PM Modi 35th international awards: पीएम मोदी ने नाम एक और इंटरनेशनल अवॉर्ड की उपलब्धि जुड़ी है। इंडोनेशिया दौरे के दौरान पीएम मोदी को सर्वोच्चा नागिरक सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो ने खुद इसका ऐलान किया। इससे पहले सेशेल्स ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन से सम्मानित किया था।
प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 35 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड यानी 35 देश सर्वोच्च नागिरक सम्मान दे चुके हैं। इन दिनों पीएम मोदी 6 दिन के लिए इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं। यात्रा का पहला पड़ाव इंडोनेशिया रहा। इंडोनेशिया और भारत के बीच कई अहम समझौते हुए। साथ ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा' देने का ऐलान किया है।
Indonesia President Prabowo Subianto announces that Indonesia has conferred its highest honour ’Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ medal of honour upon PM Modi pic.twitter.com/mU5gHNCsS6
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संयुक्त वार्ता में घोषणा की है कि इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा' सम्मान पदक से सम्मानित किया है।
5 WWE Wrestlers wins most matches: डब्ल्यूडब्ल्यूई दुनिया में महानता का असली पैमाना सिर्फ टाइटल जीतना नहीं, बल्कि सालों-साल रिंग में अपना दबदबा बनाए रखना है. बिना थके लगातार लाइव इवेंट्स, रॉ, स्मैकडाउन और पे-पर-व्यू मैचों में हिस्सा लेकर जीत का परचम लहराना लोहे के चने चबाने जैसा है. ब्रेट हार्ट, द अंडरटेकर, जॉन सीना, टीटो सांटाना और हल्क होगन ये वो 5 योद्धा हैं जिन्होंने अपनी अथक मेहनत और रिकॉर्डतोड़ जीतों से इतिहास रच दिया. Tue, 7 Jul 2026 10:54:47 +0530