Responsive Scrollable Menu

Khatron Ke Khiladi 15: ‘मेरा बर्ताव गलत था...’ Farrhana Bhatt से तकरार के बाद Avika Gor ने मांगी माफी, बोलीं- ‘सॉरी स्वीटहार्ट’

Avika Gor Apologises To Farrhana Bhatt: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में स्टंट के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है। अब अविका गौर और फरहाना भट्ट से जुड़ा एक पुराना मामला चर्चा में है। शो की शूटिंग के दौरान अविका ने फरहाना से कुछ ऐसा कह दिया था, जिसका उन्हें अब पछतावा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फरहाना से माफी मांगी है।

टीम में शामिल होते ही हुई बहस

दरअसल, शो के एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टीमों में बांटा गया था। इस दौरान अविनाश मिश्रा को अपनी टीम के लिए कंटेस्टेंट्स चुनने का मौका मिला और उन्होंने अविका गौर को अपनी टीम में शामिल किया। अविका के टीम में आते ही सभी ने तालियां बजाईं। फरहाना भट्ट ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा, “टीम में स्वागत है तुम्हारा।”

हालांकि, अविका ने फरहाना की बात का जवाब कुछ नाराजगी भरे अंदाज में दिया। उन्होंने कहा, “तुम तो नहीं चाहती थी कि मैं इस टीम में आऊं।” इसके बाद अविका के एक्सप्रेशन भी काफी नाराज नजर आए। इस वजह से कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया।

अब अविका को हुआ पछतावा

Avika Gor

शूटिंग के दौरान हुए इस वाकये का वीडियो अब सामने आया है। अविका गौर ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए खुद अपने व्यवहार पर अफसोस जताया।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपना बर्ताव पसंद नहीं आया। फरहाना भट्ट, मुझे माफ कर दो। टीम को लेकर परेशान होकर आप पर रिएक्शन देना गलत था। ढेर सारा प्यार।”

अविका ने इस पोस्ट के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर किया। उनके इस अंदाज से साफ है कि उन्हें अपनी उस प्रतिक्रिया का एहसास हुआ और उन्होंने फरहाना से बात को लेकर माफी मांगना सही समझा।

शो में पहले भी हो चुके हैं विवाद
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में स्टंट के अलावा कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद भी देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले शगुन शर्मा और गौरव खन्ना के बीच हुए विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस सीजन में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, रित्विक धनजानी, रुहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

अब अविका गौर की माफी के बाद देखना होगा कि फरहाना भट्ट इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं और दोनों के बीच रिश्ते आगे कैसे रहते हैं।

यह भी पढ़े- झारखंड छात्र आंदोलन में पहुंचीं Kunickaa Sadanand, सरकार से बोलीं- ‘बच्चों की बात सुनें’

Continue reading on the app

थलपति विजय रियल लाइफ में हीरो या जीरो? बतौर सीएम 100 दिन पूरे, जनता को क्या मिला

विजय सरकार ने कई कल्याणकारी फैसले भी लिए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली की सीमा 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट हर दो महीने कर दी गई है। इससे सालाना करीब 1,730 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सब्सिडी बोझ आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

Khaki Ka Sitara: UP Police का ‘खाकी का सितारा’ Anthem हुआ रिलीज, अमिताभ बच्चन ने जवानों को किया सलाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:29+00:00

Meta’s $1 trillion lawsuit could change Instagram and Facebook forever | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers