आज एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, मैच देखने के लिए खराब करनी होगी नींद, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाने वाला है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में दिखेंगे. एक बार फिर सभी की नजरें इस 15 साल के खिलाड़ी पर टिकी होंगी, जिसने दूसरे टी-20 मैच में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मगर, इस बार मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी होगी, क्योंकि मुकाबला देर रात शुरू होने वाला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं...
कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
A historic day for Indian cricket ????
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
Vaibhav Sooryavanshi makes his #TeamIndia debut at 1️⃣5️⃣ years, 9⃣9⃣ days ????#ENGvIND pic.twitter.com/qwS2hx4RW8
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में एक बार फिर करोड़ों फैंस की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी परर टिकी होंगी. मगर, उन्हें खेलते देखने के लिए भारतीय फैंस को देर रात तक जागना होगा, क्योंकि मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ है.
ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से शाम को 5.30 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार मुकाबला देर रात 10 बजे शुरू होगा. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो वैभव सूर्यवंशी आपको 10 बजे ही एक्शन में नजर आ जाएंगे, लेकिन अगर टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी, तो आपको वैभव की बल्लेबाजी देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
कहां LIVE देख सकेंगे IND VS ENG तीसरा टी-20 मैच?
The start of a special chapter ✨
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
A proud moment as Vaibhav Sooryavanshi receives his #TeamIndia cap from Vice-Captain Tilak Varma ????
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/zpLtixYDgM
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले और दूसरे मैच की ही तरह तीसरे टी-20 मैच का लाइव प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इंग्लिश में मैच प्रसारित किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.
इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर जाकर भी आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर इसे बिलकुल फ्री में देख पाएंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स आपको न्यूज नेशन पर भी मिलेगी.
पहले मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए थे वैभव सूर्यवंशी
An incredibly special moment in the #TeamIndia camp today ????????
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
???? Presenting T20I cap no. 122, Vaibhav Sooryavanshi ????#ENGvIND pic.twitter.com/hvOZdSN3Ow
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी सहित उन करोड़ों फैंस का सपना भी सच हो गया, जो इस 15 साल के खिलाड़ी को भारत की जर्सी में खेलते देखना चाहते थे. वैभव को डेब्यू कैप मिली और इंग्लैंड के खेले गए अपने पहले मैच में उन्होंने 14 रन बनाए. सूर्यवंशी ने अपनी छोटी सी पारी में 2 छक्के लगाए. पहला छक्का तो जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर लगा दिया और दूसरा छक्का जोश टंग की गेंद पर मारा. ऐसे में अब तीसरे टी-20 मैच में भी फैंस को वैभव के बल्ले से आतिशी पारी की उम्मीद होगी, जिसके लिए वह मशहूर हैं.
ये भी पढ़ें: 'हमें पहला वैभव चाहिए, दूसरा सचिन नहीं...', भारत के लिए 287 मैच खेलने वाले दिग्गज का बड़ा बयान, खुलेआम दे दी चेतावनी
Aaj Ka Mausam: देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आज कहां कैसे रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई राज्यों में भारी तबाही मचा रहा है. महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. हालांकि दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी भी मानसून की बारिश का इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का आशंका जताई है. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण झारखंड और उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी इलाकों के ऊपर बने डिप्रेशन के चलत अगले तीन दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून बेहद सक्रिय रहेगा. जिसके चलते भारी बारिश और आंधी-तूफान आने का खतरा है. इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों के भीतर मानसून के उत्तर अरब सागर के कुछ इलाकों गुजरात, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों के साथ-साथ राजस्थान के बचे हुए इलाकों में भी पहुंचने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास खराब मौसम की चेतावनी दी है. साथ ही मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है.
कहां-कहां हो सकती है आज बारिश?
- 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को देश के 22 राज्यों में मानसून के डबल अटैक देखने को मिल सकता है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 6, 2026
मुख्य बिंदु
(i) दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी इलाकों के ऊपर एक (कम दबाव का क्षेत्र (Depression) बना हुआ है।
(ii) अगले 3 दिनों के दौरान देश के मध्य हिस्सों में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है।
(iii) 6 तारीख को छत्तीसगढ़ और दक्षिण… pic.twitter.com/Tu4nEPAs6M
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
- दिल्ली में 7-9 जुलाई तक बारिश-आंधी की आशंका: अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन दिल्लीवालों को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत देने की खबर दी है. दरअसल, आईएमडी ने दिल्ली में आज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
- मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 7 जुलाई की सुबह या दोपहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. जबकि इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में 8-9 जुलाई को भी आंधी-पानी की आशंका जताई है.
जानें यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
- यूपी-बिहार में 7-12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने यूपी और बिहार के कई जिलों में 7 से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इस दौरान यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, बरेली, अयोध्या समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान है. वहीं पूर्वी यूपी में 7 से 12 जुलाई के बीच व्यापक बारिश हो सकती है. इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भी बारिश की आशंका है. वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, छपरा, सहरसा और समस्तीपुर में भी 7 से 12 जुलाई के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....

News Nation