स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल! महिला ने ऑटो में दिया चार बच्चों को जन्म, नहीं बची किसी की जान
मध्य प्रदेश के मंडला जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सात महीने की गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के आरोपों के बीच ऑटो-रिक्शा में ही चार बच्चों का जन्म हो गया। लेकिन समय से पहले जन्म लेने के कारण चारों नवजातों की मौत हो गई
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में सजा सितारों का मेला, जाह्नवी से लेकर रेखा तक इन सेलेब्स ने लूटी महफिल
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Reception: फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अब उनके ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में हुए इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की और न्यूली वेड्स जोड़े अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं. हालांकि, इस पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा अंशुला कपूर के ब्राइडल लुक की रही. जी हां, अंशुला ने बेहद खूबसूरत और एलिगेंट अंदाज में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
शादी के बाद पहली बार दिखीं अंशुला कपूर
शादी के बाद मंगलवार को अंशुला और रोहन का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया. इस खास मौके पर अंशुला ने बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहन रखी थी, जिसमें उनका लुक बेहद रॉयल और क्लासी नजर आ रहा था. उन्होंने अपने मेकअप और ज्वेलरी को भी काफी मिनिमल रखा, जिससे उनका सादगीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. सबसे खास बात ये रही कि अंशुला ने माथे पर सिंदूर लगा रखा था, लेकिन उनके हाथों में चूड़ा नहीं दिखा और नाही उन्होंने मंगलसूत्र पहना था. इसके बावजूद उनका ब्राइडल लुक बेहद आकर्षक लगा और सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बॉलीवुड सितारों से सजी रिसेप्शन पार्टी
मुंबई के फाइव स्टार होटल में हुए इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. दिग्गज एक्ट्रेस रेखा हमेशा की तरह अपने शाही अंदाज में नजर आईं. उन्होंने गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी और पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए. इसके अलावा एक्टर बॉबी देओल, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और कई अन्य फिल्मी सितारों ने भी समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं.
जैकी श्रॉफ का खास तोहफा बना आकर्षण
रिसेप्शन में सबसे अलग अंदाज एक्टर जैकी श्रॉफ का देखने को मिला. जैकी श्रॉफ अक्सर पर्यावरण संरक्षण का मैसेज देते हुए अपने साथ पौधा लेकर चलते हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी इसी परंपरा को कायम रखा. वो अंशुला और रोहन के लिए एक बड़ा पौधा लेकर पहुंचे और दोनों को शादी की शुभकामनाएं देते हुए वही पौधा गिफ्ट में दिया. इस अनोखे गिफ्ट को देखकर कपल काफी खुश नजर आया. सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उनके इस इको-फ्रेंडली गिफ्ट की जमकर तारीफ हो रही है.
अंशुला का रिएक्शन भी बना चर्चा का विषय
जैसे ही जैकी श्रॉफ पौधा लेकर स्टेज पर पहुंचे, अंशुला का रिएक्शन देखने लायक था. उन्होंने मुस्कुराते हुए जैकी का स्वागत किया और बड़े प्यार से उनका गिफ्ट स्वीकार किया. सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे रिसेप्शन के सबसे प्यारे पलों में से एक बता रहे हैं.
जान्हवी, खुशी और शनाया ने लूटी महफिल
रिसेप्शन पार्टी में कपूर परिवार की नई पीढ़ी भी पूरी तरह छाई रही. जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर ने अपने ग्लैमरस लुक से महफिल में चार चांद लगा दिए. तीनों बहनों ने पूरे समारोह को खूब एंजॉय किया और परिवार के साथ कई यादगार पल बिताए. शादी के सभी फंक्शन्स में भी जान्हवी और खुशी अपनी बहन अंशुला के साथ हर रस्म में बढ़-चढ़कर शामिल होती नजर आई थीं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल हो रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation















.jpg)



