Responsive Scrollable Menu

'राष्ट्रगान क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है', मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' को हटाने की मांग

Mukesh Khanna On National Anthem: एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने बयानों को लगातार सुर्खियों में रहते हैं. वह अपनी राय को खुलकर जाहिर करने को लेकर जाने जाते हैं. उन्होंने कई बार कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ भी बयानबाजी की थी, जिसको लेकर वह काफी लंबे समय तक चर्चा में रहे. हालांकि लोग उनके बयानों को लेकर सवाल भी उठाते हैं. इसी बीच मुकेश खन्ना ने राष्ट्रगान को लेकर बड़ा दावा किया है, साथ ही बड़ी मांग भी रखी है. उन्होंने हाल ही में दावा किया कि जन गण मन हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है बल्कि क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है, इसलिए इसे हटाकर वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाना चाहिए. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा. 

'जन गण मन' नहीं, बल्कि 'वंदे मातरम' राष्ट्रगान होना चाहिए'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि राष्ट्रगान क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है क्योंकि रबीन्द्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में यह गाना लिखा था. हमने इसे अपना लिया है. उन्होंने कहा, 'मैंने तीन साल पहले ही कहा था कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए. 'जन गण मन' हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है. यह महारानी एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है. रबीन्द्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में यह गाना लिखा था. हमने इसे अपना लिया है.'

'जन गण मन हमारा नहीं हैं, 'वंदे मातरम' हमारा है'

एक्टर का कहना है कि जन गण मन हमारा राष्ट्रगान नहीं है, हमारा वंदे मातरम है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को लता मंगेश्कर ने बहुत ही खूबसूरती से गया था, मैंने भी इसे गाया था. मकेश खन्ना ने कहा, 'भाग्यविधाता, पंजाब, सिंध- ये हमारे नहीं हैं. 'वंदे मातरम' हमारा है. लता जी (लता मंगेशकर) ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया था. कल्याण जी-आनंद जी (संगीतकार जोड़ी) भाई के साथ मेरी मीटिंग हुई थी. मुझे इसे पढ़े हुए दो साल हो गए हैं. मैंने सात मिनट का 'वंदे मातरम' गाना रिकॉर्ड किया है जो यादगार बन जाना चाहिए.

मुकेश खन्ना ने जन गण मन को हटाने की मांग

उन्होंने आगे जन गण मन को हटाने की मांग करते हुए कहा कि इसकी जगह वंदे मारतम को राष्ट्रगान बनाया जाए. पीएम नरेंद्र ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द 'जन गण मन' को हमारे देश से हटा दिया जाए. 'वंदे मातरम' को लाया जाए. पीएम मोदी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. अब हर स्कूल और हर कार्यक्रम में यह जरूरी है. सबसे पहले 'वंदे मातरम' गाया जाएगा, वो भी पूरा.'

राष्ट्रगान और राष्टगीत के बारे में जानिए

जन गण मन को भारत का राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है. इसकी रचना महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी. जबकि राष्ट्रगीत वंदे मारतम को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था. राष्ट्रगान को सर्वोपरि संवैधानिक दर्जा प्राप्त है. इसके बजने पर सम्मान में सावधान खड़ा होना कानूनी वे नैतिक रूप से अनिवार्य है. वहीं, राष्ट्रगीत देशभक्ति का प्रेरणास्रोत है, इसे भी राष्ट्रगान के जितना आदर और दर्जा प्राप्त है. 

मुकेश खन्ना वर्कफ्रंट

एक्टर और प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कई सालों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्म और सीरियल में काम किया है. उनके महाभारत के भीष्म पितामह और शक्तिमान को सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है. वो इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस भीष्म इंटरनेशनल के तहत कई यूट्यूब चैनल्स चला रहे हैं ,जिसमें वे फैमिली ड्रामा सीरीज़ 'सौतेला', अध्यात्म और देशभक्ति संगीत से जुड़ा कंटेंट पेश करते हैं. इसके अलावा, वे भारत के पहले सुपरहीरो 'शक्तिमान' को एक भव्य फिल्म ट्रिलॉजी के रूप में बड़े पर्दे पर वापस लाने की तैयारियों में जुटे हैं, और हाल ही में उन्होंने सस्पेंस-स्पिरिचुअल फिल्म 'विश्वगुरु' के जरिए गुजराती सिनेमा में भी अपना कदम रखा.

ये भी पढ़ें: बड़े भाई सलमान खान से भी ज्यादा बूढ़े क्यों दिखने लगे सोहेल खान? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Continue reading on the app

सलमान खान बार-बार क्यों पहन रहे 'काउबॉय हैट'? सिर्फ फैशन नहीं, इसके पीछे छिपी है खास वजह!

Salman Khan Cowboy Hat Look: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पिछले कुछ समय से बाईजान को 'काउबॉय हैट' पहने देखा जा रहा है. सलमान जब भी पैप्स के सामने स्पॉट हो रहे हैं तो उनके सिर पर  'काउबॉय हैट' नजर आ रही है. इतना ही नहीं, किसी शो या पार्टी में भी सलमान इसी लुक में नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर भाईजान बार-बार  'काउबॉय हैट' क्यों पहन रहे हैं, क्या ये सिर्फ फैशन स्टेटमेंट है या फिर इसके पीछे कोई खास वजह है?

बांद्रा में  'काउबॉय' लुक में दिखे थे सलमान

सलमान खान को जुलाई के महीने में मुंबई के बांद्रा में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था. इस दौरान उन्होंने रेड और व्हाइट चेक शर्ट, डेनिम जींस और ग्रे टेक्सचर वाली 'काउबॉय हैट' (Cowboy Hat) पहनी थी. उनके लुक में सिल्वर बकल वाली बेल्ट और गले में पेंडेंट भी नजर आया था. सलमान का ये रफ और वेस्टर्न अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

'अलायंस' के सेट पर भी दिखा यही अंदाज

इसके कुछ ही दिनों बाद सलमान खान एक बार फिर 'काउबॉय हैट'   में देखा गया. इस बार वो अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो ‘अलायंस’ के सेट पर पहुंचे थे. सलमान ने ब्लू डेनिम शर्ट, डार्क जींस और ब्राउन  काउबॉय हैट पहनी थी. इस दौरान एक्टर ने पैप्स को जमकर पोज भी दिए थे.  उनका ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वहीं, जब सलमान शो में गए थे वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स ने भी उनके लुक की तारीफ की थी. 

ये भी पढ़ें- बड़े भाई सलमान खान से भी ज्यादा बूढ़े क्यों दिखने लगे सोहेल खान? एक्टर ने खुद किया खुलासा

डेविड धवन की पार्टी में भी पहनी 'काउबॉय हैट'

बता दें, सलमान खान का 'काउबॉय' लुक सिर्फ शूटिंग या शोज के लिए ही नहीं था वो इसके अलावा पार्टीज में भी ये लुक कैरी कर रहे हैं. हाल ही में सलमान 16 अगस्त को  डेविड धवन की 75वीं बर्थडे पार्टी में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस दौरान उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था. वहीं, भाईजान की हैट भी इस बार ब्लैक थी, जिसमें सामने गोल्डन कलर का डिजाइन बना है.  इसके बाद एक बार फिर फैंस का ध्यान सलमान की हैट पर आ गया है. 

क्या फिल्म से है इसका कनेक्शन?

सलमान के  काउबॉय लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कि क्यों एक्टर इन दिनों हैट पहन रहे हैं. कुछ लोग इसे सलमान की अपकमिंग फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि शायद एक्टर का कोई लुक है जिसे वो रिवील नहीं करना चाहते हैं, इसलिए वो हैट पहने दिखते हैं. हालांकि अभी तक एक्टर की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करे तो एक्टर अपूर्व लाखिया की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाले हैं. 

हैट्स से सलमान का है पूराना रिश्ता

बता दें, सलमान खान का हैट्स के साथ रिश्ता नया नहीं है. वो पहले भी अलग-अलग मौकों पर कैप, फेडोरा और दूसरी तरह की हैट्स में नजर आ चुके हैं. एक्टर के इंस्टाग्राम पर भी कई पूरानी फोटोज हैं ,जिसमें वो काउबॉय लुक में नजर आए हैं. वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में उनके हैट कलेक्शन का भी जिक्र हुआ है, जिसमें Cowboy-style Hat समेत कई अलग-अलग डिजाइन शामिल बताए गए हैं. वहीं, बता दें कि एक्टर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के बाद साउथ एख्ट्रेस  नयनतारा के साथ  SVC 63 में नजर आएंगे .

ये भी पढ़ें- 'होंठ सूज जाते हैं, शरीर पर निशान पड़ जाते हैं', इस एक्ट्रेस ने बताया इंटीमेट सीन्स में होता है ऐसा हाल

Continue reading on the app

  Sports

तेजस्विन शंकर से दिव्या देशमुख तक… इन 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, इस बार किसी को नहीं मिला खेल रत्न

National Sports Awards 2025 announced: नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के विजेताओं का ऐलान हो गया है. इस बार अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 भारतीय एथलीटों को चुना गया है. Tue, 18 Aug 2026 15:19:14 +0530

  Videos
See all

डिब्रुगढ़-तिनसुकिया में बोल बम की गूंज, 45 KM पैदल चले कांवड़िए | Kanwar Yatra 2026 | Assam News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:05:00+00:00

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर हमला! | Hormuz | IRGC | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:12:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers