Responsive Scrollable Menu

OTT Release This Week: हिंदी से हॉलीवुड तक, इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या होगा रिलीज? देखें पूरी लिस्ट

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है. अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ साउथ और हॉलीवुड की भी कई नई फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली हैं. ऐसे में अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते आपके पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं होगी. एक तरफ रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा, तो दूसरी ओर एक्शन, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर कहानियां भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या नया रिलीज होने वाला है.

1. लैंटर्न्स  (Lanterns) 

‘Lanterns’ DC Universe की नई लाइव-एक्शन सुपरहीरो सीरीज है, जो ग्रीन लैंटर्न हैल जॉर्डन और नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट की कहानी है. दोनों अमेरिका के भीतरी इलाके में एक मर्डर केस की इनवेस्टिगेशन करते हैं. है. शुरुआत में मामला एक साधारण क्राइम जैसा लगता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इसके पीछे एक बड़ा और खतरनाक राज सामने आने लगता है. इसे 17 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

2. आउटर बैंक्स सीजन 5 (Outer Banks: Season 5)

आउटर बैंक्स सीजन 5 सीरीज का फाइनल सीजन है. सीजन 4 में JJ की मौत के बाद जॉन बी, सारा, कियारा, पोप और क्लोई अपने दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए लौटेंगे. इस बार उनकी नजर Blue Crown पर भी होगी, जबकि Chandler Groff उनके लिए नई मुश्किलें खड़ी करेगा. सीरीज का पांचवां सीजन में 10 एपिसोड होंगे. इसे नेटफ्लिक्स पर 20 अगस्त से देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है इंटरनेशनल फिल्म '7 Dogs' की कहानी? जिसमें साथ नजर आएंगे सलमान खान-संजय दत्त, जानें सबकुछ

3. वेलकम टू द जंगल (Welcome to the jungle)

इस लिस्ट में बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल भी शामिल है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी की वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था और बंपर कमाई की थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे जियो हॉटस्टार पर 21 अगस्त से देखा जा सकते हैं.

4. चेन्नई लव स्टोरी (Chennai Love Story)

चेन्नई लव स्टोरी एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है,  जिसकी कहानी प्यार, टूटे दिल और जिंदगी में दोबारा प्यार पाने के सफर पर बेस्ड हैं. फिल्म में किरण अब्बावरम (Kiran Abbavaram) और श्री गौरी प्रिया (Sri Gouri Priya) लीड रोल में हैं. फिल्म का इसका निर्देशन रवि नंबूरी ने किया है और म्यूजिक मणि शर्मा ने दिया है. फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 21 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.

5. प्यार प्रेमा कल्याणम (Pyaar Prema Kalyanam)

प्यार प्रेमा कल्याणम एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे एलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें एलन ( Elan) ही लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ सान्वी मेग्घाना ( Saanve Megghana) लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में है जो शादी के बाद भी अपने मायके में ही रहती है, जिससे उसके पति को 'घर-जमाई' बनकर वहीं रहना पड़ता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा.

6. ब्लड सैक्रिफाइस (Blood Sacrifice)

ब्लड सैक्रिफाइस नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज है. इस पांच पार्ट वाली सीरीज में, एक पुलिस वाला अपने साथियों की सिलसिलेवार हत्याओं की जांच करता है. यह स्वीडिश क्राइम थ्रिलर 20 अगस्त को  रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- सलमान खान बार-बार क्यों पहन रहे 'काउबॉय हैट'? सिर्फ फैशन नहीं, इसके पीछे छिपी है खास वजह!

Continue reading on the app

Explainer: पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की की तिकड़ी से भारत को कितना खतरा? जानें किन मामलों में फंसेगा पेंच

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए (तुर्की) की ओर 7 अगस्त 2026 को हस्ताक्षरित 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौता' (Mecca Joint Defence Agreement) हुआ. इसे भारत के लिए चिंता विषय माना गया है, हालांकि इससे तत्काल देश को किसी तरह का खतरा नहीं है. इस त्रिपक्षीय समझौते के तहत एक देश पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा. इससे पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से काफी बल मिला है. हालांकि व्यावहारिक धरातल पर कई सीमाएं हैं. भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस समझौते पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर इसके प्रभावों का बारीकी से आकलन किया है.

भारत के लिए संभावित चिंताएं पाकिस्तान का पक्ष मजबूत होना है. परमाणु-सक्षम पाकिस्तान, तुर्किए (नाटो की दूसरी सबसे बड़ी सेना) और आर्थिक रूप से ताकतवर सऊदी अरब का एक मंच पर आना कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान का वजन बढ़ा सकता है.

रक्षा सहयोग और तकनीक 

इसके समझौते से संयुक्त रक्षा विनिर्माण (joint manufacturing) और सैन्य अभ्यास जैसी गतिविधियां बढ़ सकती हैं, इससे भविष्य में पाकिस्तान की सैन्य क्षमता पर असर पड़ सकता है. पश्चिम एशिया के बदलते घटनाक्रम के बीच इस गठबंधन को 'सुन्नी मुस्लिम बहुसंख्यक' ध्रुव के रूप में देखा जा रहा है.

आंतरिक और बाहरी विरोधाभास 

सऊदी अरब और भारत के द्विपक्षीय संबंध (व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग) बेहद मजबूत हैं. यह मानना काफी कठिन है कि सऊदी अरब भारत के खिलाफ किसी तरह के सैन्य संघर्ष में सीधे पाकिस्तान का साथ देगा. सऊदी अरब और तुर्किए के बीच ऐतिहासिक रूप से वर्चस्व और क्षेत्रीय नेतृत्व को लेकर काफी मतभेद रहे हैं. इन तीनों देशों के अपने-अपने आंतरिक और बाहरी विरोधाभास हैं. यह समझौता मूल रूप से पश्चिम एशिया में ईरान और वहां के प्रॉक्सी तनावों को ध्यान में रखकर सामूहिक प्रतिरोध के लिए बनाया प्रतीत होता है. यह भारत के खिलाफ नहीं है. 

