CG Me Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
CG Me Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीआज एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, मैच देखने के लिए खराब करनी होगी नींद, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाने वाला है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में दिखेंगे. एक बार फिर सभी की नजरें इस 15 साल के खिलाड़ी पर टिकी होंगी, जिसने दूसरे टी-20 मैच में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मगर, इस बार मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी होगी, क्योंकि मुकाबला देर रात शुरू होने वाला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं...
कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
A historic day for Indian cricket ????
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
Vaibhav Sooryavanshi makes his #TeamIndia debut at 1️⃣5️⃣ years, 9⃣9⃣ days ????#ENGvIND pic.twitter.com/qwS2hx4RW8
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में एक बार फिर करोड़ों फैंस की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी परर टिकी होंगी. मगर, उन्हें खेलते देखने के लिए भारतीय फैंस को देर रात तक जागना होगा, क्योंकि मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ है.
ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से शाम को 5.30 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार मुकाबला देर रात 10 बजे शुरू होगा. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो वैभव सूर्यवंशी आपको 10 बजे ही एक्शन में नजर आ जाएंगे, लेकिन अगर टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी, तो आपको वैभव की बल्लेबाजी देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
कहां LIVE देख सकेंगे IND VS ENG तीसरा टी-20 मैच?
The start of a special chapter ✨
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
A proud moment as Vaibhav Sooryavanshi receives his #TeamIndia cap from Vice-Captain Tilak Varma ????
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/zpLtixYDgM
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले और दूसरे मैच की ही तरह तीसरे टी-20 मैच का लाइव प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इंग्लिश में मैच प्रसारित किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.
इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर जाकर भी आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर इसे बिलकुल फ्री में देख पाएंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स आपको न्यूज नेशन पर भी मिलेगी.
पहले मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए थे वैभव सूर्यवंशी
An incredibly special moment in the #TeamIndia camp today ????????
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
???? Presenting T20I cap no. 122, Vaibhav Sooryavanshi ????#ENGvIND pic.twitter.com/hvOZdSN3Ow
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी सहित उन करोड़ों फैंस का सपना भी सच हो गया, जो इस 15 साल के खिलाड़ी को भारत की जर्सी में खेलते देखना चाहते थे. वैभव को डेब्यू कैप मिली और इंग्लैंड के खेले गए अपने पहले मैच में उन्होंने 14 रन बनाए. सूर्यवंशी ने अपनी छोटी सी पारी में 2 छक्के लगाए. पहला छक्का तो जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर लगा दिया और दूसरा छक्का जोश टंग की गेंद पर मारा. ऐसे में अब तीसरे टी-20 मैच में भी फैंस को वैभव के बल्ले से आतिशी पारी की उम्मीद होगी, जिसके लिए वह मशहूर हैं.
ये भी पढ़ें: 'हमें पहला वैभव चाहिए, दूसरा सचिन नहीं...', भारत के लिए 287 मैच खेलने वाले दिग्गज का बड़ा बयान, खुलेआम दे दी चेतावनी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation





















