Responsive Scrollable Menu

Abhishek Banerjee पहुंचे Calcutta High Court, बैंक खाता फ्रीज करने के फैसले को दी चुनौती

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक निजी बैंक द्वारा उनके बैंक खाते पर कथित तौर पर रोक लगाए जाने को चुनौती देते हुए सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। याचिका में बनर्जी ने तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा है कि चिकित्सकीय कारणों से वह जल्द ही विदेश यात्रा करने वाले हैं और इसके लिए उन्हें उच्चतम न्यायालय से अनुमति मिल चुकी है। न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई बुधवार को करेंगे।

साथ ही, उन्होंने अभिषेक बनर्जी के वकील को तब तक संबंधित पक्षों को नोटिस देने का निर्देश दिया। बनर्जी के वकील अयान भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि निजी बैंक ने उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना उनके व्यक्तिगत बैंक खाते पर रोक लगा दी। भट्टाचार्य ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस सांसद चिकित्सकीय कारणों से विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, जिसकी अनुमति उच्चतम न्यायालय ने दे दी है।

डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने बैंक प्राधिकार द्वारा उनके बैंक खाते पर रोक लगाए जाने की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए अदालत का रुख किया। न्यायमूर्ति राव के इस सवाल पर कि क्या बनर्जी के खिलाफ कोई जांच चल रही है, उनके वकील ने बताया कि उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ चल रही जांच में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से उन्हें संरक्षण दे रखा है और वह अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों का पालन कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह बनर्जी को चिकित्सकीय उपचार के लिए तीन सप्ताह के वास्ते विदेश यात्रा करने की अनुमति दी थी।

Continue reading on the app

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और Georgina Rodriguez की शादी का वीडियो वायरल; महल छोड़ घर में क्यों की व्हाइट वेडिंग?

Cristiano Ronaldo Georgina Rodriguez Wedding Video: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने आखिरकार शादी कर ली है। करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 11 अगस्त 2026 को एक बेहद निजी तरीके से शादी की। खास बात यह है कि शादी किसी महल या बड़े वेन्यू में नहीं, बल्कि पुर्तगाल के कैस्केस स्थित उनके घर के लिविंग रूम में हुई।

इस खास मौके पर रोनाल्डो और जॉर्जिना के पांचों बच्चे भी मौजूद रहे। शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को जमकर बधाई दे रहे हैं।

10 साल बाद रिश्ते को दिया नाम
रोनाल्डो और जॉर्जिना के लिए 11 अगस्त की तारीख बेहद खास है। इसी दिन करीब 10 साल पहले दोनों की पहली मुलाकात मैड्रिड में हुई थी। उस समय जॉर्जिना एक लग्जरी स्टोर में काम करती थी। इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और करीब एक दशक बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। दोनों के पांच बच्चे भी इस खास दिन का हिस्सा बने।

लिविंग रूम में हुई शादी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जॉर्जिना ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए अपने घर का लिविंग रूम चुना, क्योंकि यह वही जगह है जहां उनका परिवार रोजमर्रा की जिंदगी साथ बिताता है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि 30 साल बाद उनके बच्चे जब उस टेबल को देखें तो उन्हें याद आए कि यहीं परिवार के लिए एक बेहद खास पल हुआ था। रोनाल्डो ने भी शादी के वेन्यू को लेकर मजाक करते हुए कहा कि हो सकता है कुछ साल बाद वह वही टेबल न रहे और घर की सजावट बदल जाए।

सिर्फ करीबी लोग हुए शामिल
यह शादी बेहद निजी रखी गई थी। समारोह में परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों के अलावा कोई शामिल नहीं हुआ। शादी में सिर्फ चार गवाह थे, जिनमें रोनाल्डो के बचपन के दोस्त और जॉर्जिना के परिवार के सदस्य शामिल थे। तस्वीरों में रोनाल्डो हल्के रंग के फॉर्मल सूट में और जॉर्जिना सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं।

कभी महल में शादी का था सपना
जॉर्जिना ने बताया कि बचपन में वह बहुत बड़ी और शाही शादी का सपना देखती थी। वह बड़ी ड्रेस, महंगा क्राउन और शाही बग्घी में शादी करने के बारे में सोचती थी।
हालांकि, समय के साथ उनकी सोच बदल गई। अब उन्हें लगता है कि महल, कारें और घोड़े जैसी चीजें उनके लिए उतनी खास नहीं हैं, जितने परिवार के साथ बिताए गए निजी पल। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने घर पर शादी करने का फैसला किया, जहां उनके पार्टनर और बच्चे उनके साथ हों।

शादी के बाद होगी ग्रैंड पार्टी?
प्राइवेट शादी के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना अपने करीबियों के लिए एक बड़ी पार्टी रखने की तैयारी कर रहे हैं। यानी दोनों ने शादी को भले ही बेहद सादगी से रखा हो, लेकिन सेलिब्रेशन बड़े स्तर पर होने वाला है। शादी की खबर सामने आने के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े- 10 साल का प्यार, 5 बच्चे...एक शॉपिंग स्टोर पर मुलाकात से शुरू हुई थी रोनाल्डो और जॉर्जिना की लव स्टोरी

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Amit Shah | BJP Vs Opposition:अंदरखाने ऐसा क्या..? 'धैर्य' क्यों जवाब देने लगा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:45:27+00:00

Doma Village Horror Rumor:अमरावती के आदिवासी आश्रमशाला में भूत-प्रेत का साया? बच्चों ने छोड़ा हॉस्टल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers