Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Bintang Adipurna', कहा- 'यह करोड़ों भारतीयों का सम्मान है'

PM Modi Indonesia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Bintang Adipurna' (स्टार ऑफ इंडोनेशिया) से नवाजा गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आधिकारिक तौर पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पीएम मोदी को भेंट किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी और कूटनीतिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों को समर्पित किया सम्मान
पुरस्कार स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का है। यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और हमारे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को दर्शाता है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया सरकार और यहां के निवासियों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।"

भारत-इंडोनेशिया संबंधों का 'स्वर्ण युग'
दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच 'स्वर्ण युग' (Golden Era) की शुरुआत पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत 'इंडोनेशिया इमास' (स्वर्ण इंडोनेशिया) और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतांत्रिक मूल्यों और 'विविधता में एकता' को दोनों देशों की साझा ताकत बताते हुए पीएम ने कहा कि चुनाव आयोगों के बीच होने वाला समझौता हमारे लोकतांत्रिक सहयोग को और मजबूत करेगा।

वैश्विक मुद्दों पर एक राय
फिलिस्तीन के मुद्दे पर पीएम मोदी ने दो-राज्य समाधान (Two-state solution) और स्थायी शांति का समर्थन दोहराया। उन्होंने वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में संवाद और कूटनीति को अनिवार्य बताया। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि भारत हमेशा से आसियान (ASEAN) की केंद्रीयता को विशेष महत्व देता है और इस दिशा में दोनों देशों का दृष्टिकोण समान है।

भव्य स्वागत और आतिथ्य
पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास रहा। जकार्ता में उनके आगमन पर शानदार स्वागत किया गया। घोड़े पर सवार गार्ड्स, गार्ड ऑफ ऑनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले सोमवार को जब पीएम का विमान इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, तो वायु सेना के फाइटर जेट्स ने उन्हें 'एस्कॉर्ट' दिया था।

यात्रा का महत्व और आगामी कार्यक्रम
यह पीएम मोदी की इंडोनेशिया की चौथी यात्रा है और 2018 में 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा है। अपनी तीन देशों की यात्रा (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के तहत, पीएम मोदी भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और 'महासागर विजन' को मजबूत करने पर जोर देंगे।

यात्रा के अगले चरण में पीएम मोदी राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'प्रम्बानन मंदिर' (योग्याकार्ता) का दौरा करेंगे, जो दोनों देशों के बीच के गहरे सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक है।

Continue reading on the app

तब कैप्टन थे और अब राजा हैं; पंजाब कांग्रेस में फिर कलह, क्या चरणजीत चन्नी देंगे चुनाव से पहले घाव?

पंजाब कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग के बीच तनातनी की अटकलें हैं। हालांकि, वडिंग ने गुटबाजी की खबरों का खंडन किया है। ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब चुनाव में कुछ महीनों का समय बाकी है।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं नाहिद राणा...जिन्होंने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए बने नया खतरा

who is Nahid rana: बांग्लादेश के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए. 6 फीट 5 इंच लंबे इस 'स्पीड डेमन' की डरावनी रफ्तार (152 किमी/घंटा) और तीखे बाउंस के आगे मेजबान टीम महज 141 रनों पर ढेर हो गई. 2020 तक सिर्फ टेनिस बॉल से गली क्रिकेट खेलने वाले राणा ने अपनी खौफनाक गेंदबाजी और सिकंदर रजा जैसे बड़े विकेट लेकर खुद को वैश्विक मंच पर एक महान सनसनी के रूप में स्थापित कर दिया है. Tue, 7 Jul 2026 11:28:49 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal PC: Fuel Choice की मांग! केजरीवाल ने PM मोदी से की बड़ी अपील #arvindkejriwal #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T07:24:29+00:00

CM Yogi : वक्फ केस पर क्यों नहीं बोल रहे विपक्षी दल, कांग्रेस और SP की चुप्पी क्यों? | Waqf Board | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T07:45:23+00:00

Ram Mandir Trust: चंपत राय पर गोविंद देव गिरि का बयान! | Champat Rai | Govind DevGiri | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T07:20:42+00:00

Bastar कैसे हुआ नक्सलवाद मुक्त? Prema Sai Maharaj ने बताया पूरा सच | Bharat Nirman Conclave 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T07:31:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers