में आएगी तेजी, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य

उत्तराखंड के खुरपिया में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) को लेकर काम आगे बढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की बैठक में परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए जरूरी पूरी 1,002 एकड़ जमीन NUITL के कब्जे में आ चुकी है और फिलहाल परियोजना स्थल पर जमीन से जुड़ी कोई बाधा नहीं है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई NICDIT की तीसरी शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में सीएम धामी वर्चुअली जुड़े। बैठक में देशभर में चल रही औद्योगिक कॉरिडोर परियोजनाओं और उनसे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के काम की समीक्षा की गई।

20 मार्च को हुआ EPC कॉन्ट्रैक्ट, निर्माण शुरू

सीएम धामी ने बताया कि IMC खुरपिया के विकास के लिए 20 मार्च 2026 को EPC कॉन्ट्रैक्ट हो चुका है और निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। परियोजना के अंदर कुल 24.1 किलोमीटर Right of Way (ROW) क्लियर कर ठेकेदार को सौंप दिया गया है। इसके बाद सड़क सहित दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर के काम आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

सरकार ने IMC के ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से काम की लगातार मॉनिटरिंग करने और अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बनाकर तय समय में प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने को कहा है।

नागला-किच्छा SH-44 का 10.7 KM हिस्सा होगा फोरलेन

IMC को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए नागला-किच्छा SH-44 के करीब 10.7 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन करने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार संबंधित विभागों के साथ काम आगे बढ़ा रही है। सरकार का मानना है कि सड़क चौड़ी होने से खुरपिया तक उद्योगों की आवाजाही आसान होगी और आसपास के क्षेत्र में भी औद्योगिक गतिविधियों को फायदा मिलेगा।

बिजली के लिए बनेगा 400/220 KV सब-स्टेशन

बड़े उद्योगों की जरूरत को देखते हुए बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम किया जा रहा है। परियोजना के लिए PITCUL के जरिए 400/220 KV सब-स्टेशन तैयार किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण को समय पर पूरा करने के लिए जरूरी प्रक्रिया और विभागीय समन्वय पर जोर दिया।

निवेश और रोजगार के लिहाज से अहम IMC खुरपिया

सरकार IMC खुरपिया को उत्तराखंड के बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद यहां नई औद्योगिक इकाइयों के आने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में केंद्र सरकार और NICDIT/NICDC की ओर से गठित SPV से भी परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए जरूरी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर परियोजना से जुड़े मामलों का समय पर समाधान किया जाएगा, जिससे निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी न हो।

Continue reading on the app

Anand Ranganathan | Garjana: 'दिमागी नक्सल..' पर आनंद रंगनाथन ने विपक्ष को जो सुनाया! | Hindi Debate

Anand Ranganathan | Garjana: PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 'दिमागी नक्सल' शब्द क्या कहा विपक्ष 'दिमागी नक्सल' को लेकर एंटी मोदी एजेंडा सेट करने में लग गया। इसी मुद्दे पर जारी पर आनंद रंगनाथन ने 'दिमागी नक्सल' पर विपक्ष के एजेंडे पर सुनिए क्या कहा.. #anandranganathan #garjana #garjanadebateshow #pmmodi #kejriwal #pchidambaram #bjpvscongress #hindidebate #timesnownavbharat #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में बड़ा हादसा, फील्डर की गर्दन में लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल

भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. गेंद रोकने के प्रयास में उनकी गर्दन में चोट लगी है. चोटिल होने के तुरंत बाद चांदीमल मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. चांदीमल का चोटिल होना श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है. Tue, 18 Aug 2026 11:02:19 +0530

  Videos
See all

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर जोरदार हमला? | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers