Kal Ka Mausam: एक-दो नहीं बल्कि 23 राज्यों में कल होगी बारिश, त्रस्त हुई मुंबई; दिल्ली में भारी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के प्रचंड रूप के बीच अब नया अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 9 जुलाई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी है. वहीं, मुंबई को फिलहाल 15 जुलाई तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक इन 7 दिनों में खतरनाक बारिश होने की चेतावनी है. लोगों का सावधानी बरतनी होगी.
कल उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मौसम को बिगाड़ने का काम करेगा. इसके कुछ समय तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़कर उत्तर प्रदेश की तरफ जाने की बहुत संभावना है. तो चलिए आपको बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 9 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा. हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(9 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 9 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है. वहीं, दिल्ली में 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.
'I Love You', गुलाब और गुब्बारों से सजा ट्रेन का AC कोच, लग्जरी हनीमून सुइट का VIDEO वायरल, जानिए सच्चाई
Train Coach Decorated Honeymoon Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों इंडियन रेलवे से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के फर्स्ट AC कोच को गुलाब की पंखुड़ियों, रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों की झालरों और 'I Love You' बोर्ड से सजा रखा है जो किसी लग्जरी हनीमून सुइट जैसा नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या इंडियन रेलवे के कोच में इस तरह सजावट करने की इजाजच होता है या नहीं. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं.
वायरल वीडियो ने लोगों की बढ़ाई एक्साइटमेंट
आपको बता दें कि इस वीडियो को 7 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @Nalanda_index नाम के यूजर नेम से शेयर किया गया था. इस आईडी से पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि फर्स्ट एसी के एक डिब्बे को 'हनीमून स्टाइल' में सजाया गया है. इसके आगे उन्होंने इंडियन रेलवे और उससे जुड़े अकाउंट को टैग करते हुए सवाल किया कि रेलवे प्रशासन को इस पर सफाई देनी चाहिए कि क्या यह जायज़ है? इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने भी जानना चाह की इस वीडियो में कितनी सच्चाई है.
दूसरे अकाउंट से भी किया गया ऐसा ही वीडियो
इसके अलावा एक्स पर दूसरे अकाउंट से भी ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया गया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अगर कभी शादी हो तो सुहागरात और हनीमून के लिए महंगे विला बुक करने की जरूरत नहीं है. बस IRCTC से एक AC कोच बुक कर लीजिए और मजा लीजिए.' इस पोस्ट के वायरल होते ही हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा. वहीं, जब इस वीडियो के कमेंट में एक शख्स ने इसकी सच्चाई जानने के लिए सवाल किया तो कहा गया कि यह बिल्कुल सच है.
If you ever get to marry, don't book expensive villas for suhagraat and honeymoon.
— POL (@CptoneP) July 8, 2026
Just go to irctc and book an AC Coach, select <for suhagraat> option and enjoy your best time later. ????❤️pic.twitter.com/AUA5Wri0IT
A First AC coach has reportedly been decorated with a "honeymoon-style" setup.
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) July 7, 2026
The Railway administration must explain: is it's allowed? @RailMinIndia @RailwaySeva @AshwiniVaishnaw @PMOIndia pic.twitter.com/ofE4AGawJH
वीडियो में दिखी शानदार सजावट
सोशल मीडिया पर वायरल रहा ये वीडियो करीब 30 सेकेंड का है और इसमें नजर आ रहा फर्स्ट AC कोच का एक पर्सनल केबिन लगता है. केबिन के गेट पर हार्ट शेप वाली गुलाबी झालर लगी हुई है. अंदर फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी हुई हैं और छत पर लाल व सफेद गुब्बारे लगाए गए हैं. इतना ही नहीं सीट पर सफेद चादर बिछाकर गुलाब की पंखुड़ियों से दिल का डिजाइन बनाया गया है. वहीं, ऊपर वाली बर्थ पर बड़े अक्षरों में बोर्ड पर 'I Love You' भी लिखा गया है. आपको बता दें कि पूरे केबिन के हर कोने को सजाया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि सीढ़ियों को भी फूलों और दीयों से सजाया रखा है. इतना ही नहीं पूरे केबिन को पीली एलईडी लाइट्स से रोशन किया गया है.वीडियो में बैकग्राउंड में सलमान खान का पॉपुलर गाना 'जग घुमेया थारे जैसा ना कोई...' भी बजता सुनाई देता है, जिससे पूरा माहौल और भी मजेदार नजर आता है.
लोगों ने पूछा- क्या रेलवे इसकी इजाजत देता है?
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि क्या ट्रेन के AC कोच में इस तरह की सजावट करना सही है. वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने रेल मंत्रालय, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीएमओ को टैग करते हुए यही सवाल पूछा कि क्या रेलवे प्रशासन ऐसी सजावट की इजाजत देता है. इसके साथ ही कई यूजर्स ने भी अपनी-अपनी राय रखी. कुछ लोगों ने इस आइडिया को बेहद क्रिएटिव बताया, जबकि कुछ ने रेलवे के रूल्स को लेकर सवाल उठाए.
रेलवे ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई
जब इस वीडियो को लेकर चर्चा बढ़ने लगी तो रेलवे अधिकारियों ने खुद इसकी सच्चाई बताई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे की तरफ से बताया गया कि ट्रेन के कोच में इस तरह की सजावट को लेकर कोई अलग से स्पेशल रूल नहीं है. रेलवे के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा, उसे इसके लिए यात्री ने पूरा कंपार्टमेंट बुक किया हुआ था, इसलिए वह केबिन उसी के इस्तेमाल में था.उन्होंने बताया कि सजावट खुद पैसेंजर ने अपने हिसाब से कराई होगी.
ये भी पढ़ें: 'मुकाबला' गाने पर महिला टीचर का धांसू डांस वायरल, शानदार मूव्स ने सोशल मीडिया पर लोगों का जीता दिल, देखें VIDEO

News Nation