Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD ने दी ये चेतावनी
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच, मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है. राज्यों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान, कुछ घंटों के लिए बारिश रुकी लेकिन ये राहत लोगों को थोड़ी ही देर की मिली उसके बाद फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई. महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने विभिन्न इलाकों में अचानक बाढ़, नदियों के उफान और इमारतों के ढहने जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर दी है. महाराष्ट्र में 1 जून से लेकर अब तक बारिश, आंधी और तूफान की वजह से 62 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 200 पशुओं की भी मौत हो गई है.
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 9 जुलाई को रेड और कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजधानी का अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 10 जुलाई को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 11 जुलाई को भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद 12 और 13 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने के संकेत हैं.
ऑस्ट्रेलिया की क्लीन एनर्जी कंपनियां भारत में करेंगी निवेश? मेलबर्ज में PM मोदी ने CEOs को ये प्लान बताकर किया आमंत्रित
India-Australia CEO Forum: पीएम मोदी इन दिनों तीन देशों की यात्रा पर हैं। दूसरे पड़ाव में वह ऑस्ट्रेलिया में हैं। यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम' और 'इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन' में हिस्सा लिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने मंच से सेल्फी भी ली। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां (ऑस्ट्रेलिया) क्लीन एनर्जी से जुड़ी कई कंपनियां मौजूद हैं। हम भारत में हाइड्रो प्रोजेक्ट्स, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर मॉड्यूल और विंड टर्बाइन के लिए मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रहे हैं। भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने और 2070 तक नेट जीरो एमिशन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टेक्नोलॉजी, कैपिटल और रिसोर्स इस बदलाव को तेज कर सकते हैं। हमने 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी क्षमता का लक्ष्य रखा है।
#WATCH | Melbourne, Australia: Prime Minister Narendra Modi says, "Many companies associated with clean energy are present here. We are building a manufacturing ecosystem in India for hydro projects, green hydrogen, solar modules, and wind turbines. India has set a target of… pic.twitter.com/R4DBINw9j8
— ANI (@ANI) July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया से बताए खास संबंध
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी साझेदारी सिर्फ हमारी राजधानियों या कुछ चुनिंदा शहरों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। हमें अपने राज्यों, सभी तरह के शहरों, विश्वविद्यालयों और उद्योगों के सभी संबंधित लोगों को इसमें शामिल करने की जरूरत है।
पीएम मोदी ने दिया ये सुझाव
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सुझाव है कि आगे बढ़ते हुए, हम राज्य-से-राज्य और सेक्टर-से-सेक्टर के बीच खास साझेदारियों की पहचान करें और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए रणनीतियां बनाएं। हम अपनी व्यापारिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे भरोसा है कि आज की बातचीत से नए विचार, नई साझेदारियां और नई प्रतिबद्धताएं सामने आएंगी।
#WATCH | Melbourne, Australia: Prime Minister Narendra Modi says, "Australian pension funds currently manage assets exceeding four trillion dollars. In India, pension savings are regarded as a sacred trust... India offers your funds opportunities for safe, stable, and sustainable… pic.twitter.com/YEl9jMEeMN
— ANI (@ANI) July 9, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















