Ducati Bike: इटैलियन सुपरबाइक निर्माता डुकाटी ने अपनी पावरफुल क्रूजर Diavel V4 को नए Black Roadster कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। अब यह बाइक ब्लैक और येलो के आकर्षक कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगी। इस नए विकल्प के शामिल होने के बाद Diavel V4 अब कुल तीन कलर ऑप्शन में खरीदी जा सकेगी। नई पेंट स्कीम बाइक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी, अग्रेसिव और प्रीमियम लुक देती है। इसमें ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ येलो ग्राफिक्स, नए डिजाइन का सीट कवर और टाइटेनियम फिनिश वाले कुछ खास पार्ट्स दिए गए हैं।
दमदार V4 इंजन Ducati Diavel V4 Black Roadster में 1,158cc V4 Granturismo इंजन मिलता है, जो 10,750rpm पर 168hp की पावर और 7,500rpm पर 126Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर की सुविधा मिलती है।
राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन, Brembo ब्रेक्स, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
कीमत और बुकिंग नई Ducati Diavel V4 Black Roadster की एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत रेड कलर वेरिएंट से 32,000 रुपये और स्टैंडर्ड ब्लैक मॉडल से 59,400 रुपये अधिक है। भारत में Ducati की सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
कैसा है नया डिजाइन? Diavel V4 Black Roadster की नई कलर स्कीम को Ducati Centro Stile ने तैयार किया है। बाइक में बेस के तौर पर ग्लॉसी ब्लैक रंग का इस्तेमाल किया गया है, जबकि फ्यूल टैंक, रेडिएटर श्राउड्स और नए रियर सीट कवर पर रेसिंग येलो हाइलाइट्स दी गई हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं।
इसके अलावा, बाइक में कुछ टाइटेनियम फिनिश वाले एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं, जो इसके प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं। मस्कुलर बॉडी, चौड़े स्टांस और नए कलर कॉम्बिनेशन के साथ Ducati Diavel V4 Black Roadster सड़क पर बेहद दमदार और अलग पहचान बनाती है।