Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के अलीपुर इलाके में कार्डबोर्ड रोल के गोदाम में लगी भीषण आग
Breaking News Today Live Updates: आज 10 जुलाई 2026 और दिन शुक्रवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक दौरे पर जाएंगे. करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली राजकीय यात्रा होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती और अयोध्या जनपदों में दौरा प्रस्तावित है. कांग्रेस अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए देशभर में जनजागरण अभियान शुरू करेगी. इसके तहत पार्टी नेता प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी सरकार की पोल खोलेंगे.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज अपने करूर दौरे के दौरान एक मेगा सरकारी जन-संवाद कार्यक्रम (मक्कल संदिप्पु) में हिस्सा लेंगे. जहां वे पिछले वर्ष की दुखद भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक. आज दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा चल सकती है. तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
गुरुग्राम में आधी रात को अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, एनकाउंटर में दीपक नंडाल गैंग के 4 बदमाशों की मौत, 1 घायल
Deepak Nandal Gang Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात पुलिस की सख्ती देखने को मिली। गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दीपक नंदल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया।
हरियाणा पुलिस एक बार एक्शन में दिखी है। गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस मुठभेड़ में विदेश से ऑपरेट होने वाले दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया। ये बदमाश फिरौती की मांग को लेकर SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे के घर पर गोलीबारी करने आए थे। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
#WATCH Haryana: Visuals from Sushant Lok in Gurugram where four shooters of Deepak Nandal gang were killed and one was injured during a police encounter. https://t.co/K29iG0TSGz pic.twitter.com/qtHHbl8rAx
— ANI (@ANI) July 9, 2026
आरोपियों ने व्यापारी के घर की थी फायरिंग
ACP सदर धर्मवीर सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद युवक देखे गए हैं; इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी की। इसी दौरान पता चला कि उन्होंने सुशांत लोक में एक व्यापारी के घर पर गोलीबारी की है। यह खबर मिलते ही हमारी पुलिस क्राइम टीम मौके पर पहुंची। जब संदिग्धों ने पुलिस को अपनी ओर आते देखा, तो उन्होंने अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन वे गोलीबारी करते रहे, जिससे हमारे तीन जवान घायल हो गए।
3 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने जब गोलीबारी की तो पुलिस ने एक्शन लिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गाड़ी में सवार पांच शूटरों को गोली लगी। इस घटना में करीब 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बताय कि सभी घायलों शूटरों और पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















