सीमा सुरक्षा के लिए बनेगा मजबूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड, स्मार्ट बॉर्डर दुनिया में होगा सबसे आधुनिक: अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में सीमांत जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन-2026 को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश की सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड विकसित कर रही है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत की स्मार्ट बॉर्डर व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक सीमा सुरक्षा प्रणाली होगी.
अमित शाह ने कहा कि इस सम्मेलन से समग्र सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण को संस्थागत स्वरूप मिला है. आने वाले समय में तटीय सीमा सुरक्षा को भी इसी समग्र रणनीति के तहत मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सीमा सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों, उनके समाधान और नीतिगत उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी.
सुरक्षा ग्रिड तैयार कर रही
गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा बलों, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और स्थानीय नागरिकों के समन्वय से मजबूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड तैयार कर रही है. उनका कहना था कि सुरक्षित सीमा, समृद्ध सीमांत और सजग समाज ही देश की सुरक्षा की आधारशिला हैं.
नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद तथा नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है. उन्होंने दावा किया कि अगले तीन वर्षों में नारकोटिक्स नेटवर्क पर भी निर्णायक चोट की जाएगी. साथ ही देश को घुसपैठ मुक्त बनाने के लिए मजबूत तंत्र विकसित किया जा रहा है.
400 प्रतिशत वृद्धि की
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सीमा अवसंरचना (बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर) में 400 प्रतिशत वृद्धि की है. वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमांत गांवों में पलायन रोकने, रोजगार बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.
सख्त रणनीति पर काम कर रही
गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने डेमोग्राफी मिशन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलावों का अध्ययन, असामान्य वृद्धि के कारणों की पहचान और उन्हें रोकने के उपाय सुझाना है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसंख्या के असामान्य बदलाव का प्रमुख कारण घुसपैठ है और इसे रोकने के लिए सरकार सख्त रणनीति पर काम कर रही है.
अमित शाह ने कहा कि सरकार ने सीमा सुरक्षा की रणनीति को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाया है. अलग-थलग सीमा चौकियों की व्यवस्था की जगह एकीकृत सुरक्षा ग्रिड विकसित किया जा रहा है, ताकि सीमांत क्षेत्रों से मिलने वाली सूचनाएं तेजी से उच्च स्तर तक पहुंच सकें.
31 हजार करोड़ रुपये की लागत
उन्होंने बताया कि सरकार 31 हजार करोड़ रुपये की लागत से 1610 किलोमीटर लंबे भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र में बाड़बंदी का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रॉक्सी वार, घुसपैठ, कट्टरपंथ, नारकोटिक्स तस्करी, ड्रोन गतिविधियां, साइबर अपराध, संगठित अपराध और जनसांख्यिकीय बदलावों पर प्रभावी रोक लगाना है, साथ ही सीमांत क्षेत्रों को सुरक्षित और रहने योग्य बनाना भी प्राथमिकता है.
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















