जकार्ता में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान 'इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा', जानें अब तक मिल चुके हैं कितने इंटरनेशल अवॉर्ड
PM Modi 35th international awards: पीएम मोदी ने नाम एक और इंटरनेशनल अवॉर्ड की उपलब्धि जुड़ी है। इंडोनेशिया दौरे के दौरान पीएम मोदी को सर्वोच्चा नागिरक सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो ने खुद इसका ऐलान किया। इससे पहले सेशेल्स ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन से सम्मानित किया था।
प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 35 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड यानी 35 देश सर्वोच्च नागिरक सम्मान दे चुके हैं। इन दिनों पीएम मोदी 6 दिन के लिए इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं। यात्रा का पहला पड़ाव इंडोनेशिया रहा। इंडोनेशिया और भारत के बीच कई अहम समझौते हुए। साथ ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा' देने का ऐलान किया है।
Indonesia President Prabowo Subianto announces that Indonesia has conferred its highest honour ’Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ medal of honour upon PM Modi pic.twitter.com/mU5gHNCsS6
— ANI (@ANI) July 7, 2026
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संयुक्त वार्ता में घोषणा की है कि इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा' सम्मान पदक से सम्मानित किया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
Explainer: आमिर खान की तीसरी अवैध है? क्या कहता है मुस्लिम पर्सनल लॉ, महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग हैं नियम
Polygamy in Muslim Personal Law: बीते दिनों एक्टर आमिर खान ने तीसरी शादी की है. खास बात यह रही कि वर्तमान दोनों पत्नियां और सभी बच्चे भी शादी में मौजूद रहे. अब गौरी स्प्रैट आमिर खान की तीसरी पत्नी बन गई हैं. आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव हैं. इसी शादी से ये चर्चा का विषय बना है कि क्या आमिर खान की शादी वैध है, या अवैध है.
बता दें कि भारत में बहुविवाह (एक से अधिक विवाह) को लेकर विभिन्न धर्मों के नियम और कानून अलग-अलग हैं. हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन में दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है. जबकि मुस्लिम पर्सनल लॉ में एक मुस्लिम पुरुष कुछ शर्तों के साथ अधिकतम चार शादियां कर सकता है. इसके अलावा ईसाई और पारसी में भी पहली शादी रहते दूसरी शादी करना गैरकानूनी है.
क्या कहता है मुस्लिम पर्सनल लॉ?
इस्लामिक कानून (शरियत) के अनुसार, एक मुस्लिम पुरुष एक समय में अधिकतम चार शादियां कर सकता है. हालांकि, इसके लिए कुरान में यह बेहद सख्त शर्त रखी गई है कि पुरुष अपनी सभी पत्नियों के साथ न्याय, प्यार और बराबरी का व्यवहार करे. यदि वह सभी के साथ समान न्याय नहीं कर सकता, तो उसे केवल एक ही शादी करने की अनुमति है.
हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन में क्या हैं नियम?
इन धर्मों में दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है. हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के अनुसार, अगर पति या पत्नी की पहली शादी अभी भी वैध है और जीवनसाथी जीवित है, तो दूसरी शादी नहीं की जा सकती. ऐसा विवाह अमान्य माना जाता है. इसके लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत 7 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है.
ईसाई और पारसी धर्म के नियम
ईसाइयों पर भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम और पारसियों पर पारसी विवाह एवं तलाक अधिनियम, 1936 लागू होता है। इन दोनों धर्मों में भी पहली शादी रहते दूसरी शादी करना गैरकानूनी है और इसके लिए सजा का प्रावधान है.
मुस्लिमों में बहु विवाह के लिए शर्तें
- चार निकाह की सीमा: मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुसार, एक मुस्लिम पुरुष एक समय में अधिकतम चार निकाह कर सकता है. वहीं, मुस्लिम महिलाओं को एक से अधिक पति रखने की अनुमति नहीं है.
- सभी पत्नियों के साथ बराबरी जरूरी: अगर कोई पुरुष एक से अधिक शादी करता है, तो उसे सभी पत्नियों के साथ प्यार, समय, खर्च और दूसरे अधिकारों में समान व्यवहार करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर सकता, तो इस्लाम में उसे सिर्फ एक ही शादी करने की हिदायत दी गई है.
- अदालतों की राय: भारत की कई अदालतों, जैसे केरल हाईकोर्ट, ने कहा है कि बहुविवाह के मामलों में पहली पत्नी के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती.
- पहली पत्नी की सहमति: मुस्लिम पर्सनल लॉ में पहली पत्नी की सहमति को हर मामले में अनिवार्य नहीं माना गया है. हालांकि, अदालतों ने कई मामलों में माना है कि परिवार में विवाद से बचने के लिए पहली पत्नी की सहमति और उसके अधिकारों का सम्मान करना महत्वपूर्ण है.
