कम बिजली बिल में AC की ठंडक का लें मजा! अपनाएं ये 4 स्मार्ट तरीके, जानें क्या है टिशू पेपर हैक
उमस भरे इस मौसम में एसी की ठंडी हवा में बैठकर ही आराम मिलता है। लेकिन बिजली बिल के डर बार-बार एसी बंद करने पर आपको मजबूर करता है। ऐसे में यहां हम 4 तरीके बता रहे हैं जिनसे आप बिजली बिल की बचत कर सकते हैं।इसके अलावा टिशू पेपर हैक भी जानिए।
'राष्ट्रगान क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है', मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' को हटाने की मांग
Mukesh Khanna On National Anthem: एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने बयानों को लगातार सुर्खियों में रहते हैं. वह अपनी राय को खुलकर जाहिर करने को लेकर जाने जाते हैं. उन्होंने कई बार कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ भी बयानबाजी की थी, जिसको लेकर वह काफी लंबे समय तक चर्चा में रहे. हालांकि लोग उनके बयानों को लेकर सवाल भी उठाते हैं. इसी बीच मुकेश खन्ना ने राष्ट्रगान को लेकर बड़ा दावा किया है, साथ ही बड़ी मांग भी रखी है. उन्होंने हाल ही में दावा किया कि जन गण मन हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है बल्कि क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है, इसलिए इसे हटाकर वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाना चाहिए. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा.
'जन गण मन' नहीं, बल्कि 'वंदे मातरम' राष्ट्रगान होना चाहिए'
न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि राष्ट्रगान क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है क्योंकि रबीन्द्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में यह गाना लिखा था. हमने इसे अपना लिया है. उन्होंने कहा, 'मैंने तीन साल पहले ही कहा था कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए. 'जन गण मन' हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है. यह महारानी एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है. रबीन्द्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में यह गाना लिखा था. हमने इसे अपना लिया है.'
'जन गण मन हमारा नहीं हैं, 'वंदे मातरम' हमारा है'
एक्टर का कहना है कि जन गण मन हमारा राष्ट्रगान नहीं है, हमारा वंदे मातरम है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को लता मंगेश्कर ने बहुत ही खूबसूरती से गया था, मैंने भी इसे गाया था. मकेश खन्ना ने कहा, 'भाग्यविधाता, पंजाब, सिंध- ये हमारे नहीं हैं. 'वंदे मातरम' हमारा है. लता जी (लता मंगेशकर) ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया था. कल्याण जी-आनंद जी (संगीतकार जोड़ी) भाई के साथ मेरी मीटिंग हुई थी. मुझे इसे पढ़े हुए दो साल हो गए हैं. मैंने सात मिनट का 'वंदे मातरम' गाना रिकॉर्ड किया है जो यादगार बन जाना चाहिए.
मुकेश खन्ना ने जन गण मन को हटाने की मांग
उन्होंने आगे जन गण मन को हटाने की मांग करते हुए कहा कि इसकी जगह वंदे मारतम को राष्ट्रगान बनाया जाए. पीएम नरेंद्र ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द 'जन गण मन' को हमारे देश से हटा दिया जाए. 'वंदे मातरम' को लाया जाए. पीएम मोदी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. अब हर स्कूल और हर कार्यक्रम में यह जरूरी है. सबसे पहले 'वंदे मातरम' गाया जाएगा, वो भी पूरा.'
राष्ट्रगान और राष्टगीत के बारे में जानिए
जन गण मन को भारत का राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है. इसकी रचना महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी. जबकि राष्ट्रगीत वंदे मारतम को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था. राष्ट्रगान को सर्वोपरि संवैधानिक दर्जा प्राप्त है. इसके बजने पर सम्मान में सावधान खड़ा होना कानूनी वे नैतिक रूप से अनिवार्य है. वहीं, राष्ट्रगीत देशभक्ति का प्रेरणास्रोत है, इसे भी राष्ट्रगान के जितना आदर और दर्जा प्राप्त है.
मुकेश खन्ना वर्कफ्रंट
एक्टर और प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कई सालों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्म और सीरियल में काम किया है. उनके महाभारत के भीष्म पितामह और शक्तिमान को सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है. वो इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस भीष्म इंटरनेशनल के तहत कई यूट्यूब चैनल्स चला रहे हैं ,जिसमें वे फैमिली ड्रामा सीरीज़ 'सौतेला', अध्यात्म और देशभक्ति संगीत से जुड़ा कंटेंट पेश करते हैं. इसके अलावा, वे भारत के पहले सुपरहीरो 'शक्तिमान' को एक भव्य फिल्म ट्रिलॉजी के रूप में बड़े पर्दे पर वापस लाने की तैयारियों में जुटे हैं, और हाल ही में उन्होंने सस्पेंस-स्पिरिचुअल फिल्म 'विश्वगुरु' के जरिए गुजराती सिनेमा में भी अपना कदम रखा.
ये भी पढ़ें: बड़े भाई सलमान खान से भी ज्यादा बूढ़े क्यों दिखने लगे सोहेल खान? एक्टर ने खुद किया खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan
News Nation









