सलमान खान बार-बार क्यों पहन रहे 'काउबॉय हैट'? सिर्फ फैशन नहीं, इसके पीछे छिपी है खास वजह!
Salman Khan Cowboy Hat Look: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पिछले कुछ समय से बाईजान को 'काउबॉय हैट' पहने देखा जा रहा है. सलमान जब भी पैप्स के सामने स्पॉट हो रहे हैं तो उनके सिर पर 'काउबॉय हैट' नजर आ रही है. इतना ही नहीं, किसी शो या पार्टी में भी सलमान इसी लुक में नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर भाईजान बार-बार 'काउबॉय हैट' क्यों पहन रहे हैं, क्या ये सिर्फ फैशन स्टेटमेंट है या फिर इसके पीछे कोई खास वजह है?
बांद्रा में 'काउबॉय' लुक में दिखे थे सलमान
सलमान खान को जुलाई के महीने में मुंबई के बांद्रा में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था. इस दौरान उन्होंने रेड और व्हाइट चेक शर्ट, डेनिम जींस और ग्रे टेक्सचर वाली 'काउबॉय हैट' (Cowboy Hat) पहनी थी. उनके लुक में सिल्वर बकल वाली बेल्ट और गले में पेंडेंट भी नजर आया था. सलमान का ये रफ और वेस्टर्न अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
'अलायंस' के सेट पर भी दिखा यही अंदाज
इसके कुछ ही दिनों बाद सलमान खान एक बार फिर 'काउबॉय हैट' में देखा गया. इस बार वो अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो ‘अलायंस’ के सेट पर पहुंचे थे. सलमान ने ब्लू डेनिम शर्ट, डार्क जींस और ब्राउन काउबॉय हैट पहनी थी. इस दौरान एक्टर ने पैप्स को जमकर पोज भी दिए थे. उनका ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वहीं, जब सलमान शो में गए थे वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स ने भी उनके लुक की तारीफ की थी.
ये भी पढ़ें- बड़े भाई सलमान खान से भी ज्यादा बूढ़े क्यों दिखने लगे सोहेल खान? एक्टर ने खुद किया खुलासा
डेविड धवन की पार्टी में भी पहनी 'काउबॉय हैट'
बता दें, सलमान खान का 'काउबॉय' लुक सिर्फ शूटिंग या शोज के लिए ही नहीं था वो इसके अलावा पार्टीज में भी ये लुक कैरी कर रहे हैं. हाल ही में सलमान 16 अगस्त को डेविड धवन की 75वीं बर्थडे पार्टी में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस दौरान उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था. वहीं, भाईजान की हैट भी इस बार ब्लैक थी, जिसमें सामने गोल्डन कलर का डिजाइन बना है. इसके बाद एक बार फिर फैंस का ध्यान सलमान की हैट पर आ गया है.
क्या फिल्म से है इसका कनेक्शन?
सलमान के काउबॉय लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कि क्यों एक्टर इन दिनों हैट पहन रहे हैं. कुछ लोग इसे सलमान की अपकमिंग फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि शायद एक्टर का कोई लुक है जिसे वो रिवील नहीं करना चाहते हैं, इसलिए वो हैट पहने दिखते हैं. हालांकि अभी तक एक्टर की ओर से इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करे तो एक्टर अपूर्व लाखिया की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाले हैं.
हैट्स से सलमान का है पूराना रिश्ता
बता दें, सलमान खान का हैट्स के साथ रिश्ता नया नहीं है. वो पहले भी अलग-अलग मौकों पर कैप, फेडोरा और दूसरी तरह की हैट्स में नजर आ चुके हैं. एक्टर के इंस्टाग्राम पर भी कई पूरानी फोटोज हैं ,जिसमें वो काउबॉय लुक में नजर आए हैं. वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में उनके हैट कलेक्शन का भी जिक्र हुआ है, जिसमें Cowboy-style Hat समेत कई अलग-अलग डिजाइन शामिल बताए गए हैं. वहीं, बता दें कि एक्टर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के बाद साउथ एख्ट्रेस नयनतारा के साथ SVC 63 में नजर आएंगे .
ये भी पढ़ें- 'होंठ सूज जाते हैं, शरीर पर निशान पड़ जाते हैं', इस एक्ट्रेस ने बताया इंटीमेट सीन्स में होता है ऐसा हाल
Lucknow News: लखनऊ में आज फिर गरज रहा Bulldozer, तोड़ी जा रही 101 अवैध इमारत
लखनऊ से बड़ी खबर का रुख करेंगे. यहां पर 101 अवैध इमारतों पर एलडीए का बुलडोजर चलने वाला है. एलडीए बड़ा अभियान शुरू करेगा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन हो रहा है. अलीगंज में 51 अवैध इमारतों पर एक्शन होगा. यहां पर 101 अवैध इमारतों पर एलडीए का बुलडोजर चलेगा. एलडीए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन हो रहा है. इसमें अलीगंज में 51 अवैध इमारतों पर एक्शन होगा. ये सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन हो रहा है. अलीगंज में 51 अवैध इमारतों पर एक्शन होगा. आपको बता दें कि कि लखनऊ से यह बड़ी खबर है जहां पर 101 अवैध इमारतों पर एलडीए का बुलडोजर चलेगा और आज एलडीए बड़ा अभियान शुरू करेगा.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन हो रहा है. अलीगंज में 51 अवैध इमारतों पर एक्शनहो रहा है. निखिल हमारे संवाददाता ज्यादा जानकारी के साथ जुड़ गए हैं. निखिल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एलडीए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. कई साल पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 100 से अधिक इमारतें चिन्हित की गई थी. यह इमारतें ऐसी थी जो मानकों के अनुरूप नहीं बनी थी जिन्हें अवैध घोषित किया गया था और ध्वस्तकरण किया जाना था. इस मामला हाई कोर्ट में पहुंचा और हाई कोर्ट के बाद अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया. अह सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई पिछले लंबे समय से चल रही थी. लेकिन अलीगंज में जो घटना हुई एक बिल्डिंग में आग लगने की वजह से 15 लोगों की मौत हुई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












