Responsive Scrollable Menu

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और Georgina Rodriguez की शादी का वीडियो वायरल; महल छोड़ घर में क्यों की व्हाइट वेडिंग?

Cristiano Ronaldo Georgina Rodriguez Wedding Video: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने आखिरकार शादी कर ली है। करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 11 अगस्त 2026 को एक बेहद निजी तरीके से शादी की। खास बात यह है कि शादी किसी महल या बड़े वेन्यू में नहीं, बल्कि पुर्तगाल के कैस्केस स्थित उनके घर के लिविंग रूम में हुई।

इस खास मौके पर रोनाल्डो और जॉर्जिना के पांचों बच्चे भी मौजूद रहे। शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को जमकर बधाई दे रहे हैं।

10 साल बाद रिश्ते को दिया नाम
रोनाल्डो और जॉर्जिना के लिए 11 अगस्त की तारीख बेहद खास है। इसी दिन करीब 10 साल पहले दोनों की पहली मुलाकात मैड्रिड में हुई थी। उस समय जॉर्जिना एक लग्जरी स्टोर में काम करती थी। इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और करीब एक दशक बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। दोनों के पांच बच्चे भी इस खास दिन का हिस्सा बने।

लिविंग रूम में हुई शादी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जॉर्जिना ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए अपने घर का लिविंग रूम चुना, क्योंकि यह वही जगह है जहां उनका परिवार रोजमर्रा की जिंदगी साथ बिताता है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि 30 साल बाद उनके बच्चे जब उस टेबल को देखें तो उन्हें याद आए कि यहीं परिवार के लिए एक बेहद खास पल हुआ था। रोनाल्डो ने भी शादी के वेन्यू को लेकर मजाक करते हुए कहा कि हो सकता है कुछ साल बाद वह वही टेबल न रहे और घर की सजावट बदल जाए।

सिर्फ करीबी लोग हुए शामिल
यह शादी बेहद निजी रखी गई थी। समारोह में परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों के अलावा कोई शामिल नहीं हुआ। शादी में सिर्फ चार गवाह थे, जिनमें रोनाल्डो के बचपन के दोस्त और जॉर्जिना के परिवार के सदस्य शामिल थे। तस्वीरों में रोनाल्डो हल्के रंग के फॉर्मल सूट में और जॉर्जिना सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं।

कभी महल में शादी का था सपना
जॉर्जिना ने बताया कि बचपन में वह बहुत बड़ी और शाही शादी का सपना देखती थी। वह बड़ी ड्रेस, महंगा क्राउन और शाही बग्घी में शादी करने के बारे में सोचती थी।
हालांकि, समय के साथ उनकी सोच बदल गई। अब उन्हें लगता है कि महल, कारें और घोड़े जैसी चीजें उनके लिए उतनी खास नहीं हैं, जितने परिवार के साथ बिताए गए निजी पल। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने घर पर शादी करने का फैसला किया, जहां उनके पार्टनर और बच्चे उनके साथ हों।

शादी के बाद होगी ग्रैंड पार्टी?
प्राइवेट शादी के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना अपने करीबियों के लिए एक बड़ी पार्टी रखने की तैयारी कर रहे हैं। यानी दोनों ने शादी को भले ही बेहद सादगी से रखा हो, लेकिन सेलिब्रेशन बड़े स्तर पर होने वाला है। शादी की खबर सामने आने के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े- 10 साल का प्यार, 5 बच्चे...एक शॉपिंग स्टोर पर मुलाकात से शुरू हुई थी रोनाल्डो और जॉर्जिना की लव स्टोरी

Continue reading on the app

गोविंदा-सुनीता के झगड़े से घबराईं कश्मीरा शाह: टूटती शादियां और बेवफाई पर बोलीं- 'मेरा भरोसा उठ गया'

Govinda News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने शादी, प्यार और बेवफाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। उनका यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब उनके पति कृष्णा अभिषेक के मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा के रिश्ते में अनबन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कश्मीरा ने अपने पोस्ट में शादी टूटने और रिश्तों में धोखे की खबरों को लेकर अपनी निराशा भी जाहिर की, जिससे इशारा उनके पारिवारिक मतभेदों पर लग रहा है।

क्या सच्चा प्यार अब भी होता है? कश्मीरा शाह का पोस्ट
कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर आसमान में दिल के आकार में बनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने प्यार को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा- "तो क्या सच्चा प्यार ऐसा ही होता है? क्या ऐसा प्यार सच में होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उसके लिए पैसे खर्च करे और उसे खास महसूस कराए? ऐसा प्यार कहां मिलता है और वह इंसान कौन है? शादियों के टूटने और लोगों के धोखा देने से मेरा भरोसा उठ गया है। मुझे लगता है कि मुझे असलियत जानने की जरूरत है।"

गोविंदा के अफेयर का दावा, सुनीता के बयान से गुस्साए गोविंदा
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपने अनबन भरे रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। सुनीता कई बार इंटरव्यूज़ और पॉडकास्ट में अपनी शादी में कथित बेवफाई के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं, जिसमें गोविंदा के अफेयर के दावे भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले, पैपराज़ी से बात करते हुए सुनीता ने गोविंदा को उनकी नई हीरोइन का 'शुगर डैडी' कहा था; और उन्होंने इशारा किया कि गोविंदा का उस हीरोइन के साथ अफेयर चल रहा है।

गोविंदा ने भी दिया जवाब
सुनीता की बातों के बाद गोविंदा ने एक वीडियो के जरिए अपना जवाब दिया और उनका नाम और छवि खराब करने की कोशिशों पर नाराजगी जताई। गोविंदा ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी कम उम्र की अभिनेत्री के साथ काम करने का मतलब यह नहीं है कि दोनों के बीच कोई निजी रिश्ता है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में पहले भी कई बड़े कलाकारों ने उनसे काफी कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।

एक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ लगातार ऐसी बातें कही जा रही हैं, जिनका असर उनके फैंस के बीच उनकी छवि पर पड़ सकता है।

कभी कश्मीरा और सुनीता के बीच भी थी अनबन
कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा के बीच लंबे समय तक रिश्ते सामान्य नहीं रहे थे। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्होंने कई वर्षों तक एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी।

हालांकि, कुछ समय पहले दोनों ने पुरानी नाराजगी को पीछे छोड़ते हुए अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश की। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे के साथ सहज अंदाज में देखा गया और माना गया कि करीब एक दशक से चली आ रही उनकी अनबन खत्म हो चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Ukraine attacks Moscow with drone strikes | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:25+00:00

Doma Village Horror Rumor:अमरावती के आदिवासी आश्रमशाला में भूत-प्रेत का साया? बच्चों ने छोड़ा हॉस्टल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers