Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, करीब 1.20 प्रतिशत तक घटे दाम
सोने और चांदी मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुले. इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1.20 प्रतिशत तक कम हो गया.
एमसीएक्स (MCX) पर सोने के दाम में नरमी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,46,917 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 1,46,566 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.
शुरुआती कारोबार में ही इसमें गिरावट देखने को मिली. सुबह 9:52 पर यह 1,009 रुपए या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,45,908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,45,767 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,46,566 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है.
चांदी की कीमतों में भी भारी बिकवाली
चांदी में गिरावट देखी जा रही है. चांदी का 4 सितंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,36,099 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1,999 रुपए की गिरावट के साथ 2,34,100 रुपए प्रति किलो पर खुला.
शुरुआत कारोबार के बाद इसमें और बिकवाली देखने को मिली. यह 2,816 रुपए या 1.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,33,283 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,32,862 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,34,100 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है, जो कि इसका ओपनिंग लेवल भी है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बिकवाली देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,141 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61.41 डॉलर प्रति औंस पर था.
यह भी पढ़ें- Share Market में मुनाफा कमाने से पहले EPS को समझना क्यों है जरूरी?
क्रिसिल की रिपोर्ट: वाहन लोन को पछाड़ सबसे बड़ा सिक्योर एसेट बना 'गोल्ड लोन'
इसके अतिरिक्त, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 27) की अप्रैल-जून अवधि में गोल्ड लोन सबसे बड़ी सिक्योर एसेट क्लास बन गई है. इसने वाहन लोन को भी पीछे छोड़ दिया है.
रिपोर्ट में बताया गया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जारी किए गए सभी सिक्योर लोन में से गोल्ड लोन की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 31 प्रतिशत हो गई है. वहीं, वाहन लोन की हिस्सेदारी कम होकर करीब 26 प्रतिशत हो गई है.
स्रोत: आईएएनएस
डिस्कलेमर: हेडिंग, सबहेड और समरी को छोड़कर पूरी स्टोरी न्यूज एजेंसी IANS की है.
Weather Update: अगले 24 घंटे में आसमान से आएगी आफत, उत्तर भारत में हाई अलर्ट जारी
Weather Update 7 July: मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है और इसी के साथ मौसम ने भी करवट बदल ली है। आज 7 जुलाई को मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। देश के करीब 22 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
हालात ऐसे हैं कि हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी/ घंटे तक पहुंच सकती है। यानी बारिश के साथ तूफानी झोंके भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी झारखंड, उत्तरी ओसा के ऊपर बना डिप्रेशन इस पूरे सिस्टम को और मजबूत कर रहा है। और इसी वजह से अगले तीन दिनों तक मध्य भारत और आसपास के इलाकों में बारिश का जोर बना रहेगा। इसे मानसून का डबल अटैक कहा जा सकता है।
कौन से राज्य होंगे चपेट में?
एक तरफ अरब सागर से नमी आ रही है। दूसरी तरफ बंगाल की खारिश से सिस्टम एक्टिव है। ऐसे में मौसम का मिजाज ज्यादा खतरनाक हो सकता है। अब बात करते हैं किन-किन राज्यों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक कई राज्य इस अलर्ट की चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर का हाल
दिल्ली, एनसीआर की बात करें तो राजधानी में भी राहत और आफत दोनों साथ दिख सकते हैं। आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। लेकिन इसके साथ 40 से 50 किमी/ घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में गिरावट जरूर आएगी, लेकिन उमस और अचानक तेज बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। अगले दो दिन यानी 8 और 9 जुलाई को भी दिल्ली में यही सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। अब उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की बात करें तो यहां हालात और ज्यादा संवेदनशील हैं।
उत्तर प्रदेश में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 7 से 12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज जैसे शहरों में तेज हवा और बारिश का असर दिख सकता है। कुछ इलाकों में 60 कि.मी. प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं बिहार में भी मौसम विभाग ने बिजली गिरने और आंधी का खतरा जताया है। पटना, गया, दरभंगा और भागलपुर जैसे शहरों में लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है। 9 जुलाई के बाद कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। यानी आने वाले 3 से 5 दिन इन राज्यों के लिए अहम और चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation