ब्लाउज सिलवाने जा रहीं? बाजू के ये 8 ट्रेंडी पैटर्न सेव कर लें, डिजाइनर लगेगी साड़ी!
Blouse Sleeve Designs: ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो बाजू के ये डिजाइन एक बार जरूर देख लें। आजकल डिजाइनर स्लीव्स का ट्रेंड है। ऐसे में आप भी इनमें से कोई एक डिजाइन बनवा सकती हैं। हर एक मौके के लिए ये परफेक्ट हैं।
Kal Ka Mausam: एक-दो नहीं बल्कि 23 राज्यों में कल होगी बारिश, त्रस्त हुई मुंबई; दिल्ली में भारी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के प्रचंड रूप के बीच अब नया अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 9 जुलाई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी है. वहीं, मुंबई को फिलहाल 15 जुलाई तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक इन 7 दिनों में खतरनाक बारिश होने की चेतावनी है. लोगों का सावधानी बरतनी होगी.
कल उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मौसम को बिगाड़ने का काम करेगा. इसके कुछ समय तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़कर उत्तर प्रदेश की तरफ जाने की बहुत संभावना है. तो चलिए आपको बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 9 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा. हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(9 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 9 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है. वहीं, दिल्ली में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation


















