Amitabh Bachchan: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह अपने घर 'जलसा' के बाहर फैंस से मिलने का सिलसिला जारी रहा। तेज बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में फैंस उन्हें देखने पहुंचे। फैंस का यह प्यार देखकर बिग बी भावुक हो गए और उन्होंने ब्लॉग लिखकर सभी का आभार जताया।
फैंस के लिए लिखा खास संदेश अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा कि मौसम चाहे कैसा भी हो, उनके फैंस हर रविवार उनसे मिलने जरूर आते हैं। उन्होंने लिखा, "बारिश हो, धूप हो या ठंड... फैंस हर बार उसी उत्साह के साथ आते हैं। उनका यह प्यार मुझे बेहद भावुक कर देता है। मैं हाथ जोड़कर, हाथ हिलाकर और ऑटोग्राफ देकर उनका धन्यवाद करता हूं।"
बारिश पर जताई चिंता बिग बी ने मुंबई में लगातार हो रही बारिश और जलभराव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बारिश से शहर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लिखा कि झीलों का भरना अच्छी बात है, लेकिन कई इलाकों में लोगों और किसानों के लिए परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मुश्किल समय जल्द खत्म होगा।
लोगों से की खास अपील अमिताभ बच्चन ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा, "सुरक्षित रहें। बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। सिर्फ मुंबई ही नहीं, हर जगह सभी लोग अपना ध्यान रखें। आप सभी बहुत कीमती हैं।"
'जलसा' में घुसा बारिश का पानी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' के बाहर जमा पानी परिसर के अंदर तक पहुंचता दिखाई दिया। भारी बारिश की वजह से आसपास के नालों का पानी भी ठीक से नहीं निकल पाया, जिससे वहां जलभराव हो गया।
इस फिल्म में आएंगे नजर वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल 'कल्कि 2' में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।