आमिर की शादी वैध या अवैध
अब बात करते हैं आमिर खान की शादी की. आमिर खान की शादी 2 तरफ से वैध है. पहला को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत आमिर खान एक साथ 4 पत्नियां रख सकते हैं. जबकि संविधान के अनुसार, पिछले पत्नी को तलाक देकर कभी भी किसी से भी महिला से शादी की जा सकती है. आमिर खान का पहली पत्नी रीना दत्ता से 2002 में और दूसरी पत्नी किरण राव से 2021 में कानूनी रूप से तलाक हो चुका है. इससे आमिर खान की शादी संविधान और मुस्लिम पर्सनल लॉ, दोनों के हिसाब से वैध है.
यह भी पढ़ें: आमिर खान की शादी में नहीं दिखे शाहरुख-सलमान, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, यूजर्स ने पूछा- 'आपको नहीं मिला न्यौता'
मुस्लिम पर्सनल लॉ में निकाह के क्या हैं नियम?
मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) के अनुसार, निकाह सिर्फ एक धार्मिक रस्म नहीं बल्कि एक कानूनी समझौता (कॉन्ट्रैक्ट) भी है। इसमें पति और पत्नी दोनों के अधिकार और जिम्मेदारियां तय होती हैं।
निकाह के लिए दोनों की सहमति जरूरी
निकाह तभी वैध माना जाता है, जब लड़का और लड़की दोनों अपनी मर्जी से शादी के लिए तैयार हों। जबरन कराया गया निकाह मान्य नहीं माना जाता। सुन्नी परंपरा में निकाह के समय गवाह भी जरूरी होते हैं।
मेहर देना पति की जिम्मेदारी
निकाह के समय पति को पत्नी को मेहर देना होता है। यह पैसा या संपत्ति हो सकती है और यह पूरी तरह पत्नी का अधिकार होता है।
एक से ज्यादा शादी के नियम
मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत एक मुस्लिम पुरुष अधिकतम चार शादियां कर सकता है। लेकिन इसके लिए सभी पत्नियों के साथ बराबरी का व्यवहार करना, उनका खर्च उठाना और उनके अधिकारों का सम्मान करना जरूरी है। अगर वह ऐसा नहीं कर सकता, तो उसे एक ही शादी करने की हिदायत दी गई है।
महिलाओं को भी मिले हैं कई अधिकार
मुस्लिम महिला को पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार है। उसकी अपनी कमाई और संपत्ति पर सिर्फ उसी का अधिकार होता है। जरूरत पड़ने पर वह 'खुला' के जरिए विवाह खत्म करने की मांग भी कर सकती है।
किन रिश्तों में निकाह नहीं हो सकता?
मुस्लिम कानून के अनुसार, मां, बहन, बेटी, बुआ, मौसी जैसे करीबी रिश्तों में निकाह की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, मुस्लिम पुरुष ईसाई या यहूदी महिला से निकाह कर सकता है, जबकि मुस्लिम महिला के गैर-मुस्लिम पुरुष से विवाह को पारंपरिक इस्लामी कानून मान्यता नहीं देता।
यह भी पढ़ें: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की कब हुई थी पहली मुलाकात, जानिए दोस्ती से शुरू हुआ ये सफर कैसे पहुंचा शादी तक
बॉलीवुड के कई सितारों ने की एक से ज्यादा शादियां
आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा के बीच बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार भी रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में एक से ज्यादा बार शादी की।
- कबीर बेदी ने सबसे ज्यादा चार शादियां कीं। उनकी पत्नियां रहीं प्रतिमा बेदी, सुजैन, निक्की और परवीन दुसांज।
- किशोर कुमार ने भी चार बार शादी की। उन्होंने रूमा गुहा, मधुबाला, योगिता बाली और लीना चंदवरकर से विवाह किया।
- संजय दत्त ने तीन शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा, दूसरी रिया पिल्लई और तीसरी मान्यता दत्त हैं।
- करण सिंह ग्रोवर भी तीन बार शादी कर चुके हैं। उन्होंने श्रद्धा निगम, जेनिफर विंगेट और बिपाशा बसु से शादी की।
- सैफ अली खान ने पहले अमृता सिंह से शादी की थी। तलाक के बाद उन्होंने करीना कपूर से दूसरी शादी की।
- धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर के बाद हेमा मालिनी से शादी की।
- मिथुन चक्रवर्ती ने भी दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी हेलेना ल्यूक और दूसरी योगिता बाली हैं।

