भारत को खतरा कहां से है?

1. पाकिस्तान को सबसे बड़ा फायदा

इस तिकड़ी में भारत के लिए सीधा सुरक्षा जोखिम पाकिस्तान से है. तुर्की पहले से पाकिस्तान के साथ हथियार, नौसैनिक प्लेटफॉर्म, विमान अपग्रेड, ड्रोन और संयुक्त सैन्य अभ्यास में सहयोग करता आया है. नए ढांचे से   सहयोग और बल मिल सकता है. 

2. तुर्की से पाकिस्तान को मिलेगी तकनीक सैन्य क्षमता 

तुर्की से संयुक्त अभ्यास, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, AI और रक्षा-उत्पादन में सहयोग आगे बढ़ता है तो पाकिस्तान की तकनीकी क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी. समझौते में इन क्षेत्रों में संयुक्त सैन्य अभ्यास और तकनीकी सहयोग का उल्लेख हुआ है.

3. सऊदी अरब का पैसा और रणनीतिक महत्व

सऊदी अरब इस समीकरण को आर्थिक और रणनीतिक वजन की तरह देखता है. इसे सीधे भारत-विरोधी गठबंधन कहना अभी जल्दबाजी मानी जाएगी. समझौते का बड़ा लक्ष्य मध्य-पूर्व की सुरक्षा और ईरान से पैदा हुए खतरे पर है, न कि भारत पर.

4. भारत के लिए असली चिंता क्या है 

अगर पाकिस्तान को तुर्की से लगातार सैन्य तकनीक और सऊदी से आर्थिक/राजनयिक समर्थन मिलता रहा तो भारत को पश्चिमी सीमा के साथ अरब सागर, पश्चिम एशिया और इस्लामिक देशों में कूटनीतिक मोर्चे पर अधिक सक्रिय रहना पड़ेगा.

भारत के लिए क्या हैं बड़े लाभ 

सऊदी अरब और भारत के रिश्ते केवल सुरक्षा के आधार पर नहीं, भारत सऊदी अरब के लिए बड़ी व्यापारिक, ऊर्जा और निवेश साझेदार है. ऐसे में रियाद के लिए पाकिस्तान के साथ रक्षा सहयोग का अर्थ यह नहीं कि वह भारत के खिलाफ खड़ा हो जाएगा. हालिया विश्लेषणों में इस पर बात भी जोर दिया गया है कि सऊदी-पाकिस्तान-तुर्की समझौता मुख्य रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा है.

तुर्की NATO का सदस्य है. सऊदी अमेरिकी सुरक्षा ढांचे से जुड़ा है और पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था में चीन की  बड़ी भूमिका है. इन तीनों के हथियार, रणनीतिक हित और सुरक्षा प्राथमिकताएं पूरी तरह से समान नहीं हैं. इससे एक एकीकृत सैन्य कमान बनाना कठिन है. 

मिस्र की भूमिका क्या है?

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन के अनुसार, समझौते में नए सदस्य भी जुड़ सकते है. ऐसे मिस्र के शामिल होने की संभावना बनी हुई है. तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने भी मिस्र के भविष्य में शामिल होने की उम्मीद जताई है. मिस्र की नीति फिलहाल रणनीतिक स्वायत्तता और संतुलन बनाए रखने की दिख रही है. मिस्र के पास बड़ी और क्षेत्र में प्रभावशाली सेना बताई जाती है. उसके जुड़ने से यह समूह सिर्फ खाड़ी–दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उत्तरी अफ्रीका–लाल सागर–मध्य पूर्व तक फैल सकता है. इससे लाल सागर और स्वेज नहर जैसे रणनीतिक इलाकों में महत्व बढ़ सकता है.

मक्का पैक्ट क्या है?

मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच एक सामूहिक रक्षा समझौता है. इस पर 7 अगस्त 2026 को मक्का में मुहर लगी थी. समझौते का मूल सिद्धांत है कि अगर किसी एक सदस्य पर सशस्त्र हमला तीनों पर हमला माना जाएगा.  इस समझौते में तीन बड़े मुस्लिम-बहुल सैन्य शक्तियां हैं. पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं, तुर्की की बड़ी  और NATO-संबद्ध सेना है, जबकि सऊदी अरब के पास विशाल रक्षा बजट और अहम रणनीतिक स्थिति है. लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 'Islamic NATO' कहना सही है. अभी तक इस संगठन के लक्ष्य का विस्तार सामने नहीं आया है. 

Continue reading on the app

  Sports

T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच, 44 गेंद में हार-जीत का हो गया फैसला, कप्तान ने 400 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

shortest ever t20i match: बारिश से प्रभावित मुकाबला में पहले बैटिंग करते हुए हांगकांग ने 5 ओवर में चार विकेट खोकर 52 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरे मलेशियाई ओपनर्स ने 2.2 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी. यह मुकाबला एशिया पैसिफिक क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी टक्कर थी. Tue, 18 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Sheikh Hasina को लेकर बड़ी ख़बर #sheikhhasina #bangladeshpm #viral #news #worldnews #trending #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T00:43:30+00:00

BJP New Team | Maharashtra Politics: BJP की नई टीम पर बोले CM फडणवीस #bjp #maharashtrapolitics #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T00:43:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers