बारिश में गीले हो गए जूते? रातभर में सुखाने के लिए ये 2 हैक्स आएंगे काम, बदबू भी होगी दूर
बारिश के मौसम में गीलापन और नमी फैल जाती है। जिससे रोजमर्रा के काम भी रुक जाते हैं। अचानक आई बारिश से अगर जूते गीले हो गए तो इसे सुखाना मुश्किल लगता है। लेकिन ये 2 हैक आपके भीगे हुए जूतों को सुखाने और खराब होने से बचाएंगे।
Satluj Leak: ZEE5 से हटते ही ऑनलाइन लीक हुई दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज', HD प्रिंट में सोशल मीडिया पर किया जा रहा शेयर!
Satluj HD Print Leak Online: दिलजीत दोसांझ की विवादों में रही फिल्म 'सतलुज' को ZEE5 से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद इसके ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म का HD प्रिंट कई प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा
Several attempts were made to stop Satluj, earlier known as Punjab ’95. But after the ban on OTT, the story seems to be travelling even faster among people. There are reports that a full 2-hour, 29-minute and 22-second version of the film, reportedly around 1 GB in size, is… pic.twitter.com/kCo4VavR4l
— Ravinder Singh Robin (@rsrobin1) July 6, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म हटने के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि 'सतलुज' का पूरा वर्जन सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर शेयर किया जा रहा है। कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि फिल्म का HD प्रिंट उपलब्ध है और इसकी लंबाई 2 घंटे 29 मिनट 22 सेकेंड है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ZEE5 ने दो दिन बाद हटाई थी फिल्म
'सतलुज' 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन भारत में रिलीज के करीब 48 घंटे बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। फिल्म हटाने की वजह ZEE5 ने अब तक सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर बहस शुरू हो गई।
दिलजीत ने क्या कहा था?
फिल्म हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि कम समय में ही बड़ी संख्या में लोग फिल्म देख पाए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर एक बार कोई चीज आ जाए, तो उसे पूरी तरह हटाना आसान नहीं होता।
पहले था 'पंजाब 95' नाम
इस फिल्म का नाम पहले 'पंजाब 95' था। फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित है। उन्होंने पंजाब में उग्रवाद के दौर में कथित तौर पर मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को उजागर किया था।
कई सालों तक अटकी रही रिलीज
निर्देशक हनी त्रेहन की इस फिल्म को रिलीज होने से पहले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक इसकी रिलीज टलती रही। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
'सतलुज' पहले 'पंजाब 95' नाम से बनाई गई थी। फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहन ने किया है। इसकी कहानी मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के संघर्ष पर आधारित है, जिन्होंने पंजाब में उग्रवाद के दौर में कथित फर्जी मुठभेड़ों और बिना कानूनी प्रक्रिया के हुई हत्याओं का मामला उठाया था।
यह भी पढ़े- 'फिल्म घर-घर पहुंच गई...' ZEE5 से 'सतलुज' हटते ही Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अब हटाने से कुछ नहीं होगा'




Hindustan
Haribhoomi













